PCB ने लिया बड़ा फ़ैसला, क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान नहीं लेगा हिस्सा

Published - 22 Oct 2026, 09:31 AM | Updated - 22 Oct 2026, 01:03 PM

Pakistan 29

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का रवैया मोहसिन नकवी की अगुआई में भारत विरोधी रहा है। चैयरमैन के पद पर तैनात नकवी ने लगातार कुछ न कुछ ऐसा किया है, जिससे BCCI और भारतीय फैंस को मिर्ची लगे। साल की शुरुआत में उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान (Pakistan) की टीम को भारत नहीं भेजा था और अपने मुकाबले श्रीलंका में खेले थे। टीम इंडिया को भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए श्रीलंका जाना पड़ा था।

अब एक बार फिर से मोहसिन नकवी का अड़ियल रवैया देखने को मिला है। उन्होंने भारत में अगले साल आयोजित होने वाले एक अहम टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान (Pakistan) की टीम को भेजने से इनकार कर दिया है। बता दें कि टूर्नामेंट में पाकिस्तान डिफेंडिंग चैंपियन है, लेकिन अब अपने खिताब की रक्षा नहीं कर पाएगा।

इंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से Pakistan ने नाम लिया वापस

दरअसल, 23 जनवरी से 7 फरवरी तक हैदराबाद में 'इंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप' होने वाला है। इसमें कई देशों के रिटायर्ड और अनुभवी खिलाड़ी खेलते हैं। इस टूर्नामेंट का पिछला संस्करण श्रीलंका में खेला गया था, जिसे पाकिस्तान (Pakistan) ने जीता था।

इस बार आयोजन भारत में होना है, जिसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन (PVCA) के उस अनुरोध को ठुकरा दिया है, जिसमें उन्होंने 'ओवर-50' टीम के टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति मांगी थी।

PCB ने पाकिस्तान वेटरन्स टीम को भारत जाने की अनुमति देने से किया इनकार

Pakistan 30

पाकिस्तान (Pakistan) के डिफेंडिंग चैंपियन होने के बावजूद PCB ने पाकिस्तान को इंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए भारत जाने और वहां खेलने की अनुमति देने से मना कर दिया है। यही कारण है कि अब इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम नहीं खेलेगी।

पाकिस्तान वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख फवाद इजाज ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उन्हें इस बार बोर्ड की तरफ से इजाजत नहीं मिली है। यही वजह है कि टूर्नामेंट के आयोजकों को उन्होंने सूचित कर दिया है, ताकि वे किसी अन्य टीम को शामिल कर सकें।

क्या है इंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट वर्ल्ड कप?

इंटरनेशनल क्रिकेट मास्टर्स वर्ल्ड कप का आयोजन इंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट के अंतर्गत होता है। इसमें ज्यादातर ऐसे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं, जो उम्रदराज होते हैं। इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य अधिक उम्र के खिलाड़ियों को अपने-अपने देश का इंटरनेशनल लेवल पर प्रतिनिधित्व करने का मौका देना है। वहीं, फैंस को भी अपने पसंदीदा दिग्गजों को मैदान में फिर से खेलते देखना का अवसर प्राप्त होता है।

इंटरनेशनल मास्टर्स क्रिकेट अलग-अलग उम्र के आधार पर टूर्नामेंट का आयोजन कराती है। अगले साल भारत जो वर्ल्ड कप होगा, उसमें 50 या उससे अधिक उम्र के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हार के करीब ऑस्ट्रेलिया, 100 रन से पहली ही हुई ऑल आउट

Tagged:

PCB Pakistan Cricket Team International Masters Cricket World Cup
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com