PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स का 'विजय रथ' बरकरार, सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से चटाई धूल, श्रेयस-प्रियांश ने दिलाई आसान जीत
Published - 11 Apr 2026, 07:27 PM
Table of Contents
PBKS vs SRH: शनिवार को आईपीएल 2026 का डबल धमाका देखने को मिलने वाला है, जिसका पहला मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था। दोपहर में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
पहले बैटिंग करने उतरी हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तूफानी शुरुआत की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 219 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए। इसके जवाब में 220 रन का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने आसानी से टारगेट का पीछा कर लिया। यह पंजाब (PBKS vs SRH) की आईपीएल 2026 में तीसरी जीत है।
PBKS vs SRH: प्रियांश-प्रभसिमरन ने ठोका पचासा
विशालकाय टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने 38 गेंदों पर 99 रन की ठोक शुरुआत दी थी। प्रियांश आर्य ने 20 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 57 रन ठोके।
इसके बाद प्रभसिमरन ने मोर्चा संभाला और चौके-छक्कों की बारिश कर दी। लेकिन 25 गेंदों पर 51 रन की पारी खेलकर वह भी चलते बने तो कूपर कॉनली भी 12 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हो गए। पंजाब की शीर्ष तीन बल्लेबाजों को शिवांग कुमार ने चलता किया था।
6 विकेट से जीता पंजाब
शानदार शुरुआत मिलने के बावजूद पंजाब किंग्स (PBKS vs SRH) ने एक समय 128 पर 3 बड़े विकेट गंवा दिए थे। यहां से रन चेज थोड़ी मुश्किल हो सकती थी, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर ने नेहाल वढेरा के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों पर 69 रन की साझेदारी की। वढेरा ने 14 गेंदों पर 14 रन बनाए।
इसके बाद शशांक सिंह के साथ मिलकर कप्तान ने 16 गेंदों पर 26 रन की अटूट साझेदारी निभाई और टीम को 18.5 ओवर में 6 विकेट से शानदार जीत दिला दी। इस मैच में कप्तान श्रेयस ने 33 गेंदों पर 5 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 69 रन की पारी खेली थी तो शशांक सिंह ने 9 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाए, जिसकी बदौलत पीबीकेएस (PBKS vs SRH) आसानी से जीत हासिल कर सका।
अभिषेक-हेड ने दी शानदार शुरुआत
पहले बैटिंग करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (PBKS vs SRH) को अभिषेक शर्मा और ट्रेविड हेड की खतरनाक सलामी जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 गेंदों पर 120 रन की बेहतरीन साझेदारी की, लेकिन शशांक सिंह ने एक ही ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाजों को चलता कर दिया।
पहले ट्रेविस हेड 38 के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हुए और इसके बाद खतरनाक दिख रहे अभिषेक शर्मा 28 गेंदों पर 74 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 5 चौके और 8 छक्के मारे थे।
लेकिन ये दो विकेट गिरने के बाद हैदराबाद (PBKS vs SRH) की रन गति पर पंजाब के गेंदबाजों ने एक झटके से लगाम लगा दी। खतरनाक हेनरिक क्लासेन ने 33 गेंदों पर 39 रन बनाए तो अन्य कोई भी बल्लेबाज 30 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका।
डेथ ओवर में खेली धीमी पारियां
सनराइजर्स हैदराबाद (PBKS vs SRH) ने 8.1 ओवर में 120 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिए थे और यहां से वह 250 के विशालकाय स्कोर की तरफ काफी तेजी से बढ़ रही थी। लेकिन डेथ ओवर में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों ने ऐसी लगाम लगाई कि ऑरेंज आर्मी के बल्लेबाजों को हवाई फायर करने का मौका ही नहीं मिला।
चौकाने वाली बात ये है कि डेथ ओवर में हैदराबाद (PBKS vs SRH) ने सिर्फ 37 रन बनाए थे, जबकि इस दौरान उन्होंने 3 विकेट भी गंवाए। पंजाब किंग्स की ओर से मैच में अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने दो-दो विकेट लिए। जबकि एक विकेट जेवियर बार्टलेट के खाते में गया।
MI vs RCB: मुंबई के खिलाफ आरसीबी टीम में बड़े बदलाव, बैथल-राशिक-सुयश की एंट्री! ये 3 खिलाड़ी बाहर
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर