PBKS vs GT: पंजाब के खिलाफ शुभमन गिल ने तैयार की GT की तगड़ी प्लेइंग इलेवन, जानें किन 4 विदेशी खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Published - 29 Mar 2026, 01:08 PM | Updated - 29 Mar 2026, 01:22 PM

PBKS vs GT

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 में चौथा मैच गुजरात टाइंटस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले में GT की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में रहेगी. गिल की अगुवाई में गुजरात इस मैच में एक संतुलित और मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ PBKS के खिलाफ मैदान में उतर सकती है.

प्लेइंग XI में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवाओं का हुनर भी देखने को मिलेगा, जो कि अपने दम पर मैच का रूख भी पलट सकते हैं. चलिए तो जानते हैं PBKS vs GT मैच में कैसी हो सकती है गुजरात की इलेवन.....

PBKS vs GT: गिल और साई सुदर्शन पर ओपनिंग की जिम्मेदारी

PBKS vs GT

IPL 2026 में गुजरात टाइंटस की प्लेइंग XI काफी मजबूत दिखाई दे रही है. कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी और फॉर्म टीम के लिए प्रमुख मानी जा रही है. PBKS vs GT मैच में गिल के साथ साई सुदर्शन ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. जो कि पिछले सीजन ऑरेंज कैंप विनर रहे थे और लगातार आईपीएल में रनों की बौछार कर रहे हैं. ऐसे में यह दोनों खिलाड़ी पावरप्ले में टीम को अच्छी शुरूआत दिला सकते हैं.

GT का मजबूत मिडिल ऑर्डर

तीसरे नंबर पर जोस बटलर (विकेटकीपर) हैं. जिनकी बैटिंग ना सिर्फ आक्रामक है बल्कि विकेटकीपिंग भी अच्छे से संभालते हैं. बटलर के बाद चौथे नंबर पर मिडिल ऑर्डर में ग्लेन फिलिप्स जैसे विस्फोटक बैटर हैं. जिन्हें फील्डिंग, उपयोगी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी और विकेटकीपिंग के लिए खास पहचाना जाता है.

फिलिप्स मीडिल ऑर्डर में तेज गेंदबाजों और स्पिरों के खिलाफ छक्के मारने में माहिर हैं. 5वें पर शाहरुख खान भी टीम में शामिल हैं, जो कि फिनिशर की भूमिरा में रहेंगे. वह खासतौर पर अंतिम ओवर में तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं.

Also Read : PBKS vs GT : प्रभसिमरन, प्रियांश, अय्यर, स्टोइनिस... गुजरात के खिलाफ मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन फिक्स

ऑलराउंडर्स और गेंदबाजी में मजबूत

ऑलराउंडर्स की बात करें को वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर जैसे खिलाड़ी GT के पास मौजूद हैं. दोनों ही प्लेयर बल्लेबाजी के साथ गेंद से भी टीम की जीत में योगदान देते हैं. होल्डर विकेट लेने के साथ ही निचले क्रम में बल्लेबाजी विभाग में अहम भूमिका अदा करेंगे.

गेंदबाजी डिपार्टमेंट में गुजरात टाइंटस काफी स्ट्रॉग नजर आ रही है. टीम के पास तेज गेंदबाजों के साथ स्पिनर के विकल्प भी मौजूद हैं. अफगान के राशिद खान को सबसे बड़ा मैच विनर कह सकते हैं. 2023 सीजन में वह 27 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में वह 2 पायदान पर रहे थे. इस बार भी उनसे काफी उम्मीदें हैं. वहीं, साई किशोर भी राशिद का साथ दे सकते हैं.

तेज गेंदबाजी में GT के पास मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे बॉलर्स हैं. दोनों गेंदबाज नई बॉल से विकेट चटकाने के साथ डेथ ओवरों में भी प्रभावी हैं.

GT की संभावित प्लेइंग XI

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

Also Read: केरल में जन्म, द्रविड़ के स्कूल में पढ़ाई, गंभीर को मानते आदर्श, जानें 26 गेंदों में 61 रन ठोकने वाले Devdutt Padikkal की कहानी

Tagged:

Gujrat Titans PBKS vs GT INDIAN PREMIER LEAGUE PUNJAB KINGS IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

2022 में

19वां
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com