टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने चुनी गेंदबाजी, श्रेयस अय्यर ने 22 वर्षीय खिलाड़ी को दिया मौका, तो इस प्लेइंग के साथ उतरी गुजरात
Published - 31 Mar 2026, 06:25 PM | Updated - 31 Mar 2026, 07:24 PM
Table of Contents
PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का कारवां धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। अब तक खेले गए तीन मुकाबले काफी रोमांचक रहे हैं, जिसमें टीमों ने जीत दर्ज करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। वहीं, अब सीजन का चौथा मुकाबला मुल्लांपुर में होने जा रहा है, जिसमें पिछले साल की उपविजेता पंजाब किंग्स का सामना गुजरात टाइटंस (PBKS vs GT) से होगा। भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे मैच की पहली गेंद डाली जाएगी, लेकिन इससे पहले दोनों टीमों क कप्तानों को टॉस के लिए मैदान पर बुलाया गया।
PBKS vs GT: टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने चुनी गेंदबाजी

मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस PBKS vs GT) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम के दो सुपरस्टार शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इन टीमों के बीच सीजन की पहली जीत के लिए एक दिलचस्प भिड़ंत देखने को मिल सकती है।
हालांकि, मैच PBKS vs GT) शुरु होने से पहले कप्तानों के बीच टॉस का सिक्का उछाला गया, जो कि पंजाब किंग्स पलड़े में जाकर गिरा। जिसके बाद श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी का फैसलै किया और गुजरात टाइटंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।
KKR vs SRH: कैमरन ग्रीन बाहर, पॉवेल अंदर, हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसी होगी कोलकाता की प्लेइंग इलेवन
22 वर्षीय खिलाड़ी को मिला मौका
PBKS vs GT मुकाबले के लिए पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 वर्षीय खिलाड़ी कॉपर कॉनली को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया है। दूसरे ओर गुजरात टाइटंस तेज गेंदबाज आशोक शर्मा को डेब्यू का अवसर मिला है। टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा कि,
"सच कहूं तो हमारा पिछला सीजन शानदार था, लेकिन अब वो खत्म हो चुका है। हम गेंद की पहली बॉल से नई शुरुआत कर रहे हैं। मेरा खिलाड़ियों से सिर्फ इतना कहना है कि वे खुद पर भरोसा रखें, मैदान पर जाएं और अपनी पूरी क्षमता के साथ खेल का आनंद लें।"
"वर्तमान में रहना बहुत जरूरी है, ज्यादा आगे की सोचने की जरूरत नहीं है क्योंकि T20 ऐसा फॉर्मेट है जिसमें आप अक्सर खेल से आगे सोचने लगते हैं। जितना आप खुद को समय देंगे, उतनी ही बेहतर स्थिति में होंगे। कूपर टीम में शामिल हुए हैं, वो नए खिलाड़ी हैं। इसके अलावा स्टोइनिस, बार्टलेट और यानसेन भी टीम का हिस्सा हैं।"
PBKS vs GT: शुभमन गिल ने जोस बटलर को लेकर कही ये बात
शुभमन गिल ने अपने स्टार प्लेयर जोस बटलर को लेकर कहा कि वह बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी हैं। एक बल्लेबाज के तौर पर ही नहीं, बल्कि टीम के खिलाड़ी के रूप में भी उनकी अहमियत हमारे लिए बहुत ज्यादा है। उन्होंने दावा किया कि,
(पहले बल्लेबाजी करने पर) बहुत अच्छा। मुझे लगता है कि विकेट काफी अच्छा दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों से इसे कवर किया गया था, बीच-बीच में बारिश भी हुई और मौसम थोड़ा बादलों भरा रहा। लेकिन आज जब हम मैदान पर आए और विकेट देखा, तो यह बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा लगा। पिछले साल भी हमारा सीजन काफी सफल रहा था। 13वें मैच तक हम नंबर एक पोजिशन पर थे।
हालांकि, हम क्वालीफायर में यहां हार गए थे, जो एक करीबी मुकाबला था। कुछ ऐसे क्षेत्र थे जिन पर हमें काम करने की जरूरत महसूस हुई, और उनमें से एक फील्डिंग थी। इस साल हमारा फोकस बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग—तीनों में अतिरिक्त 5% बेहतर करने पर है, और यही हमारे लिए चुनौती होगी। हमारी टीम में दो डेब्यू खिलाड़ी हैं।
ग्लेन हमारे लिए डेब्यू कर रहे हैं, और अशोक शर्मा भी अपना पहला मैच खेल रहे हैं। ओवरसीज खिलाड़ियों की बात करें तो हमारे पास जोस, ग्लेन, राशिद और रबाडा हैं। (बटलर पर) वह बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी हैं। एक बल्लेबाज के तौर पर ही नहीं, बल्कि टीम के खिलाड़ी के रूप में भी उनकी अहमियत हमारे लिए बहुत ज्यादा है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह इस साल भी हमारे लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे।
PBKS vs GT मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विशाक विजयकुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर