पाकिस्तान ने किया टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बॉयकॉट, तो फिर ये खतरनाक टीम खेलेगी टूर्नामेंट
Published - 27 Jan 2026, 01:44 PM | Updated - 27 Jan 2026, 01:53 PM
Table of Contents
T20 World Cup: बांग्लादेश को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से बाहर करने के बाद पाकिस्तान के सुर भी बदले-बदले लग रहे हैं। पाकिस्तान लगातार आईसीसी को विश्व कप 2026 (T20 World Cup) बॉयकॉट की धमकी दे रहा है, जबकि सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुखिया मोहसिन नकवी के बीच एक बैठक आयोजित की गई।
हालांकि, इस बैठक में किस बात को लेकर चर्चा हुई, इसपर किसी तरह का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट का बहिष्कार करने की कोशिश करता है तो इस खतरनाक टीम को सीधे टूर्नामेंट में जगह मिल जाएगी। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये खतरनाक टीम।
ये टीम कर सकती है पाकिस्तान को रिप्लेस
पाकिस्तान अगर टी20 विश्व कप 2026 में खेलने से मना करता है तो आईसीसी उन्हें समझाने में अपना वक्त जाया किए बिना सीधे-सीधे युगांडा को शामिल कर सकता है। युगांडा आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी, लेकिन अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से पीछे हटता है तो युगांडा को उनकी जगह ग्रुप ए में शामिल किया जा सकता है, जिसमें भारत, नामीबिया, नीदरलैंड्स और यूएसए की टीमें शामिल हैं।
बता दें कि, युगांडा भले ही छोटी टीम है, लेकिन विश्व क्रिकेट में ये टीम भी बड़ा उलटफेर करने का दम रखती है। 5 करोड़ की आबादी वाले इस देश ने आईसीसी टेस्ट का तबका रखने वाली जिम्बाब्वे टीम को 5 विकेट से रौंद दिया था, जिसने पूरे विश्व क्रिकेट को सन्न कर दिया। बता दें कि, जिम्बाब्वे की उस टीम में सिंकदर रजा भी शामिल थे, लेकिन वह अपनी टीम को सिर्फ हारते हुए देख सके थे।
क्या भारत-युगांडा का होगा मैच?
पाकिस्तान के द्वारा बहिष्कार करने की खबरों के बाद अगर युगांडा उन्हें रिप्लेस करता है तो 15 फरवरी को इन दोनों टीमों का मुकाबला हो सकता है। बता दें कि, भले ही युगांडा कागजों में बड़ी टीम नजर नहीं आ रही है, लेकिन वह बड़ा उलटफेर करने की काबिलियत रखती है। युगांडा ने टेस्ट क्रिकेट खेल चुके जिम्बाब्वे को धूल चटाई थी।
जबकि इससे पहले भी वह बड़ी टीमों को मुश्किलों में डाल चुकी हैं। ऐसे में युगांडा पाकिस्तान को रिप्लेस करने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा है कि वह शुक्रवार तक साफ कर देंगे कि वह टूर्नामेंट (T20 World Cup) का हिस्सा होंगे या फिर नहीं।
IND vs NZ: अंतिम 2 टी20 के लिए बदली गई टीम, 2 खिलाड़ियों को निकाला बाहर, तो 4 की हुई वापसी
बांग्लादेश T20 World Cup की दौड़ में शामिल
पाकिस्तान जिस देश के लिए टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup) का बहिष्कार करने के लिए तैयार है, आईसीसी उसी टीम को टूर्नामेंट में खेलने के लिए वापस बुला सकती है। दरअसल, बांग्लादेश की मांग थी कि उनके मैच भारत के बाहर श्रीलंका में शिफ्ट किए जाए, जबकि पाकिस्तान के पहले ही सभी मैच श्रीलंका में होने जा रहे हैं।
ऐसे में अगर पाकिस्तान अगर टूर्नामेंट (T20 World Cup) से हटने का फैसला करता है तो बांग्लादेश को उनकी जगह ग्रुप ए में शामिल किया जा सकता है। यानी जो पाकिस्तान बांग्लादेश के लिए टूर्नामेंट से हटने के लिए तैयार हो रहा है, वहीं टीम उनको रिप्लेस करने की लाइन में बैठी हुई है। हालांकि, यह बात भी किसी से छिपी नहीं है कि पाकिस्तान ऐसी धमकी हर बार देता है, लेकिन इसके बावजूद वह आईसीसी टूर्नामेंट खेलने पहुंच जाता है।
3 बल्लेबाज, 7 ऑलराउंडर, 5 बॉलर, न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम 2 टी20 के लिए टीम इंडिया की घोषणा
Tagged:
Pakistan Cricket Team T20 World Cup india vs pakistan Mohsin Naqviऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर