OV vs CD 5th T20 Prediction in Hindi: कौन बनेगा टॉप रन-स्कोरर और कौन लेगा सबसे ज्यादा विकेट? जानें पूरी रिपोर्ट

Published - 29 Dec 2025, 03:41 PM | Updated - 29 Dec 2025, 03:43 PM

OV vs CD 5th T20 Prediction
OV vs CD 5th T20 Super Smash 2025-26

Super Smash 2025: ओटागो बनाम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स Super Smash 2025-26 टूर्नामेंट का पांचवा मैच मोलिन्यूक्स पार्क, न्यूज़ीलैंड में खेला जाएगा। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने जीत के साथ शुरुआत की है और वह दूसरे स्थान पर है वही ओटागो को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है वह अंतिम स्थान पर है। इस मैच में ओटागो टीम टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी।

इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच रिपोर्ट, हालिया फॉर्म, अहम खिलाड़ी और संभावित नतीजे पर नजर डालेंगे।

OV vs CD Super Smash 2025-26 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • मैच: ओटागो vs सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स (Super Smash 2025-26)

  • स्टेडियम: मोलिन्यूक्स पार्क, न्यूज़ीलैंड

  • मैच की तारीख: 30 दिसंबर 2025 (08:55 PM)

  • लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): Sony LIV, Star Sports TEN Network पर उपलब्ध होगी।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

  • कुल मैच: 10

  • ओटागो ने जीते: 4

  • सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने जीते: 6

  • ड्रॉ/टाई: 0

यह भी पढ़ें: एशेज सीरीज के आखिरी मैच से पहले इंग्लैंड को लगा 440 वोल्ट का झटका, आर्चर समेत ये 3 खूंखार गेंदबाज हुए टीम से बाहर

हालिया फॉर्म:

ओटागो ने पिछले 5 में से 1 मैच जीता है वही सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने 3 मैच जीतें है।

ओटागो LLLLW
सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स WWLLW

मोलिन्यूक्स पार्क, न्यूज़ीलैंड पिच रिपोर्ट:

यह मैच मोलिन्यूक्स पार्क, न्यूज़ीलैंड में खेला जाएगा। इस मैदान पर टूर्नामेंट का पहला मैच CAN vs OTG मैच खेला गया था जिसमें औसत स्कोर 170 रन देखने को मिला है। इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम फायदे में रही है।

आईए जानते हैं कैसा रहा है इस स्टेडियम पर पिछले साल स्कोरिंग पैटर्न…

Overs1st Inn2nd Inn
6 Overs37 Runs46 Runs
10 Overs63 Runs71 Runs
15 Overs98 Runs100 Runs
20 Overs141 Runs124 Runs

OV vs CD 5th T20 Prediction: कौन बना सकता है सबसे ज्यादा रन?

  • ​​डेन क्लीवर (CD): सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के तरफ से पिछले मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे हैं। इन्होंने इस मैच में 53 गेंद में 95 रन बनाए हैं इस मैच में भी अच्छी पारी खेल सकते हैं।

  • जमाल टॉड (OV): ओटागो के तरफ से पहले मैच में इन्होंने भी अच्छी बल्लेबाजी की है और अर्धशतक लगाया है। यह भी अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

OV vs CD 5th T20 Prediction: कौन ले सकता है सबसे ज्यादा विकेट?

  • एजाज पटेल (CD): यह सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के प्रमुख स्पिनर है। इन्होंने पिछले मैच में 4 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी यह विकेट निकाल सकते हैं।

  • ग्लेन फिलिप्स (OV): ओटागो टीम के प्रमुख ऑलराउंडर ने पिछले मैच में 24 रन और 2 विकेट लिए हैं। इस मैच में भी प्रमुख खिलाड़ी रहेंगे।

OV vs CD 5th T20 Prediction: किस टीम का पलड़ा भारी?

ओटागो बनाम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स मैच में सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की है जिससे खिलाड़ियों का मनोबल ऊपर है।

इस वेन्यू और ओटागो के खिलाफ भी सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स का रिकॉर्ड शानदार रहा है। ​​डेन क्लीवर जिन्होंने पिछले साल सबसे ज्यादा रन बनाए थे इस साल भी अच्छी शुरुआत की है।

OV vs CD 5th T20 Prediction: संभावित प्लेइंग-XI:

ओटागो: लुई जॉनसन, जमाल टॉड, मैक्स चू (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, जैक बॉयल, ल्यूक जॉर्जसन (कप्तान), जेक गिब्सन, बेन लॉकरोज़, डैनरू फर्न्स, एंड्रयू हेज़लडाइन, मैथ्यू बेकन

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स: कर्टिस हीफी, विल यंग, ​​डेन क्लीवर (विकेट कीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जोश क्लार्कसन, विलियम क्लार्क, एंगस शॉ, ब्रेट रैंडेल, जेडन लेनोक्स (कप्तान), एजाज पटेल, रेमंड टूल

ओटागो बनाम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स Super Smash 2025 के लिए स्क्वाड:

ओटागो: लुई जॉनसन, जमाल टॉड, मैक्स चू (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जैक बॉयल, ल्यूक जॉर्जसन (कप्तान), जेक गिब्सन, बेन लॉकरोज़, डैनरू फर्न्स, एंड्रयू हेज़लडाइन, मैथ्यू बेकन, ट्रॉय जॉनसन

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स: कर्टिस हीफी, विल यंग, ​​डेन क्लीवर (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जोश क्लार्कसन, विलियम क्लार्क, एंगस शॉ, ब्रेट रैंडेल, जेडन लेनोक्स (कप्तान), एजाज पटेल, रेमंड टूल, टोबी फाइंडले

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।

Tagged:

Super Smash T20 League Otago Volts OV vs CD 5th T20 Prediction central districts
Ashish Khudania

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com