एडन मार्करम की तूफ़ानी पारी में उड़ी न्यूजीलैंड टीम, मार्क चैपमैन-डेरिल मिचेल की मेहनत गई बर्बाद, अफ्रीका ने 7 विकेटों से दर्ज की जीत

Published - 14 Feb 2026, 09:39 PM | Updated - 15 Feb 2026, 01:01 PM

NZ Vs SA 1

NZ vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अगले चरण के शुरू होने में कुछ ही समय शेष है। अगले हफ्ते से सुपर-8 चरण की शुरुआत हो जाएगी, जिसमें जगह बनाने के लिए सभी काफी मेहनत-मशक्कत करती नजर आ रही है। इस बीच शनिवार को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टूर्नामेंट का 24वां मुकाबला खेला गया, जिसे जीतने के लिए दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कांटे की टक्कर दी।

पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम (NZ vs SA) ने 175 रन बनाए, जिसके जवाब में प्रोटियाज़ टीम 17.1 ओवर में 178 रन बनाने में सफल रही और 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

NZ vs SA: अफ्रीकी गेंदबाजों ने किया कीवी टीम को तंग

अहमदाबाद में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 24वें मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका (NZ vs SA) के गेंदबाजों ने अपना दमखम दिखाकर न्यूजीलैंड टीम के लिए बड़ा स्कोर हासिल करना मुश्किल कर दिया। हालांकि, बल्लेबाजों की छोटी-छोटी पारियों की बदौलत टीम 176 का टारगेट सेट करने में कामयाब हुई। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड की जोड़ी ने तेजतर्रार शुरुआत दिलाने की कोशिश की।

लेकिन तभी अफ्रीकी कप्तान एडन मार्करम ने मार्को यानसेन को गेंद थमाई और उन्होंने 3.2 ओवर में टिम सिफ़र्ट (13) को आउट कर पवेलीयन भह दिया। इसके कुछ ओवर बाद रचिन रवींद्र (13) भी उनका शिकार बन गए। अगले ओवर में फिन ऐलन भी लंबा शॉट खेलने के चक्कर में मार्को यानसेन की गेंद पर एडन मार्करम के हाथों आउट हो गए। उनके बल्ले से 17 गेंदों में 31 रन निकले।

यह भी पढें: NED vs USA: भारतीय खिलाड़ियों के दम पर अमेरिका ने नीदरलैंड्स को दी बड़ी मात, 93 रन से जीता मैच, अंक तालिका में भी आया बदलाव

मार्क चैपमैन के बल्ले ने मचाया धमाल

NZ vs SA: Mark Chapman

6.4 ओवर में ग्लेन फिलिप्स (1) को अपने चौथे विकेट के रूप में खो देने के लिए बाद न्यूजीलैंड की पारी लड़खड़ा गई। लेकिन तभी मैदान पर मार्क चैपमैन बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने सधी हुई पारी खेल टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। वह 26 गेंदों में छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 48 रन बना पाए। इस दौरान उन्हें डेरिल मिचेल का भी साथ मिला, जिसके साथ उनकी पांचवें विकेट के लिए 74 रनों की बड़ी और अहम साझेदारी हुई।

हालांकि, 13.6 ओवर में वह मार्को यानसेन की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद डेरिल मिचेल भी 32 रन बनाकर चलते बने। कप्तान मिचेल सैन्टनर के बल्ले से 4 रन निकले। अंत में भी जिमी नीशम ने 23 रन की प्रभावशाली पारी खेल स्कोरबोर्ड को 170 रक पार पहुंचा दिया। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका (NZ vs SA) के लिए मार्को यानसेन ने चार विकेट झटकी। जबकि कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी के हाथ एक-एक विकेट लगी।

एडन मार्करम ने खेली तूफानी पारी

जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए आई दक्षिण अफ्रीका (NZ vs SA) टीम की शुरुआत कमाल की रही। कप्तान एडन मार्करम ने धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेल टीम की जीत की नींव रखी। उन्होंने 44 गेंदों का सामना करते हुए 86 रन बना, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल हैं।

इस दौरान उनकी क्विंटन डी कॉक (20) और रियान रिकलटन (21) के साथ क्रमशः 62 रन और 40 रन की साझेदारी हुई। अंत में डेविड मिलर ने 24 रन की नाबाद पारी खेल प्रोटियाज़ टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचा दिया। न्यूजीलैंड की ओर से लॉकी फर्ग्यूसन, जिमी नीशम और रचिन रवींद्र ने एक-एक विकेट झटकी। यहां देखिए NZ vs SA मैच का पूरा स्कोरकार्ड

यह भी पढ़ें: उस्मान तारिक 'भट्टा' गेंदबाजी विवाद पर बोले सलमान आगा, कहा 'उसके एक्शन पर इतना बवाल क्यों....'

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com