MI से ज्यादा अब KKR के ये खिलाड़ी कर रहे हैं टीम इंडिया में राज, इस दिग्गज का मिल रहा है जमकर साथ

Published - 06 Feb 2025, 11:54 AM

MI से ज्यादा अब KKR के ये खिलाड़ी कर रहे हैं टीम इंडिया में राज, इस दिग्गज का मिल रहा है जमकर साथ मौ...
MI से ज्यादा अब KKR के ये खिलाड़ी कर रहे हैं टीम इंडिया में राज, इस दिग्गज का मिल रहा है जमकर साथ मौका Photograph: (Google Images)

KKR: टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. जिसके बाद आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ियों को जमकर मौके मिल रहे हैं. पहले कहा जाता था कि टीम में मुंबई इंडियंस की लॉबी तैयार की जा रही है. क्योंकि, अधिकांश खिलाड़ी MI के ही होते थे. मगर, गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद KKR के खिलाड़ियों की लॉटरी सी लग गई है. क्योंकि, मौजूदा टीम में 1 या 2 नहीं बल्कि इतने खिलाड़ियों को खुलकर मौके दिए जा रहे हैं.

गंभीर के राज में KKR के प्लेयर्स को जमकर मौके

गंभीर के राज में KKR के प्लेयर्स को जमकर मौके
गंभीर के राज में KKR के प्लेयर्स को जमकर मौके Photograph: (Google Image)

गौतम गंभीर को पिछले साल जुलाई में टीम इंडिया का हेड कोच चुना गया था. इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए मेंटर को भूमिका निभा रहे थे. उनकी कार्यकाल में केकेआर ने तीसरी बार खिताब भी अपने नाम किया था. उनके हेड कोच बनने के बाद कई युवा खिलाड़ियों की किस्मत चमक गई .

वहीं केकेआर के एक खिलाड़ी को 3 साल बाद वापसी का मौका मिला. जिसे गंभीर का सबसे करीबी माना जाता है. इन दिनों लगातार भारत के लिए हर सीरीज में खेल रहा है. उस खिलाड़ी का नाम वरूण चक्रवर्ती है. जबकि हर्षित राणा को भारतीय टीम में डेब्यू का मौका मिला, वहीं रिकूं सिंह तो पहले ही टीम में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं.

बस मुंबई इंडियंस के इन प्लेर्स को मिल रही है जगह

एक समय था मुंबई इंडियंस के अधिकांश खिलाड़ियों को भारतीय टीम खेलते हुए देखा जाता था. क्योंकि, भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी इस फ्रेंचाइजी के लिए क्रिकेट खेलते थे. वहीं अभी रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नामचिन खिलाड़ी MI का हिस्सा है. इन खिलाड़ियों को भारतीय टीम में खेलते हुए देखा जाता है.

पिछले साल आईपीएल की टाइटल जीतने वाली KKR की टीम से कई स्टार खिलाड़ी निकले हैं. जिन्हें मौजूदा समय में लगातार मौके दिए जा रहे है. वरूण च्रकवर्ती, हर्षित राणा, रिकूं सिंह, जैसे खिलाड़ियों की लंबी फहरिस्त है. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ रमनदीप सिंह को स्क्वाड में शामिल किया गया था. लेकिन, उन्हें मौका नहीं मिल सका.

यह भी पढ़े: चेतेश्वर पुजारा को आखिरकार विदाई मैच खिलाने के लिए रोहित-गंभीर हुए राजी! इस टीम के खिलाफ खेलेंगे अंतिम टेस्ट

यह भी पढ़े: करुण नायर जैसा हो गया है इन 3 युवा खिलाड़ियों का हाल, धुंआधार रन बनाने की मिली सजा, अब संन्यास ही बचा है अंतिम विकल्प

Tagged:

indian cricket team team india kkr mi
Rubin Ahmad

स्कूल हो या कॉलेज का प्लेग्राउंड क्रिकेट खेलने में कभी कोताई नहीं की. रूबिन अहमद का पूरा बचपन खेलों... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com