राहुल द्रविड़ नहीं, RCB को 2 बार चैंपियन बनाने वाले दिग्गज बनेंगे इंग्लैंड के नए हेड कोच

Published - 14 Jul 2026, 08:58 AM | Updated - 14 Jul 2026, 01:02 PM

Head Coach 2

England's new head coach for Test: इंग्लैंड को टेस्ट में नए हेड कोच की तलाश है। ब्रैंडन मैकुलम को लगातार खराब प्रदर्शन के कारण टेस्ट में मुख्य कोच के पद से हटा दिया गया है। एशेज और न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद, ECB एक्शन लेने पर मजबूर हुआ। अब मैकुलम सिर्फ व्हाइट बॉल क्रिकेट में कोचिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे लेकिन रेड बॉल में किसी और को नियुक्त किया जाएगा।

इसी वजह से कई दिग्गजों के नाम इंग्लैंड के नए हेड कोच (Head Coach) बनने के संभावित उम्मीदवारों में शामिल बताए जा रहे हैं। भारत की तरफ से राहुल द्रविड़ और रवि शास्त्री के साथ-साथ रविचंद्रन अश्विन को लेकर भी मीडिया रिपोर्ट्स में हलचल है। इंग्लैंड के भी कई पूर्व क्रिकेटर मजबूती से दावा पेश कर रहे हैं। अब इन सभी के बीच RCB को दो बार चैंपियन बनाने वाले हेड कोच का नाम भी सामने आ रहा है।

टेस्ट में इंग्लैंड का नया Head Coach बनने की रेस में RCB का दिग्गज

Head Coach 3

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 17 सीजन तक एक बार भी ख़िताब जीतने में कामयाबी हाथ नहीं लेकिन 2025 से किस्मत पलट गई। टीम ने पहली बार आईपीएल का टाइटल जीता और फिर इस सीजन उसे सफलतापूर्वक डिफेंड भी किया। RCB की कायापलट का क्रेडिट जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर को जाता है, जो हेड कोच (Head Coach) के रूप में कार्यरत हैं।

इंग्लैंड के साथ पहले भी हेड कोच के रूप में काम कर चुके हैं फ्लावर

कोचिंग के क्षेत्र में एंडी फ्लावर को बहुत ही सफल माना जाता है। इसी वजह से इंग्लैंड की टीम के नए टेस्ट कोच के रूप में उनके नाम पर चर्चा हो रही है। वैसे भी फ्लावर के लिए इंग्लैंड के हेड कोच का पद कोई नई बात नहीं, क्योंकि वो पहले भी इस भूमिका में नजर आ चुके हैं।

फ्लावर के पास IPL में काम करने की होगी आजादी

आमतौर पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इंटरनेशनल क्रिकेट को लेकर काफी गंभीर रहता है। इंग्लिश फैंस भी चाहते हैं कि उनके प्रमुख खिलाड़ी फ्रेंचाइजी क्रिकेट के बजाय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को ज्यादा महत्व दें। इस साल जैकब बेथेल और जोफ्रा आर्चर की आईपीएल को प्राथमिकता देने के कारण काफी आलोचना हुई थी लेकिन अब ECB थोड़ा नरमी के मूड में है।

एंडी फ्लावर को रिझाने के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इस बार टेस्ट टीम के हेड कोच (Head Coach) को आईपीएल की प्रतिबद्धता के कुछ टेस्ट मिस करने का विकल्प भी देने की सोच रहा है। इसका जिक्र द टेलीग्राफ ने भी अपनी रिपोर्ट में किया है। अगर ऐसा होता है तो फिर फ्लावर दोबारा से इंग्लैंड टीम के साथ जुड़ने पर विचार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ODI सीरीज में नहीं चले ये 3 भारतीय खिलाड़ी, तो खत्म हो जाएगा करियर, वर्ल्ड कप 2027 से भी हो जाएंगे बाहर

Tagged:

RCB England Cricket Team Andy Flower
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com