अभिषेक शर्मा नहीं फाइनल की प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप हो रहा ये भारतीय खिलाड़ी, कभी था सबसे मैच विनर

Published - 07 Mar 2026, 02:52 PM | Updated - 07 Mar 2026, 03:36 PM

Abhishek Sharma

Abhishek Sharma: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का फॉर्म पूरे टी20 विश्व कप 2026 में चिंता का विषय बना हुआ है। इस खिलाड़ी ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक अर्धशतक की मदद से 89 रन बनाए हैं। लेकिन इसके बावजूद ये खिलाड़ी फाइनल मुकाबला खेलने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अहमदाबाद में खेले जाने वाले फाइनल मैच की प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को खिलाया जा सकता है।

लेकिन एक भारतीय खिलाड़ी को फाइनल मैच में ड्रॉप किया जा सकता है। बता दें कि, ये खिलाड़ी कभी टीम इंडिया के लिए मैच विनर था, लेकिन इसके बावजूद इसे फाइनल मैच खेलने का मौका नहीं मिलेगा। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैन विनर खिलाड़ी को फाइनल में कौन रिप्लेस करेगा।

Abhishek Sharma नहीं, ये खिलाड़ी हो सकता है बाहर

खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया एक बड़ा फैसला लेने जा रही है। दरअसल, माना जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को ड्रॉप करके उनकी जगह रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

वरुण ने टूर्नामेंट में अभी तक 13 विकेट चटकाए हैं। लेकिन अंतिम चार मैचों में उनका प्रदर्शन लगातार गिरता रहा है। यही कारण है कि क्रिकेट प्रशंसकों से लेकर क्रिकेट पंडितों तक हर किसी का सुझाव है कि फाइनल में वरुण को ड्रॉप करके उनकी जगह चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को मौका देना चाहिए।

इंग्लैंड के खिलाफ महंगे साबित हुए थे वरुण

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में वरुण चक्रवर्ती से क्रिकेट फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह इन उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। इंग्लैंड के खिलाफ नॉकआउट मैच में वरुण ने 4 मैचों में 64 रन देकर एक विकेट लिया था। इस दौरान उन्होंने 16 की इकॉनमी से रन लुटाए थे। लेकिन सिर्फ यही नहीं, बल्कि सुपर-8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 47 रन, जिम्बाब्वे के खिलाफ 35, वेस्टइंडीज के खिलाफ 40 रन वरुण ने खर्च किए थे।

यानी पिछले चार मैचों में उनका इकॉनमी रेट 10 से ऊपर का रहा है, और इस दौरान वह विकेट भी नहीं चटका पा रहे हैं। जबकि अहमदाबाद में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वरुण ने चार ओवरों में 47 रन लुटा दिए थे। ऐसे में मिस्ट्री स्पिनर को बाहर करके उनकी जगह चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है।

T20 World Cup 2026 Prize Money: जानिए किस टीम को मिलेंगे कितने करोड़ रुपये, टीम इंडिया के हिस्से में आएंगे इतने

न्यूजीलैंड के खिलाफ किसके आंकड़े बेहतर

कुलदीप यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने टी20 करियर में कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21.22 की औसत के साथ 9 विकेट झटके हैं। जबकि इस दौरान कुलदीप का इकॉनमी रेट 7.64 का रहा है, जो कि इस फॉर्मेट में काफी अच्छा माना जाता है।

दूसरी तरफ वरुण चक्रवर्ती ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले चार मैचों में सिर्फ चार विकेट लिए हैं तो इस दौरान औसत 32.75 और इकॉनमी रेट 8.18 का रहा है।

यानी वरुण की मिस्ट्री कीवी बल्लेबाजों के सामने अधिक असरदार नहीं रहती है। ऐसे में कोच गंभीर और कप्तान सूर्या को बड़ा फैसला लेते हुए कुलदीप को खिताबी मैच में मौका देना चाहिए तो वरुण को ड्रॉप कर देना चाहिए। हालांकि, यहां पर अंतिम फैसला टीम प्रबंधन का रहने वाला है कि वह वरुण के साथ बने रहेंगे या फिर कुलदीप को चांस देंगे।

कुलदीप यादव vs वरुण चक्रवर्ती: किस स्पिनर के टी20I आंकडें बेहतर? कौन करता फाइनल की प्लेइंग इलेवन में जगह डिजर्व

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

13 विकेट।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com