नीता अंबानी के 4 ‘देवर’ अपनी भाभी को जीतवाएंगे 6वीं ट्रॉफी! इनसे पार पाना हर टीम के लिए नामुमकिन

Published - 22 Mar 2026, 08:39 AM | Updated - 22 Mar 2026, 08:43 AM

Nita Ambani

Nita Ambani: मुंबई इंडियंस हर सीजन की तरह इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। नीता अंबानी (Nita Ambani) की ओनरशिप वाली इस टीम ने हमेशा बड़े मैचों में खुद को साबित किया है। इस बार भी टीम के पास ऐसे चार मैच विनर खिलाड़ी हैं, जो अकेले दम पर पूरे टूर्नामेंट का रुख बदल सकते हैं।

खास बात यह है कि ये खिलाड़ी अलग-अलग भूमिकाओं में टीम को मजबूती देते हैं, जिससे मुंबई का संतुलन बाकी टीमों से कहीं बेहतर नजर आता है। आज हम बात करेंगे करेंगे चार ऐसे खिलाड़ियों की जो मुंबई इंडियंस को छठा ख़िताब जीता सकते हैं।

Nita Ambani के 4 ‘देवर’ अपनी भाभी को जीतवाएंगे 6वीं ट्रॉफी!

रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाने वाले रोहित शर्मा इस बार टीम में बतौर खिलाड़ी अहम भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को कई बार चैंपियन बनाया है और बड़े मुकाबलों में हमेशा जिम्मेदारी उठाई है।

उनकी बल्लेबाजी में क्लास और धैर्य दोनों का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। जब टीम दबाव में होती है, तब रोहित अपने अनुभव के दम पर पारी को संभालते हैं और मैच का रुख बदल देते हैं। ऐसे में उनका प्रदर्शन इस बार मुंबई इंडियंस को छठा ख़िताब जीतवा सकता है।

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस के सबसे अहम मैच विनर खिलाड़ियों में शामिल हैं और इस सीजन में वह टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। उनकी ऑलराउंड क्षमता टीम को हर विभाग में मजबूती देती है , चाहे वह तेज रन बनाना हो या जरूरत पड़ने पर विकेट निकालना।

पिछले आईपीएल सीजन में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन क्वालिफायर 2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार के चलते खिताब से चूक गई थी। ऐसे में इस बार हार्दिक पांड्या की नजर मुंबई इंडियंस को छठी बार चैंपियन बनाने पर होगी। उनकी आक्रामक कप्तानी और आत्मविश्वास टीम में नई ऊर्जा भरता है, जिससे मुंबई इस सीजन और भी खतरनाक नजर आ सकती है।

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ माना जाता है। उनकी खासियत है कि वह किसी भी परिस्थिति में विकेट निकाल सकते हैं। खासकर डेथ ओवर्स में उनकी यॉर्कर और सटीक लाइन-लेंथ बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बन जाती हैं। बड़े मैचों में उनका प्रदर्शन अक्सर टीम को जीत दिलाने में निर्णायक साबित होता है।

इस सीजन में बुमराह, ट्रेंट बोल्ट के साथ मिलकर टीम की गेंदबाजी का पूरा जिम्मा संभालते नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी पावरप्ले से लेकर डेथ ओवर्स तक विपक्षी बल्लेबाजों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है, जिससे मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी आक्रमण और भी मजबूत हो जाता है।

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और टीम के सबसे बड़े एक्स-फैक्टर साबित होते हैं। उनके 360-डिग्री शॉट्स और तेजी से रन बनाने की क्षमता उन्हें बाकी बल्लेबाजों से अलग बनाती है। वह किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को आसानी से ध्वस्त कर सकते हैं और मैच का मोमेंटम पूरी तरह बदलने का दम रखते हैं।

हाल ही में भारत को अपनी कप्तानी में तीसरा टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले सूर्यकुमार यादव इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बतौर खिलाड़ी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनका अनुभव और फॉर्म टीम को मिडिल ऑर्डर में और भी मजबूती प्रदान करेंगे।

ये भी पढ़े : उन 20 खिलाड़ियों के नाम आए सामने, जिन्हें वर्ल्ड कप 2027 के लिए कर लिया गया फाइनल, गिल(कप्तान), कोहली, रोहित, केएल, बुमराह.....

Tagged:

Mumbai Indians cricket news NITA AMBANI IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com