अंतिम 2 टी20 मैच के लिए न्यूजीलैंड ने किया अपनी टीम का ऐलान, RCB के खतरनाक बल्लेबाज की हुई वापसी
Published - 27 Jan 2026, 11:09 AM | Updated - 27 Jan 2026, 11:35 AM
Table of Contents
New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। लेकिन कीवियों को तीनों मैचों में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड (New Zealand) पहले ही सीरीज गंवा चुका है, लेकिन चौथे और पांचवें टी20 मैच में वह अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगा।
इसी बीत अंतिम दो मैचों के लिए कीवियों ने अपने स्क्वाड में कई बड़े बदलाव किए हैं, जबकि आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलने वाले खतरनाक बल्लेबाज की भी टीम में वापसी हो चुकी है। यह फैसला शुरुआती तीन मैच गंवाने के बाद ब्लैककैप्स (New Zealand) ने लिया है।
RCB के खतरनाक बल्लेबाज की हुई वापसी
भारत में खेली जा रही पांच टी20 मैचों की सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में जहां भारत की बल्लेबाजी ने आतंक मचाया हुआ था तो दूसरी ओर कीवियों के बल्लेबाज पुराने स्टाइल में टी20 क्रिकेट खेलते नजर आए थे। लेकिन अब भारत का खेल देखते हुए उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सबसे खतरनाक बल्लेबाज की ब्लैककैप्स स्क्वाड (New Zealand) में वापसी करवाई है।
Kristian Clarke and Tim Robinson have been released from the BLACKCAPS T20 squad in India with Jimmy Neesham, Lockie Ferguson and Tim Seifert now in camp.
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) January 26, 2026
Finn Allen will be the final squad member to join the side on Thursday in Trivandrum.#INDvNZ pic.twitter.com/PARjD3EsHf
दरअसल, ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज फिन एलन हैं। फिन साल 2021 और 2022 में आरसीबी खेमे का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। वह आखिरी टी20 जो कि तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है उसमें स्क्वाड में जुड़ेंगे। बता दें कि, फिन एलन के नाम टी20 मैच में सर्वाधिक सिक्स लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने एक मैच में 19 छक्के मारे थे।
New Zealand ने किए ये बदलाव
भारत के खिलाफ बचे अंतिम दो मैचों के लिए ब्लैककैप्स बोर्ड (New Zealand) ने स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। जहां क्रिस्टियन क्लार्क और टिम रॉबिन्सन को स्क्वाड से रिलीज कर दिया गया है तो जिमी नीशम, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम सीफर्ट को कैंप का हिस्सा बनाया गया है।
बता दें कि, जिमी नीशम हाल ही में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आए थे, जहां पर गेंद और बल्ले से उनका प्रदर्शन बेहद धमाकेदार था। वहीं, लॉकी फर्ग्यूसन को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है। बता दें कि, लॉकी फर्ग्यूसन को शामिल करने के बाद न्यूजीलैंड (New Zealand) का बॉलिंग विभाग पहले से अधिक मजबूत नजर आ रहा है।
साधारण रहा था क्लार्क-रॉबिन्सन का प्रदर्शन
भारत के खिलाफ वनडे प्रारूप में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिस्टियन क्लार्क को ब्लैककैप्स सेलेक्टर्स ने टी20 के शुरुआती तीन मैचों के लिए स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन वहां पर उनका प्रदर्शन बेहद साधारण रहा था। क्लार्क ने इस सीरीज में खेले एकमात्र टी20 मैच में सिर्फ एक विकेट लिया था, जबकि उन्होंने 4 ओवर में 40 रन लुटा दिए थे।
वहीं, टिम रॉबिन्सन को नागपुर टी20 में आजमाया गया था, जहां उन्होंने बल्ले से सिर्फ 21 रन बनाए थे, जिसके बाद पिछले दोनों मैचों से वह बेंच पर बैठे नजर आए थे। लेकिन अब देखना होगा कि न्यूजीलैंड (New Zealand) में खेमे में इतने बदालव उन्हें 28 और 31 जनवरी को होने वाले मैचों में जीत दिला पाता है या फिर नहीं।
न्यूजीलैंड का अपडेट स्क्वाड
मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, बेवन जैकब्स, ज़क फ़ॉल्क्स।
अंतिम टी20 मैच के लिए: फिन एलन
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर