Shane Warne केस में नया मोड़! बेटे ने बताया किसने ली पिता की जान? सभी के सामने नाम किया उजागर

Published - 15 Apr 2026, 08:55 AM | Updated - 15 Apr 2026, 08:58 AM

shane warne

Shane Warne: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉर्न दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक कहे जाते थे. 52 साल की उम्र में थाईलैंड में छुट्टियां मनाते समय उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी. शेन वॉर्न (Shane Warne) के अचानक निधन से हर कोई हैरान रह गया था.

लेकिन अब उनकी मौत के चार साल बीतने के बाद बेटे जैक्सन ने दिग्गज की मौत की वजह का खुलासा किया है. जिसे जानने के बाद क्रिकेट जगत में हड़कप मच गया है.

Shane Warne के बेटे का बड़ा खुलासा

दरअसल, शेन वॉर्न (Shane Warne) के बेटे जैक्सन ने दावा किया है कि उनके पिता की मौत हार्टअटैक से नहीं हुई है बल्कि, "तीन या चार" COVID वैक्सीन थीं. जिन्हें दिग्गज खिलाड़ी ने अपने काम की वजह से मजबूरी में लगवाया था. जैक्सन ने एक पॉडकास्ट में बात करते हुए बताया कि, "मुझे पक्का यकीन है कि इसमें (कोविड वैक्सीन का) हाथ था.

मुझे अब यह बात कहना भी कोई विवादित बात नहीं लगती। भले ही डैड को पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या रही हो, मुझे लगता है कि इस वैक्सीन ने उस समस्या को पूरी तरह से उभार दिया, और यही एक ऐसी बात है जिससे मैं हमेशा परेशान रहा हूँ"

शराब पीने के बावजूद फिट थे : शेन वॉर्न

शेन वॉर्न (Shane Warne) के बेटे जैक्सन ने आगे बताया कि, मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचता हूं क्योंकि फिर इससे मुझे और ज्यादा गुस्सा आता है. जैक्सन ने बताया कि उनके पिता सिगरेट और शराब पीने के बावजूद काफी फिट थे.

जैक्शन ने कहा, "उस समय डैड स्वस्थ और खुश थे. वह काफी समय बाद इतने अच्छे से थे. हाँ, वह सिगरेट और शराब पीते थे, लेकिन 80 और 90 साल की उम्र के बहुत से लोग आज भी डैड से कहीं ज़्यादा सिगरेट और शराब पीते हैं"

जैक्शन ने इस दौरान बताया कि जब उन्हें अपने पिता की मौत के बारे में पता लगा तो उन्होंने ठाना कि वह सभी को शोक सभा में कोविड और वैक्सीन के बारे में बताएंगे. लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा नहीं किया.

कब हुई शेन वॉर्न की मौत?

बता दें कि शेन वॉर्न (Shane Warne) की 2022 में थाईलैंड में छुट्टियां मनाते हुए 52 साल की उम्र में निधन हुआ था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिट होने के बावजूद शेन वॉर्न को अचानक दिल का दौरा पड़ा था. उनकी मौत की खबर सुन पूरे क्रिकेट जगत को बड़ा झटका लगा था.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम अपने महान गेंदबाज को खोने के बाद काफी दुखी थी. गौरतलब है कि शेन वॉर्न क्रिकेट की दुनिया में इतिहास के सबसे घातक और महान गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं.

LSG के खिलाफ मुकाबले से विराट कोहली बाहर! इस वजह से नहीं खेल पाएंगे मैच, जानें अब कब होगी वापसी

शेन वॉर्न का क्रिकेट करियर

शेन वॉर्न (Shane Warne) ने अपने क्रिकेट करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 145 टेस्ट मैच खेले थे. जिसमें उन्होंने 708 विकेट लिए. जबकि, वनडे फॉर्म में दिग्गज बॉलर ने 194 मैचों में 4.25 की इकॉनमी और 25.7 की एवरेज से 293 बल्लेबाजों को शिकार बनाया था. वहीं, शेन वॉर्न ने इंडियन प्रीमियर लीग की 55 पारियों में 7.27 की इकॉनमी और 25.4 की औसत से 57 विकेट चटकाए हैं.


Tagged:

Shane Warne australia cricket team
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

55

2022 में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com