IPL 2026 से पहले MI की प्लेइंग XI आई सामने, रोहित, क्विंटन डी कॉक, सूर्या, तिलक, हार्दिक.....
Mumbai Indians : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) एक बार फिर खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में उभरकर सामने आई है। पांच बार की चैंपियन टीम ने पिछले सीजन में दमदार प्रदर्शन करते हुए क्वालिफायर 2 तक का सफर तय किया था, लेकिन फाइनल में पहुंचने से चूक गई थी।
इस बार टीम की नजरें छठी ट्रॉफी पर टिकी हैं। टीम का संतुलन मजबूत दिख रहा है और अधिकांश खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि, प्लेइंग इलेवन तय करते समय कुछ अहम फैसले टीम मैनेजमेंट के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, खासकर बल्लेबाजी क्रम को लेकर।
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए ओपनिंग जोड़ी इस बार और भी अहम हो गई है। रोहित शर्मा के साथ क्विंटन डी कॉक को ओपनिंग की जिम्मेदारी मिलती नजर आ रही है। खास बात यह है कि डी कॉक की इस सीजन में मुंबई इंडियंस में वापसी हुई है और IPL ऑक्शन में फ्रेंचाइज़ी ने उन्हें 1 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है।
डी कॉक भले ही पिछले सीजन में केकेआर के लिए उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हों, लेकिन उनके अनुभव और आक्रामक अंदाज को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है।
रोहित और डी कॉक की जोड़ी पहले भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को तेज शुरुआत दिला चुकी है और दोनों के बीच अच्छी समझ भी देखने को मिलती है। अगर यह जोड़ी शुरुआती ओवरों में सेट हो जाती है, तो पावरप्ले में मुंबई इंडियंस को बड़ा फायदा मिल सकता है और टीम मजबूत शुरुआत के साथ बड़े स्कोर की नींव रख सकती है।
सूर्यकुमार यादव का नंबर तीन पर खेलना लगभग तय माना जा रहा है। हालिया समय में उनकी फॉर्म थोड़ी चिंता का विषय जरूर रही है, लेकिन उनकी क्षमता पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता। वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदल सकते हैं।
टीम मैनेजमेंट को उम्मीद होगी कि IPL 2026 उनके लिए वापसी का मंच साबित होगा। सूर्या की आक्रामक बल्लेबाजी मिडिल ओवर्स में टीम को गति देने में अहम भूमिका निभा सकती है।
इस बार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की रणनीति में सबसे बड़ा बदलाव तिलक वर्मा की भूमिका को लेकर देखने को मिल सकता है। उन्हें नंबर चार पर उतारकर टीम मिडिल ऑर्डर को स्थिरता देने के साथ-साथ आक्रामकता भी बनाए रखना चाहती है।
तिलक ने पिछले कुछ समय में अपनी बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है और दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता दिखाई है। वह स्पिन और तेज गेंदबाजी दोनों के खिलाफ सहज खेलते हैं, जिससे टीम को बीच के ओवरों में मजबूती मिल सकती है।
हार्दिक पांड्या का नंबर पांच पर उतरना टीम के लिए बड़ा प्लस साबित हो सकता है। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो मैच के आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा सकते हैं।
हार्दिक का अनुभव और आक्रामक बल्लेबाजी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए अहम होगी, खासकर जब टीम को तेज फिनिश की जरूरत होगी। इसके अलावा उनकी ऑलराउंड क्षमता टीम के संतुलन को और बेहतर बनाती है। अगर हार्दिक अपनी फॉर्म में रहते हैं, तो मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन काफी सफल साबित हो सकता है।
रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन, सूर्यकुमार यादव, शेरफेन रदरफोर्ड, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट ।