IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की घातक प्लेइंग इलेवन फाइनल, एक से लेकर नंबर-11 तक मैच विनर्स खिलाड़ी

Published - 05 Mar 2026, 05:31 PM | Updated - 05 Mar 2026, 05:48 PM

IPL 2026

IPL 2026 का रोमांच शुरू होने में महज 25 दिनों से भी कम समय बचा है और पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस एक बार फिर अपने पुराने अंदाज में नजर आने के लिए तैयार है। हाल ही में संपन्न हुए मिनी ऑक्शन और ट्रेड विंडो के बाद, मुंबई ने एक ऐसी टीम तैयार की है जो सिर्फ नामों से ही नहीं बल्कि मैदान में भी घातक नजर आती है। IPL 2026 में रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गजों के साथ, टीम में कुछ नए मैच-विनर्स की एंट्री हुई है।

IPL 2026 में एमआई का अनुभवी ओपनिंग जोड़ी

Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अनुभवी खिलाड़ीयों का बेहतरीन तालमेल बिठाया है। ओपनिंग की कमान एक बार फिर हिटमैन रोहित शर्मा संभालेंगे, जिनका साथ देने के लिए टीम में पुराने साथी क्विंटन डी कॉक की वापसी हुई है।

डी कॉक को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर वापस पाना मुंबई के लिए इस सीजन की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। मिडिल ऑर्डर में टीम के पास सूर्यकुमार यादव जैसा 360-डिग्री खिलाड़ी है,

जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में माहिर है। उनके साथ युवा विस्फोटक बल्लेबाज तिलक वर्मा पारी को मजबूती देंगे। यह टॉप-4 बल्लेबाज आईपीएल के किसी भी मैदान पर रनों का ढ़ेर लगाने की क्षमता रखते हैं।

कौन हैं 33 गेंद पर शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के Finn Allen? जानें IPL 2026 में किस टीम से खेलेंगे

अंबानी की टीम में ऑलराउंडर्स की फौज

आईपीएल 2026 में मुंबई की सबसे बड़ी ताकत उनके ऑलराउंडर्स हैं। कप्तान हार्दिक पांड्या नंबर 5 या 6 पर बल्लेबाजी के साथ-साथ मध्यम गति की गेंदबाजी से संतुलन बनाएंगे। टीम ने ट्रेड विंडो के जरिए गुजरात टाइटंस से शेरफेन रदरफोर्ड और लखनऊ सुपर जायंट्स से शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम में शामिल किया है।

रदरफोर्ड की पावर-हिटिंग डेथ ओवर्स में गेम चेंजर साबित हो सकती है, वहीं शार्दुल ठाकुर गोल्डन आर्म के साथ विकेट चटकाने की कला जानते हैं।

लोअर ऑर्डर में नमन धीर और न्यूजीलैंड के स्पिन ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर टीम को मजबूती प्रदान करते हैं। सैंटनर न केवल किफायती गेंदबाजी करेंगे, बल्कि जरूरत पड़ने पर बड़े शॉट्स लगाने में भी सक्षम हैं। जैसा की टी20 विश्व कप 2026 में भी उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए करके दिखाया है।

पूरे टी20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया में बोझ बना रहा ये खिलाड़ी, बल्लेबाजी-गेंदबाजी-फील्डिंग तीनों में रहा फ्लॉप

IPL 2026 में बुमराह-बोल्ट की घातक पेस जोड़ी

गेंदबाजी विभाग में मुंबई इंडियंस ने अपने सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी को एक साथ बनाए रखा है। बुमराह डेथ ओवर्स के राजा हैं, तो बोल्ट पावरप्ले में विकेट निकालने के माहीर।

इन दोनों का साथ देने के लिए टीम में अनुभवी दीपक चाहर भी शामिल हैं, जो स्विंग गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी मयंक मार्कंडे और मिचेल सैंटनर के कंधों पर होगी। मार्कंडे की गुगली वानखेड़े की पिच पर काफी असरदार साबित हो सकती है।

IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।

Sourabh Kumar

सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर

ब्रायन लारा
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com