RR के खिलाफ Mumbai Indians की खतरनाक XI तय, 2 खिलाड़ी बाहर! बोल्ट-हार्दिक की वापसी

Published - 06 Apr 2026, 01:48 PM | Updated - 06 Apr 2026, 02:52 PM

Mumbai Indians

Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जब भी मुंबई इंडियस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होती है तो मुकाबला और ज्यादा रोमांचक हो जाता है. क्योंकि दोनों टीमें IPL के मशहूर टीमों में से है. RR और MI में ऐसे कई स्टार खिलाड़ियों की भरमार है जो कि किसी भी वक्त मैच का रूख पलट सकते हैं.

RR vs MI मुकाबला 7 अप्रैल के गुवाहाटी की बरसपारा स्टेडियम में होगा. इसी बीच राजस्थान रॉयल के खिलाफ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की प्लेइंग XI सामने आई है. बोल्ट और कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है. जबकि, 2 खिलाड़ी बाहर हो गए हैं.

Mumbai Indians के लिए ओपनिंग करेंगे रोहित शर्मा

Mumbai Indians

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ओपनिंग की जिम्मेदारी हमेशा की तरह ही रोहित शर्मा के कंधों पर रहेगी. उनका रयान रिकेल्टन साथ देंगे. दोनों ही खिलाड़ी अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं.

एक तरफ रोहित है जो कि बड़े मुकाबलों के मैच विनर खिलाड़ी है. वहीं, रयान रिकेल्टन पावरप्ले में तेजी से रन बनाने में माहिर हैं. ऐसे में हिटमैन और रयान रिकेल्टन मिलकर MI के लिए बतौर ओपनर मैदान पर उतरेंगे.

नंबर तीन पर तिलक वर्मा है, जो टीम के लिए अहम भूमिका में हैं. पिछले लंबे वक्त से तिलक आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है. चौथे नंबर पर सूर्यकुमार यादव है. मीडिल ऑर्डर में रन बनाने का काम सूर्या करेंगे. वह अपनी 360 डिग्री की बल्लेबाजी के लिए मशहूर है. आरआऱ के खिलाफ वह बड़े शॉट्स लगाने की कोशिश करेंगे.

नीचले क्रम में खिलाड़ी बनाएंगे तेजी से रन

पांचवे नंबर पर कप्तान हार्दिक पांड्या है. उनकी वापसी मुंबई इंडियंस की लिए बेहद अहम थी. ऐसे में MI की प्लेइंग XI और ज्यादा खतरनाक नजर आ रही है. हार्दिक वो बल्लेबाज है जो बल्ले के साथ गेंद से भी मैच को अकेले जीताने का दम रखते हैं. उनके साथ युवा खिलाड़ी नमन धीर को भी खेलने का चांस मिल सकता है. वह एक विस्फोटक फिनिशर है, जो कि ऑफ स्पिन गेंदबाजी करने में भी माहिर हैं.

इसके अलावा शेरफेन रदरफोर्ड मुंबई (Mumbai Indians) के लिए फिनिशर की भूमिका में रहेंगे. वह लास्ट ओवर में तेजी से रन बनाने में सक्षम में हैं. दूसरी ओर ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर के होने टीम में सुंतलन रहेगा. अपनी सटीक बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में तेजी से रन बानने में कामयाब हैं.

RR vs MI LIVE Streaming: टीवी से मोबाइल तक कहाँ देखें लाइव मुकाबला? जानें किस चैनल पर आएगा प्रसारण

ट्रेंट बोल्ट की वापसी से गेंदबाजी बनी मजबूत

गेंदबाजी विभाग में ट्रेंट बोल्ट की वापसी होगी. जो RR के खिलाफ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का तुरूप का इक्का साबित हो सकते हैं. वह नई गेंद से शुरूआती ओवर में विकेट लेने में माहिर हैं. ट्रेंट बोल्ट घातक स्विंग और सटीक यॉर्कर के लिए खास पहचाने जाते हैं.

पावरप्ले में विकेट निकालने का गुण ही उन्हें टी20 फॉर्मेट का सबसे खतरनाक गेंदबाज बनाती है. उनके साथ भारतीय टीम के दो मशहूर सितारे दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह भी बॉलिंग डिपार्टमेंट को मजबूती देंगे.

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह

MI की बढ़ी टेंशन, RR की Playing XI में हर नंबर पर मैच विनर मौजूद, वैभव, जायसवाल, जुरेल, पराग, हेटमेयर....

Tagged:

Mumbai Indians mi IPL 2026 Indian Premier League 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

हार्दिक की कुल संपत्ति लगभग 91 करोड़ रुपये है

5 बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com