IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान-उपकप्तान हुए फाइनल, रोहित शर्मा एक बार फिर नजरंदाज
Published - 12 Mar 2026, 03:34 PM | Updated - 12 Mar 2026, 03:45 PM
Table of Contents
Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की टीम पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। 28 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी, जिसका पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
इसके बाद रविवार, 29 मार्च को पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) वानखेड़े स्टेडियम में एक्शन में नजर आएगी।
ब्लू आर्मी का सामना तीन बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा, लेकिन आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का कप्तान और उप कप्तान कौन होगा, इसका खुलासा हो चुका है। जबकि रोहित शर्मा को एक बार फिर एमआई प्रबंधन ने नजरअंदाज कर दिया है।
Mumbai Indians के कप्तान का हुआ खुलासा
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नाम खेलने वाले हैं, लेकिन टीम प्रबंधन ने एक बार फिर कप्तान के तौर हार्दिक पंड्या का चयन किया है। यानी आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी करते नजर आएंगे।
पिछले सीजन हार्दिक की अगुवाई में मुंबई इंडियंस सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन पंजाब किंग्स के हाथों मिली रोमांचक हार ने ब्लू आर्मी का छठा खिताब जीतने का सपना चकनाचूर कर दिया था। हालांकि, एमआई प्रशंसक उम्मीद कर रहे होंगे, कि जो कार्य पिछले सीजन पंड्या एंड कंपनी ने अधूरा छोड़ दिया था वह नए सीजन में उनको पूरा कर सके।
उप कप्तान होगा ये खिलाड़ी
हार्दिक पंड्या जहां कप्तान होंगे तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अभी तक उप कप्तान के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि अगर हार्दिक पंड्या किसी मैच में उपलब्ध नहीं होते हैं या किसी कारणवश उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ता है तो फिर उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ये जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
दरअसल, पिछले सीजन जब हार्दिक पंड्या पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया था तो उस समय सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का नेतृत्व किया था। जबकि कई मौकों पर जब-जब हार्दिक पंड्या मैदान के बाहर गए हैं तो सूर्यकुमार यादव कप्तानी के किरदार में नजर आए हैं।
ऐसे में सूर्या को टीम का उप कप्तान माना जा सकता है। बता दें कि, सूर्या ने हाल ही में भारतीय टीम को टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जिताया था। ऐसे में उनके अलावा किसी और को ये जिम्मेदारी मिलना बेहद मुश्किल है।
IPL 2026 के प्लेऑफ में क्वालीफाई करेंगी ये 4 टीमें, इन्हीं के पास टॉप-4 में पहुंचने का दम
मुंबई इंडियंस के मैच
आईपीएल 2026 इस बार दो हाफ में खेला जाना है, जिसके पहले हाफ का शेड्यूल सामने आ चुका है। हालांकि, अभी तक सिर्फ शुरुआती 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है, जिसमें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को चार मैच खेलने हैं। एमआई पलटन का पहला मैच 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।
जबकि दूसरे मैच में मुंबई 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी। इसके बाद 7 अप्रैल को हार्दिक एंड कंपनी का सामना राजस्थान रॉयल्स से गुवाहाटी में होगा तो अंतिम मैच 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई में खेला जाएगा। बता दें कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) मुंबई में दो मैच खेलेगी तो एक मैच दिल्ली और एक मैच गुवाहाटी में खेलेगी। ऐसे में भारी संख्या में प्रशंसकों को हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर