Mukesh Choudhary Biography: मुकेश चौधरी का जीवन परिचय, उम्र, गर्लफ्रेंड, रिकॉर्ड, नेटवर्थ, परिवार और कुछ रोचक जाकारियां

Published - 03 Sep 2024, 12:06 PM | Updated - 05 Aug 2025, 05:39 PM

Mukesh Choudhary Biography

Table of Contents

मुकेश चौधरी का जीवन परिचय (Mukesh Choudhary Biography In Hindi):

मुकेश चौधरी, भारत के उभरते हुए तेज गेंदबाजों में से एक हैं. वह घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हैं. वह बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं. मुकेश ने 9 नवंबर 2017 को 2017-18 रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और अपनी गेंदबाजी प्रदर्शन से लोगों का ध्यान आकर्षित किया. उन्हें 2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में सीएसके ने 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था.

मुकेश चौधरी का जन्म और परिवार (Mukesh Choudhary Birth and Family):

Mukesh Choudhary With MS Dhoni
Mukesh Choudhary With MS Dhoni

भारतीय क्रिकेटर मुकेश चौधरी का जन्म 6 जुलाई 1996 को भीलवाड़ा, राजस्थान में हुआ था. उनके पिता का नाम गोपाल चौधरी है, जिनका गिट्टी बनाने का बिजनेस है और उनकी मां प्रेमबाई चौधरी, एक गृहणी है. उनका एक बड़ा भाई राजेश चौधरी है. मुकेश चौधरी को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी पसंद था और उन्हें क्रिकेट में करियर बनाने में उनके परिवार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

मुकेश चौधरी बायोग्राफी और पारिवारिक जानकारी (Mukesh Choudhary Biography and Family Details):

मुकेश चौधरी का पूरा नाममुकेश चौधरी
मुकेश चौधरी का डेट ऑफ बर्थ06 जुलाई 1996
मुकेश चौधरी का जन्म स्थानभीलवाड़ा, राजस्थान, भारत
मुकेश चौधरी की उम्र27 साल
मुकेश चौधरी की भूमिकाबाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज
मुकेश चौधरी के पिता का नामगोपाल चौधरी
मुकेश चौधरी की माता का नामप्रेमबाई चौधरी
मुकेश चौधरी का भाई का नामराजेश चौधरी
मुकेश चौधरी की वैवाहिक स्थितिअविवाहित
मुकेश चौधरी की गर्लफ्रेंड का नामज्ञात नहीं

मुकेश चौधरी का लुक (Mukesh Choudhary Looks):

रंगसांवला
आखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
लंबाई5 फुट 9 इंच
वजन65 किलोग्राम

मुकेश चौधरी की शिक्षा (Mukesh Choudhary Education):

मुकेश चौधरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पुणे के एक निजी स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद, उन्होंने मराठवाड़ा मित्रमंडल कॉमर्स कॉलेज, पुणे से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट की ट्रेनिंग ली.

मुकेश चौधरी का घरेलू क्रिकेट करियर (Mukesh Choudhary Domestic Cricket Career):

Mukesh Choudhary
Mukesh Choudhary

मुकेश चौधरी ने 2017 में महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना शुरू किया था. उन्होंने 9 नवंबर 2017 को 2017-18 रणजी ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था. अपने पहले रणजी मैच में उन्होंने 25 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया. इसके बाद, उन्होंने 7 अक्टूबर 2019 को 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में ओडिशा के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की और एक विकेट लिया. 8 नवंबर 2019 को मुकेश ने 2019-20 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी20 डेब्यू किया. मैच में उन्होंने तीन ओवर में 10 रन देकर दो विकेट चटकाए. बता दें कि, मुकेश ने अब तक 13 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 3.21 के इकोनॉमी रेट से 38 विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

मुकेश चौधरी का आईपीएल करियर (Mukesh Choudhary IPL Career):

Mukesh Choudhary
Mukesh Choudhary

मुकेश चौधरी को 2022 आईपीएल की मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा था. उन्होंने 31 मार्च 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया. उस सीजन में उन्होंने 13 मैच खेले और 9.32 के इकोनॉमी रेट से 16 विकेट चटकाए. सीएसके ने उन्हें 2023 सीजन के लिए रिटेन किया, लेकिन चोट की वजह से वह पूरे सीजन बाहर रहे. हालांकि, चेन्नई फ्रेंचाइजी ने उन्हें 2024 आईपीएल सीजन के लिए बरकरार रखा, लेकिन उन्हें सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला. बता दें कि, मुकेश चौधरी ने अब तक आईपीएल में 14 मैच खेले हैं और 9.70 के इकोनॉमी रेट से 16 विकेट हासिल कर चुके हैं.

मुकेश चौधरी का डेब्यू (Mukesh Choudhary Debut):

  • प्रथम श्रेणी – 09-12 नवंहक 2017 को रेलवे के खिलाफ, पुणे में
  • लिस्ट ए – 07 अक्टूबर 2019 को ओडिशा के खिलाफ, बड़ौदा में
  • टी20 – 08 नवंबर 2019 को रेलवे के खिलाफ, चंडीगढ़ में
  • आईपीएल – 31 मार्च 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ, मुंबई में

मुकेश चौधरी का ओवरऑल क्रिकेट करियर (Mukesh Choudhary Career Summary):

बॉलिंग –

प्रारूपकुल मैचपारीगेंदकुल रनविकेटऔसतइकोनॉमी रेटसर्वश्रेष्ठ
प्रथम श्रेणी (FC)1323237112713833.443.214/99
लिस्ट ए (List A)1919104310012540.045.754/67
टी20 (T20)28285748693227.159.084/46
आईपीएल (IPL)14142794511628.199.74/46

बैटिंग –

प्रारूपकुल मैचपारीकुल रनउच्चतम स्कोरऔसतस्ट्राइक रेटशतकअर्धशतकचौकाछक्का
प्रथम श्रेणी (FC)13171112513.8739.6400210
लिस्ट ए (List A)1951814*6.0090.000020
टी20 (T20)2862311*11.50121.050040
आईपीएल (IPL)142646.0100.00010

मुकेश चौधरी के रिकॉर्ड्स (Mukesh Choudhary Records List):

भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी के नाम वर्तमान में कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं है. जैसे ही हमें इसके बारे में अधिक जानकारी मिलेगी, यहां अपडेट कर दिया जाएगा.

मुकेश चौधरी की गर्लफ्रेंड (Mukesh Choudhary Girlfriend):

मुकेश चौधरी की गर्लफ्रेंड के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं. वह फिलहाल सिंगल हैं और अपने खेल पर ध्यान दे रहे हैं.

मुकेश चौधरी की नेटवर्थ (Mukesh Choudhary Net Worth):

Mukesh Choudhary With Virat Kohli
Mukesh Choudhary With Virat Kohli

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर मुकेश चौधरी के पास लगभग 15 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है. वह सालाना करीब 1 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं. उनकी आय का मुख्य स्रोत आईपीएल, घरेलू मैचों और ब्रांड एंडोर्समेंट हैं. उन्हें 2024 आईपीएल सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 लाख रुपये में रिटेन किया था. मुकेश चौधरी अपने परिवार के साथ राजस्थान के भीलवाड़ा में एक आलीशान घर में रहते हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जाती है.

  • कुल नेटवर्थ – 15 करोड़ रुपये
  • आईपीएल – 20 लाख रुपये

मुकेश चौधरी के बारे में कुछ रोचक तथ्य (Interesting Facts About Mukesh Choudhary):

  • क्रिकेटर मुकेश चौधरी का जन्म 6 जुलाई 1996 को भीलवाड़ा, राजस्थान में हुआ था.
  • मुकेश को बचपन से ही क्रिकेट खेलना काफी पसंद था और उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ क्रिकेट खेलना भी शुरू कर दिया था.
  • 2015 में, मुकेश ने टे्वंटी 2 यार्ड्स स्पेशलाइज्ड क्रिकेट अकादमी, पुणे में शामिल हो गए और प्रोफेशनल क्रिकेट सीखा.
  • मुकेश ने 9 नवंबर 2017 को 2017-18 रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया. रेलवे के खिलाफ अपने पहले रणजी मैच में उन्होंने 25 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया.
  • उन्होंने 7 अक्टूबर 2019 को 2019-20 विजय हजारे ट्रॉफी में ओडिशा के खिलाफ महाराष्ट्र के लिए लिस्ट ए की शुरुआत की.
  • फरवरी 2022 में, आईपीएल 2022 मेगा नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुकेश चौधरी को 20 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था.
  • मुकेश चौधरी ने 31 मार्च 2022 को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आईपीएल डेब्यू किया और टूर्नामेंट के 13 मैचों में 9.32 के इकोनॉमी रेट से 16 विकेट हासिल किए.

मुकेश चौधरी की पिछली 10 पारियां (Mukesh Choudhary last 10 Innings):

मैचरनविकेटप्रारूपतारीख
सीएसके बनाम सनराइजर्स हैदराबाद0/27टी2005 अप्रैल 2024
महाराष्ट्र बनाम सौराष्ट्र22/38लिस्ट ए 02 दिसंबर 2022
महाराष्ट्र बनाम असम0/61लिस्ट ए30 नवंबर 2022
महाराष्ट्र बनाम यूपी0/50लिस्ट ए28 नवंबर 2022
महाराष्ट्र बनाम सर्विसेस2/61लिस्ट ए19 नवंबर 2022
महाराष्ट्र बनाम मुंबई1/62लिस्ट ए17 नवंबर 2022
महाराष्ट्र बनाम बंगाल2/47लिस्ट ए15 नवंबर 2022
महाराष्ट्र बनाम रेलवे1/38लिस्ट ए12 नवंबर 2022
महाराष्ट्र बनाम अरुणाचल प्रदेश0/8लिस्ट ए22 अक्टूबर 2022
महाराष्ट्र बनाम हरियाणा0/43लिस्ट ए20 अक्टूबर 2022

हमें आशा है कि आपको मुकेश चौधरी का जीवन परिचय (Mukesh Choudhary Biography In Hindi) पसंद आया होगा. अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर साझा करें.

Sanjeet Singh

यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com