'मुझे ये अवॉर्ड क्यों दिया जा रहा है...' जीत के बाद एमएस धोनी को मिला मैन ऑफ मैच अवॉर्ड, तो इस खिलाड़ी को बताया इसका हकदार

Published - 15 Apr 2025, 04:52 AM

'मुझे ये अवॉर्ड क्यों दिया जा रहा है ? जीत के बाद धोनी को मिला मैन ऑफ मैच, बोले- मैं नहीं ये खिलाड़ी...
'मुझे ये अवॉर्ड क्यों दिया जा रहा है ? जीत के बाद धोनी को मिला मैन ऑफ मैच, बोले- मैं नहीं ये खिलाड़ी है बड़ा हकदार  Photograph: (Google Images)

एमएस धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का 30वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से समाना हुआ. इस मुकाबले में चेन्नई की टीम ने शानदार बाउंस बैक करते हुए लखनऊ को 5 विकेट से हार दिया. इस मैच में धोनी ने कमाल की कैप्टेंसी की. उन्होंने लखनऊ को लखनऊ में अपने जाल में फंसा लिया और 166 रन पर ही रोक दिया. जवाब में बैटिंग के लिए उतरी चेन्नई ने धोनी की नाबाद 11 गेंदों में 26 रनों की पारी के चलते इस मैच को 3 गेंद शेष रहते ही 5 विकेट से जीत लिया. मैच के बाद धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. जिस पर माही ने हैरानगी जाहिर की और इस अवार्ड के लिए एक युवा खिलाड़ी को बड़ा दावेदार बयाया

MS Dhoni ने प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद कही ये बात

MS Dhoni ने प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद कही ये बात
MS Dhoni ने प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद कही ये बात Photograph: ( Google Image )

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने वाकई लगातार पांच हार के बाद लखनऊ के खिलाफ जीतने लिए साम, दाम, दंड, भेद सब आजमाए. उन्होंने जीत के लिए ऐडी चोटी का दमखम लगा दिया. धोनी ने कप्तानी के साथ बल्लेबाजी में अहम योगदान दिया. जब अंत में जहां मैच फंस रहा था तो माही ने 11 मैचों में नाबाद 26 रन बनाकर मैच का रूक सीएसके की ओर मोड़ दिया और टीम को जीताकर वापस लौटे.

उनकी इस पारी के लिए मैच के बाद प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. जिस पर उन्होंने बड़पन दिखाते हुए कहा कि ये अवार्ड मुझे क्यों दिया जा रहा है. नूर अहमद ने शानदार बॉलिंग की. पोस्ट मैच के दौरान धोनी ने बातचीत के दौरान कहा,

''आज भी मैं सोच रहा था - 'मुझे ये अवॉर्ड क्यों दिया जा रहा है?' नूर ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की.''

बता दें कि नूर अहमद 4 ओवर्स में कसी हुई गेंदबाजी की. भले ही उन्हें विकेट ना मिला हो. मगर उन्होंने 24 गेंदों में सिर्फ 13 रन खर्च किए जो टी20 में वाकई काबिले ए तारीफ है.

''वाक़ई एक कठिन मुक़ाबला था''- MS Dhoni

''वाक़ई एक कठिन मुक़ाबला था''
''वाक़ई एक कठिन मुक़ाबला था'' Photograph: ( Google Image )

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच एक अच्छी क्रिकेट देखने को मिली. लखनऊ को 166 रन बनाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. क्योंकि, पिच पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. गेंद रूक कर आ रही थी. जिसकी वजह से बल्लेबाजों को रन बानने में मुश्किल हो रही थी, ऋषभ पंत सेट थे उसके बावजूद काफी बॉलें डॉट्स खेली. लेकिन, धोनी ने युवा खिलाड़ी शेख रशीद को मौका दिया. जिन्होंने आक्रामक अप्रोच से बैटिंग करते हुए सीएसके काम आसान कर दिया. धोनी ने भी मैच के बाद बताया कि यह मैच जीतना वाकई आसान नहीं था. एमएस धोनी (MS Dhoni) ने मैच के बाद प्लेयर्स की तारीफ करते हुए कहा,

''मैच जीतना अच्छा लगता है. जब आप इस तरह के टूर्नामेंट में खेलते हैं, तो आप चाहते हैं कि ज़्यादा से ज़्यादा मैच जीतें। दुर्भाग्यवश शुरुआती मुक़ाबले हमारी तरफ़ नहीं आए.ये वाक़ई एक कठिन मुक़ाबला था. अगर आप पॉवरप्ले देखें, तो चाहे वो गेंदबाज़ी संयोजन हो या हालात, हम गेंद से संघर्ष कर रहे थे.''

धोनी ने पोस्ट मैच के दौरान आगे बात करते हुए कहा,

''गेंदबाज़ी यूनिट ने अच्छा काम किया है. बल्लेबाज़ी यूनिट को थोड़ा बेहतर करना होगा। अगर आपको अच्छी शुरुआत मिलती है, और आप वो खिलाड़ी हैं जो पूरी पारी खेल सकते हैं, तो क्यों नहीं. मुझे लगता है उसने आज बहुत अच्छा खेला (शेख रशीद). वह कई सालों से हमारे साथ है। इस साल नेट्स में वो शानदार बल्लेबाज़ी कर रहा है.''

यह भी पढ़े: चेन्नई ने ऋतुराज गायकवाड के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, 17 साल के इस युवा खिलाड़ी को दिया मौका

Tagged:

MS Dhoni Noor Ahmad IPL 2025 LSG vs CSK
Rubin Ahmad

स्कूल हो या कॉलेज का प्लेग्राउंड क्रिकेट खेलने में कभी कोताई नहीं की. रूबिन अहमद का पूरा बचपन खेलों... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com