अब इस सीजन एक भी मैच नहीं खेलेंगे MS DHONI! टीम से हुए अलग, छोड़ दिया CSK का साथ

Published - 04 May 2026, 04:07 PM | Updated - 04 May 2026, 04:14 PM

MS DHONI

MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तानों में से एक एमएस धोनी के लिए IPL 2026 खास नहीं रहा है. वह टूर्नामेंट की शुरूआत में ही चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे. लीग के अब तक आधे मुकाबले खेले जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद धोनी ने अब तक एक मैच नहीं खेला है.

अब कैप्टन कूल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, कहा जा रहा है कि धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन अब एक भी मुकाबला नहीं खेलेंगे. साथ ही उनका सालों पुराना रिश्ता भी खत्म हो सकता है. हालांकि, CSK को उम्मीद है कि धोनी (MS Dhoni) सीजन के अंत तक एक ना एक मैच में जरूर खेलेंगे.

MS Dhoni की वापसी पर अपडेट

Ms Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए खिलाफ है. दोनों टीमों की भिड़त अरूण जेटली स्टेडियम में 5 मई 2026 को होगी. लेकिन उससे पहले धोनी की वापसी पर बड़ा अपडेट सामने आया है. गौरतलब है कि माही दिल्ली के खिलाफ भी उपलब्ध नहीं रहेंगे.

हालांकि, कुछ समय पहले दावा किया जा रहा था कि धोनी (MS Dhoni) दिल्ली के खिलाफ कमबैक करेंगे. लेकिन अब वह इस मुकाबले से बाहर हो गए है. ऐसे में फैंस का दिल एक बार फिर से टूट गया है.

उम्मीद जताई जा रहा है कि MS Dhoni IPL 2026 में किसी न किसी स्टेज पर चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे. लेकिन उनकी वापसी पर अधिकारिक डेट अभी तक सामने नहीं आई है. फिलहाल वह चेन्नई में हैं और अपनी रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं.

कौन हैं Suryansh Shedge? जिन्होंने 24 गेंदों में फिफ्टी ठोककर मचाया तहलका! कहलाए जाते दूसरे Hardik Pandya

क्या CSK से अलग हो रहे हैं धोनी?

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, CSK के एक खिलाड़ी ने कंफर्म किया है कि धोनी इस सीजन में अंत तक खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं. फिलहाल वह 10 मैच मिस कर चुके हैं. अब सिर्फ उनके पास 4 मैच बाकी है. हालांकि, उनका धोनी का खेलना अब भी तय नहीं है.

माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 की शुरूआत से पहले ही माही ने सीएसके से अलग होने की तैयारी शुरू कर दी थी. जिसके तहत संजू सैमसन को टीम में बड़ी डील के जरिये टीम में शामिल किया गया था. कई मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अगले सीजन में गायकवाड़ की जगह संजू को CSK की कप्तानी सौंपी जा सकती है.

टीम के लिए इम्पैक्टफुल नहीं धोनी : अश्विन

वहीं, चेन्नई के पूर्व खिलाड़ी आर अश्विन का भी कहना है कि धोनी (MS Dhoni) उस उम्र की दहलीज पर पहुंच चुके हैं, जहां पर वह टीम के लिए प्रभावी नहीं है. अगर माही प्लेइंग इलेवन में खेलते हैं तो किसी एक खिलाड़ी को बाहर होना होगा, और सीएसके इस स्टेज पर पहुंचकर बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहती है. अगर टीम अधिकारिक रूप से प्लेऑफ से बाहर होती है तो तब धोनी खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं.

IPL 2026 में सबसे बदकिस्मत निकली ये टीम, 1-2 नहीं इसके कुल 7 खिलाड़ी चोटिल, सभी हुए मैच से बाहर

Tagged:

MS Dhoni chennai super kings IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 बार

5439 रन
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com