क्रिकेट जगत में पसरा मातम, उभरते हुए भारतीय क्रिकेटर का रोड एक्सीडेंट में हुआ निधन
Table of Contents
Emerging Indian Cricketer Death: भारत और आयरलैंड के बीच अब से कुछ घंटों बाद दो मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी। यह सीरीज आयरलैंड में खेली जानी है, क्योंकि टीम इंडिया दौरे पर है। भारत और आयरलैंड पहला मैच 26 जून को पहला और दूसरा 28 जून को खेलेंगे।
दोनों ही मैच बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जाएंगे। इस सीरीज (India vs Ireland) को लेकर काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। श्रेयस अय्यर पहली बार सबसे छोटे फॉर्मेट में नेशनल टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की भी संभावना है।
India vs Ireland T20 सीरीज के आगाज से पहले आई बुरी खबर

भारत और आयरलैंड (India vs Ireland) के बीच भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे से मुकाबले खेले जाएंगे। हालांकि, सीरीज के आगाज से पहले एक बेहद बुरी खबर आ गई है, जिससे क्रिकेट जगत में सन्नाटा छा गया है। जी हां, एक उभरते भारतीय खिलाड़ी का बेहद कम उम्र में निधन हो गया है।
इस खिलाड़ी का निधन एक रोड एक्सीडेंट में हुआ। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि इस क्रिकेटर की जान नहीं बच पाई। घटना की जानकारी सोशल मीडिया यूजर के ट्वीट के माध्यम से मिली।
उभरते Indian क्रिकेटर की चिता जलाने से पहले पसंदीदा बल्ला और गेंद रखा गया पास
सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पारी @Vipintiwari952 यूजर नाम वाले व्यक्ति ने अंतिम संस्कार का वीडियो शेयर किया। यूजर ने बताया कि एक लोकल क्रिकेटर की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। उनके अंतिम संस्कार में, उनकी पसंदीदा बल्ले और गेंद को चिता पर रखा गया, इससे पहले कि उसे जलाया जाए। उनकी आत्मा को शांति मिले।
A local cricketer tragically d!ed in a road accident.
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) June 25, 2026
At his funeral, his favorite bat and ball were placed on the funeral pyre before it was lit.
May his soul rest in peace. 🙏🏻 pic.twitter.com/wwlr8mLsd5
India में रोड एक्सीडेंट से मरने वालों की संख्या काफी ज्यादा
सड़क दुर्घटना में दुनिया भर में काफी लोगों की जान चली जाती है लेकिन भारत में आंकड़े काफी डराने वाले हैं। अगर पिछले चार-पांच साल के आंकड़ों पर गौर करें तो हर साल एक लाख से ज्यादा लोग रोड एक्सीडेंट में अपनी जान गंवा देते हैं।
इसकी बड़ी वजह ट्रैफिक नियमों का पालन न करना और सड़क पर लापरवाही से चलना भी है। प्रशासन ने नियमों में काफी सख्ती की है, इसके बावजूद अभी भी उल्लंघन काफी ज्यादा देखने को मिलता है। इसी वजह से दुर्घटना होती रहती हैं।
यह भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप की पॉइंट्स टेबल हुई साफ़, ये 4 टीमें कर रही सेमीफाइनल में क्वालीफाई
Tagged:
India Ireland Road Accident