LSG के नए कप्तान का नाम हुआ फाइनल, ऋषभ पंत जगह अब ये खिलाड़ी संभालेगा कमान

Published - 23 Jun 2026, 01:19 PM | Updated - 23 Jun 2026, 01:57 PM

LSG 2

LSG New Captain: आईपीएल 2026 को खत्म हुए धीरे-धीरे अब एक महीने होने वाला है। कुछ फ्रेंचाइजी अब अगले सीजन की तैयारियों में अभी से लग गई हैं। सबसे ज्यादा बदलाव करने को लखनऊ सुपर जायंट्स देख रही है, क्योंकि उसका प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा था। हालिया सीजन में लखनऊ की टीम 14 मैचों में से सिर्फ चार में ही जीत दर्ज कर पाई थी और आठ अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी।

पूरे सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की गाड़ी पटरी पर नहीं आ पाई। कई बदलाव भी किए गए लेकिन वो काम नहीं आए। टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल तमाम दिग्गज असफल रहे और कप्तान ऋषभ पंत भी कोई जादू नहीं दिखा पाए। लगातार दो सीजन से पंत की कप्तानी में LSG का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इसी वजह से संभावना जताई जा रही थी कि आईपीएल 2027 के लिए उन्हें पद से हटाया जा सकता है लेकिन उन्होने सीजन के खत्म होने से पहले ही कप्तानी छोड़ दी।

IPL 2026 के बीच ही ऋषभ पंत ने छोड़ी थी कप्तानी

LSG 3

ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2025 के सीजन से पहले हुए मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ की बड़ी कीमत पर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। इस कीमत के कारण पंत नीलामी इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी बने। LSG ने उन्हें न सिर्फ टीम में जोड़ा, बल्कि कप्तान भी बनाया। उम्मीद थी कि पंत अपनी कप्तानी और बल्लेबाजी से खिताबी जीत का सूखा खत्म करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उनकी कप्तानी में LSG ने एक भी बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं किया। वहीं, पंत का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी बल्ले से काफी खराब रहा। 18वें सीजन में ऋषभ ने सिर्फ 269 रन बनाए। वहीं, 19वें सीजन में बल्ले से सिर्फ 312 रन आए। टीम की खराब हालत और खुद के औसत प्रदर्शन की वजह से पंत ने सीजन खत्म होने का इंतजार नहीं किया और 29 मई को कप्तानी पद से इस्तीफ़ा दे दिया। इसी वजह से लखनऊ टीम का नया कप्तान कौन होगा, इसकी चर्चा जारी है लेकिन अब एक अहम नाम सामने आया है।

मिचेल मार्श को LSG बना सकती है अपना नया कप्तान

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अगले सीजन कप्तान के रूप में मिचेल मार्श नजर आ सकते हैं। हालिया मीडिया रिपोर्ट्स में LSG के नए कप्तान की रेस में मार्श को सबसे आगे माना जा रहा है। इसकी बड़ी वजह उनका शानदार प्रदर्शन और ऑस्ट्रेलिया का टी20 कप्तान होना है। इस खिलाड़ी ने आईपीएल 2026 में 563 रन बनाए थे और शतक भी जड़ा था।

मार्श के अलावा पूरन भी विकल्प

वैसे तो LSG के लिए कप्तानी के आदर्श विकल्प मिचेल मार्श हैं लेकिन अगर टीम कुछ अलग विकल्प अपनाना चाहे तो उनके पास निकोलस पूरन भी मौजूद हैं। पूरन कई सीजन से टीम का हिस्सा हैं और उपकप्तान हैं। पूरन का हालिया सीजन में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था लेकिन टी20 क्रिके में उनकी काबिलियत पर शक नहीं किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड वनडे सीरीज की टीम से साफ हुई वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया की तस्वीर, इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com