माइकल वॉन ने चुने IPL के बेस्ट कप्तान, बल्लेबाज-बॉलर? जानें किन-किन दिग्गजों का लिया नाम

Published - 17 Mar 2026, 04:45 PM | Updated - 17 Mar 2026, 04:47 PM

Michael Vaughan

Michael Vaughan: आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। 28 मार्च को धूम-धाम के साथ दुनिया की सबसे बड़ी लीग की शुरुआत होने जा रही है। लेकिन इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने आईपीएल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तान, बल्लेबाज, गेंदबाज का चयन किया है।

उन्होंने अपनी लिस्ट में एक से बढ़कर एक दिग्गज को मौका दिया है तो महेंद्र सिंह धोनी को अपनी लिस्ट में एक बार नहीं बल्कि दो बार मौका दिया है। इसके अलावा वॉन ने आईपीएल का सर्वश्रेष्ठ पल भी बताया है जो कि आज से 18 साल पहले आया था।

विराट, बुमराह धोनी को किया शामिल-Michael Vaughan

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले क्रिकबज पर आईपीएल के बेस्ट बल्लेबाज, गेंदबाज, कप्तान और विकेटकीपर का चयन किया। वॉन के अनुसार, आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ट बल्लेबाज विराट कोहली हैं तो सबसे बढ़ियां कप्तान के तौर पर वॉन ने महेंद्र सिंह धोनी का चुना है, जिनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल के खिताब जीते हैं।

हालांकि, उनसे पहले ये कारनामा रोहित शर्मा भी कर चुके हैं। वहीं, आईपीएल के बेस्ट विकेटकीपर के तौर पर भी माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने महेंद्र सिंह धोनी का नाम लिया है। इसके अलावा माइकल वॉन (Michael Vaughan) के अनुसार आईपीएल इतिहास का सबसे बेहतरीन बॉलर जसप्रीत बुमराह हैं। हालांकि, पहले राशिद खान और लसिथ मलिंगा का नाम लिया, लेकिन अंत में बुमराह के नाम पर मुहर लगा दी।

हार्दिक बेस्ट ऑलराउंडर तो मुंबई बनी बेस्ट टीम

माइकल वॉन (Michael Vaughan) से जब आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के बारे में पूछा गया तो सबसे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के डीजे ब्रावो और कीरोन पोलार्ड का नाम लिया, लेकिन बाद में उन्होंने हार्दिक पंड्या को इस रोल के लिए परफेक्ट बताया। यानी माइकल वॉन (Michael Vaughan) के अनुसार हार्दिक पंड्या आईपीएल इतिहास के सबसे शानदार ऑलराउंडर हैं।

वहीं, बेस्ट टीम के तौर पर उन्होंने मुंबई इंडियंस को चुना। हालांकि, वॉन के पास चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई के बीच चुनने का ऑप्शन था, जिसमें अंत में उन्होंने मुंबई को पक्ष में अपना वोट दिया। बता दें कि, साल 12 साल में इस फ्रेंचाइजी ने अपने पांच खिताब जीत लिए थे, जो कि टीम के दबदबे को साफ दर्शाता है।

आईपीएल का सबसे खास पल

जब माइकल वॉन से जानना चाहा कि उनको मुताबिक, आईपीएल इतिहास का सबसे खास पल कौन-सा है तो उन्होंने थोड़ा सोच विचार करने के बाद आईपीएल 2008 के उस मूमेंट को याद किया, जब शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने पहली बार खिताब जीता था। वॉन ने इसको आईपीएल इतिहास का सबसे खास पल बताया, जो कि होना लाजमी भी है।

दरअसल, उस वक्त शायद ही किसी ने उम्मीद की थी कि राजस्थान रॉयल्स आईपीएल इतिहास की पहली ट्रॉफी जीतने वाली टीम बनेगी, क्योंकि इस टीम के पास उस वक्त एक फुल टाइम कप्तान तक नहीं था तो बड़े खिलाड़ियों के तौर पर पिंक आर्मी में शेन वॉटसन मॉर्ने मॉर्केल, जस्टिन लैंगर और डैरेन लेहमैन जैसे खिलाड़ी शामिल थे। इन खिलाड़ि के साथ शेन वॉर्न ने आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

IPL में विदाई की तैयारी! धोनी समेत इन 5 दिग्गजों का हो सकता अंतिम सीजन, इसके बाद शायद कभी ना खेले

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

18 शतक।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com