MI vs KKR, WEATHER REPORT: मुंबई में खिली रहेगी धुप या बरसेगा पानी? यहां जानिए मौसम का पूरा हाल
Published - 28 Mar 2026, 10:49 AM | Updated - 28 Mar 2026, 10:57 AM
Table of Contents
28 मार्च को आईपीएल 2026 की शुरूआत होने जा रही है जिसमें पहला मुकाबला आरसीबी बनाम हैदराबाद खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस बनाम केकेआर (MI vs KKR) के बीच खेला जाना है जिसको लेकर दोनों टीमों की तैयारी जोरों पर है।
टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स से होने जा रहा है। यह हाई-वोल्टेज मैच 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उस दिन के मौसम का मिजाज जानना बेहद जरूरी है।
मुंबई में MI vs KKR कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मुंबई में 29 मार्च को मौसम क्रिकेट के अनुकूल रहने की उम्मीद है। रविवार को दिन के समय आसमान बिल्कुल साफ रहेगा और तेज धूप खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सिय्स तक जाने का अनुमान है,
जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सिय्स के आसपास रहेगा। बारिश की संभावना केवल 5 प्रतिशत है, जो न के बराबर है। यानी फैंस को बिना किसी रुकावट के पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा। शाम के समय हल्की ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जो खिलाड़ियों को थोड़ी राहत देंगी।
इसके साथ ही मुंबई का मौसम हमेशा अचानक से बदलने वाला रहा है इस स्थिति में देखना ये होगा कही मौसम अचानक करवट ना ले। ऐसे में मैच में बाधा आने की संभावना हो सकती है लेकिन ऐसा होने की संभावना काफी कम है यानी ना के बराबर है।
MI vs KKR के दौरान क्या ओस भी होगा?
शाम के समय वानखेड़े स्टेडियम में उमस का स्तर लगभग 72 प्रतिशत रहने वाला है। उमस अधिक होने के कारण खिलाड़ियों को काफी पसीना आ सकता है। जिसके कारण अकसर विदेशी खिलाड़ी को परेशानी में देखा जाता है। हालांकि मुंबई अपने अनुकूल मौसम को लेकर जाना जाता है।
MI vs KKR के इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस होम ग्राउंड का फायदा उठाना चाहेगी और 19वां सीजन में अपने अभियान की शुरूआत जीत के साथ करना चाहेगी। हालांकि रिंकू सिंह को कोलकाता नाईट राइडर्स ने इस साल उपकप्तान नियुक्त किया है जिसका फायदा टीम को और कप्तान अजिंक्य रहाणे को मिलने के आसार है।
MI vs KKR के इस मुकाबले में सबसे महत्वपूर्ण कारक ओस होगा, जो दूसरी पारी में गेंदबाजी करने वाली टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। नमी के कारण गेंद गीली हो सकती है, जिससे स्पिनर्स को ग्रिप बनाने में परेशानी होगी। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है ताकि बाद में लक्ष्य का पीछा करना आसान हो।
PSL 2026 के सभी टीमों की पूरी लिस्ट, स्क्वाड, शेड्यूल, लाइव स्ट्रीमिंग, कप्तान, कोच डिटेल्स
पिच की स्थिति क्या होगी ?
वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों की मददगार रही है, और इस बार भी यहां रनों की बारिश होने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिम दिशा से 14 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में कुछ मदद पहुंचा सकती हैं।
हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, यह पूरी तरह से बल्लेबाजी टीम के लिए फायदे का सौदा में बदल जाएगी। बिना किसी बारिश के खतरे के, मुंबई और कोलकाता (MI vs KKR) के बीच एक कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
MI vs KKR का यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार, मैच के दौरान बारिश का कोई खतरा नहीं है, इसलिए आप निश्चिंत होकर इस रोमांचक भिड़ंत का आनंद ले सकते हैं।
RCB vs SRH WEATHER REPORT: बारिश बिगाड़ेगी खेल या होगा फुल एक्शन? जानें मौसम अपडेट
MI vs KKR हेड टू हेड
इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबलें खेले गए हैं जिसमें 24 मुंबई तो 11 कोलकाता नाईट राईडर्स ने अपने नाम किया है। दोनों टीमों के बीच का फासला काफी दूर का दिख रहा है जिसमें मुंबई का पलड़ा ज्यादा भारी दिख रहा है।
इन दोनों टीमों के बीच आपस में खेलते हुए हाइऐस्ट टोटल की बात करे तो मुंबई ने 210 बनाए हैं जबकि केकेआर के नाम 232 का हाऐस्ट टोटल है। टॉस के मामले में भी मुंबई का पलड़ा भारी दिख रहा है, जिसमें 20 मुंबई ने तो 15 कोलकाता ने जीता है।
आज के मुकाबले में एमआई टॉस जीत कर गेंदबाजी करना पसंद करेगी क्योंकि एमआई कोलकाता के खिलाफ 10 बार टॉस जीत कर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया है और जीत हासिल की है। हालांकि दोनों टीमों ने टॉस जीत कर हमेशा फिल्डिंग करना ही चुना है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर