MI vs KKR: रोहित-रियान की आंधी में उड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स, 6 विकेट से जीता मुंबई इंडियंस, 2012 के बाद मिली पहली जीत

Published - 29 Mar 2026, 10:20 PM | Updated - 29 Mar 2026, 11:13 PM

MI vs KKR

MI vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने शुरुआत काफी धमाकेदार अंदाज में की ही। साल 2012 के बाद यह पहली बार है, जब एमआई पलटन को आईपीएल के पहले मैच में जीत मिली है।

एमआई के लिए इस ऐतिहासिक जीत के रोहित शर्मा और रियान रिकल्टन रहे, जिन्होंने टीम को 71 गेंदों पर 148 रन की शानदार शुरुआत दिलाई।

इस मैच को मुंबई (MI vs KKR) ने 6 विकेट से जीत लिया है। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी केकेआर ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेटों के नुकसान पर 220 रन बनाए थे। 221 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MI vs KKR) ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

MI vs KKR: रोहित-रिकल्टन ने रखी जीत की नींव

होम क्राउड के सामने 20 ओवर में 221 रन का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस (MI vs KKR) को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकल्टन की ओपनिंग जोड़ी ने शानदार शतकीय शुरुआत दी। पारी के पहले दो ओवर में रोहित-रिकल्टन ने गेंदबाजों को पूर्ण सम्मान दिया, लेकिन आंखे सेट होने के बाद जमकर हवाई फायर किया।

दोनों ने मिलकर पावर प्ले में 80 रन जोड़ दिए थे तो पावर प्ले समाप्त होने के बाद भी इन दोनों बल्लेबाजों ने केकेआर (MI vs KKR) के गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी और पहले विकेट के लिए 71 गेंदों पर 148 रन जोड़े।

रोहित शर्मा ने मैच में 38 गेंदों पर 78 की तूफानी पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले। हालांकि, अनुकूल रॉय के एक अद्भुत कैच ने रोहित की पारी पर पूर्ण विराम लगा दिया। वहीं, रियान ने 42 बॉल पर 80 रन बनाए थे। रियान ने अपनी पारी में 4 चौके और 8 छक्के मारे थे। नमनधीर ने एमआई के लिए जीत का चौका लगाया।

2012 के बाद मिली पहली जीत

रियान का विकेट गिरने के बाद मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी में थोड़ा ठहराव देखने को मिला था, लेकिन अंत में बल्लेबाजों ने टीम को जीत की दहलीज पार करवा दी।

बता दें कि, साल 2012 के बाद यह मुंबई इंडियंस की आईपीएल के पहले मैच में पहली जीत है, क्योंकि इससे पहले खेले सभी ओपनिंग मैचों में एमआई पलटन को हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम ने उस हार के सिलसिले को समाप्त कर दिया।

वहीं, केकेआर (MI vs KKR) की ओर से इस मैच में कार्तिक त्यागी ने एक सफलता प्राप्त की थी तो एक विकेट वैभव अरोड़ा के खाते में आई थी।

रहाणे-एलन ने दी तूफानी शुरुआत

मुंबई के गढ़ वानखेड़े में टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) को कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन की नई सलामी जोड़ी ने तूफानी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 32 गेंदों पर 69 रन जोड़े। एलन शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में 17 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद रहाणे ने कैमरून ग्रीन के साथ मिलकर मोर्चा संभाला, दूसरे विकेट के लिए इस जोड़ी ने 21 गेंदों पर 40 रन जोड़े। केकेआर के लिए पहला मैच खेल रहे ग्रीन 10 गेंदों पर 18 रन आउट हो गए।

टीम के सेनापति अजिंक्य रहाणे ने शानदार पचासा पूरा किया, लेकिन शार्दुल ने उनकी पारी को 67 के निजी स्कोर पर समाप्त कर दिया। इस दौरान कप्तान के बल्ले से 40 गेंदों पर 67 रन निकले थे, जिसमें 3 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

IPL 2026 के 10 कप्तान हुए चोटिल, तो फिर जानें कौन उनका बैकअप ऑप्शन! नोट कर ले सभी टीम के उपकप्तान का नाम

रघुवंशी-रिंकू ने पहुंचाया 200 पार

कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) ने 145 रन पर अपने 3 शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। यहां से नंबर चार पर उतरे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने टीम को 200 के पार पहुंचाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने रिंकू सिंह के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 30 गेंदों पर 60 रन जोड़े, जिसमें उनका योगदान 15 गेंदों पर 34 रनों का था।

लेकिन हार्दिक पंड्या के ओवर में सिक्स लगाने के प्रयास में वह डीप कवर पर तैनात तिलक वर्मा के हाथों पकड़े गए। हालांकि, आउट होने से पहले उन्होंने 29 गेंदों पर 51 रन की शानदार पारी खेली थी। जबकि रिंकू सिंह ने नाबाद 33 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस (MI vs KKR) की ओर से गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 39 रन देकर सर्वाधिक तीन शिकार किए तो कप्तान हार्दिक पंड्या के खाते में एक विकेट आया। जबकि जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ड, अल्लाह गजनफर, मयंक मार्कंडे जैसे धुरंधर गेंदबाजों का विकेटों का कॉलम खाली रहा।

धोनी-एलिस के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्टार बल्लेबाज चोटिल, IPL 2026 में इतने मैचों के लिए रहेगा बाहर

Tagged:

Mumbai Indians Kolkata Knight Riders MI vs KKR MI vs KKR Highlights
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

पांच।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com