MI vs KKR, PITCH REPORT: वानखेड़े में बल्लेबाजों की मौज या गेंदबाजों का जलवा? जानें पिच रिपोर्ट
Published - 28 Mar 2026, 08:37 AM | Updated - 28 Mar 2026, 09:26 AM
Table of Contents
MI vs KKR: आईपीएल 2026 का पहला मैच 28 मार्च, शनिवार से आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. सीजन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट नाइजर्स (MI vs KKR) के बीच होगा. इन दोनों मजबूत टीमों की भिड़त मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी.
लेकिन इस मैच से पहले जानते हैं कि वानखेड़े स्टेडियम में बल्लेबाजों का जलवा रहेगा या गेंदबाजों की मौज होगी. चलिए तो जानते हैं पिच रिपोर्ट के आंकड़ों से......
मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स की कड़ी टक्कर
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच 29 मार्च को खेला जाएगा. MI ने पिछले सीजन 8 मैचों में जीत दर्ज की थी.
जबकि, कोलकाता के लिए आईपीएल 2025 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा था. टीम सिर्फ 5 मैच जीतकर अंकतालिका में आठवें पायदान पर रही थी. लेकिन इस सीजन में दोनों टीमें फिर से नए जोश के साथ मैदान पर उतरेगी.
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में MI छठा खिताब उठाना चाहेगी. वहीं, कोलकाता आखिरी बार श्रेयस अय्यर की अगुवाई में चैंपियन बनी थी. अब रहाणे के जरिये KKR IPL का खिताब जीतना चाहती है.
MI vs KKR: क्या कहती है पिच रिपोर्ट्स?

मुंबई के वानखेड़ें स्टेडियम की बात करें तो इस मैदान में हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. छोटा ग्राउंड होने की वजह से चौके-छक्कों की खूब बरसात होती है. अब तक यहां पर कुल 123 मैच खेले गए हैं.
जिसमें पहले बैटिंग करते हुए 57 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि पहले बॉलिंग करने वाली टीमों ने 66 मुकाबलों में जीत हासिल की है. वहीं, स्कोर की बात करें तो बल्लेबाजों ने 20 ओवर में एवरेज स्कोर- 170.43 बनाए हैं.
IPL में सबसे बड़ा स्कोर 235/1, आरसीबी v मुंबई इंडियंस के बीच रहा है. जबकि कम कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस का 67 का रहा है.
इन आंकड़ों से समझे हाल
IPL मैचों में वानखेड़े स्टेडियम के आंकडें:
कुल मैच- 123
पहले बैटिंग करते हुए जीते गए मैच- 57
पहले बॉलिंग करते हुए जीते गए मैच- 66
ग्राउंड का एवरेज स्कोर- 170.43
सबसे ज़्यादा टोटल का रिकॉर्ड- 235/1 आरसीबी 10/05/2015 v मुंबई इंडियंस
सबसे कम टोटल का रिकॉर्ड- 67 (Kolkata Knight Riders) 16/05/2008 v Mumbai Indians
सबसे ज़्यादा स्कोर चेज़ किया गया- 214/4 (Mumbai Indians) 30/04/2023 v Rajasthan Royals
हर विकेट पर एवरेज रन- 27.19
हर ओवर पर एवरेज रन- 8.57
जो करते थे आलोचना, वही अब हुए फैन! योगराज ने माही के लिए कही ऐसी बात, जीत लिया धोनी फैंस का दिल
बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा?
सीधे शब्दों में समझने की कोशिश करें तो मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रहेगा. यहां की पिच सपाट है और बाउंड्री छोटी है. जिस वजह से बैटरों के लिए बड़े शॉट्स मारना आसान हो जाता है. गेंद बल्ले पर आसानी से आती है. इस स्टेडियम में हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं.
हालांकि, शुरूआती ओवर तेज गेंदबाजों के लिए अहम हो सकते हैं. क्योंकि स्विंग मिलना आसान होता है. लेकिन ओस के बाद चेस करना मुश्किल होता है.
तेज गेंदबाजों से ज्यादा स्पिनर्स के लिए यह पिच ज्यादा मददगार साबित होती है. अगर कोई टीम टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करती है, तो बाद में आसानी ने रन चेज़ कर सकती है. क्योंकि ओस के कारण बल्लेबाजी बाद में करना पहले के मुकाबले में आसान है.
IPL में फिर दिखेगा रविचंद्रन अश्विन का जलवा, अचानक से एक दिन पहले इस टीम में हुए शामिल
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर