MI vs KKR: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, सूर्या-चाहर प्लेइंग 11 से बाहर

Published - 29 Mar 2026, 06:02 PM | Updated - 29 Mar 2026, 07:18 PM

MI Vs KKR

MI vs KKR: रविवार (29 मार्च) को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दूसरे मुकाबले में पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना तीन बार की खिताबी विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जिसमें मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया है। हार्दिक पंड्या एमआई पलटन की कप्तानी कर रहे हैं तो केकेआर की कमान अजिंक्य रहाणे के पास है।

हालांकि, ओपनिंग मैच में एमआई (MI vs KKR) की आंकड़े बेहद डराने वाले हैं, क्योंकि साल 2012 के बाद से यह टीम आईपीएल का पहला मैच नहीं जीत पाएगी। इस बार कप्तान हार्दिक पंड्या एमआई के माथे पर लगा ये कलंक जरूर मिटाना चाहेंगे। जबकि केकेआर की नजर भी टूर्नामेंट के पहले मैच को जीतकर शुभ शुरुआत करने पर होगी।

यह हमारा गढ़ है- हार्दिक पंड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस (MI vs KKR) के समय ही विरोधी कप्तान अजिंक्य रहाणे को चेतावनी दे दी है कि यह हमारा गढ़ है। हार्दिक ने टॉस के दौरान कहा,

‘’हम गेंदबाजी करेंगे। पिच अच्छी लग रही है, पहले से ज्यादा हरी दिख रही है। देखते हैं कैसा खेलती है। यह हमारा गढ़ है, दर्शक हमारे साथ हैं और हम अच्छा प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। हमने कुछ हफ्ते पहले शुरुआत की थी, हमारे पास काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं और युवा खिलाड़ियों का भी अच्छा मिश्रण है। रोहित, सूर्या, मिशेल सेंटनर, कप्तानों की कोई कमी नहीं है; मैं बस मैदान पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित हूं। हम 6 गेंदबाज और 5 बल्लेबाजों के साथ उतरेंगे।''

बता दें कि मुंबई इंडियंस (MI vs KKR) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को शुरुआती प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है, लेकिन इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर वह मैदान पर उतर सकते हैं।

वानखेड़े में इतनी घास पहले नहीं देखी- रहाणे

कोलकात नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे मुंबई के वानखेड़े (MI vs KKR) में इतनी खास देखकर चौंक गए और बोले की मैंने यहां पर कभी इतनी घास नहीं देगी। टॉस पर केकेआर के कप्तान बोले,

‘’वानखेड़े में इतनी घास पहले कभी नहीं देखी। तैयारियां अच्छी चल रही हैं, कोलकाता और मुंबई में दो-तीन कैंप भी हुए हैं। हम जानते हैं कि एमआई एक चैंपियन टीम है और हम उनके खिलाफ खेलने के लिए उत्सुक हैं। अभी सिर्फ वर्तमान पर ध्यान दें, बीते समय की चिंता न करें। कुछ खिलाड़ी चोटिल हैं - हम 6 बल्लेबाज और 5 गेंदबाजों के साथ खेल रहे हैं। चार विदेशी खिलाड़ी हैं - कैमरन ग्रीन, फिन एलन, सुनील नारायण और ब्लेसिंग मुजरबानी।’’

MI vs KKR: एमआई के पास इतिहास बदलने का मौका

आईपीएल 2026 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस (MI vs KKR) के पास इतिहास बदलने का शानदार मौका होगा, जबकि पिछले 13 साल से उनके माथे पर लगा कलंक भी इस बार ब्लू आर्मी अपने घरेलू प्रशंसकों के सामने धोना चाहिए। दरअसल, मुंबई ने 2012 के बाद से पांच आईपीएल खिताब तो जीते, लेकिन ये टीम कभी आईपीएल का अपना पहला मुकाबला नहीं जीत सकी है।

टीम ने आखिरी बार साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स को चेपॉक में हराकर आईपीएल का अपना पहला मैच जीता था। लेकिन इसके बाद सिर्फ साल बदले, लेकिन एमआई की पहले मैच में किस्मत नहीं बदली। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि हार्दिक की कप्तानी में क्या एमआई (MI vs KKR) अपने माथे पर लगा ये कलंक हटा पाएगी या फिर इस साल भी उद्घाटन मैच में उनको शिकस्त मिलती है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी

IPL 2026 के 10 कप्तान हुए चोटिल, तो फिर जानें कौन उनका बैकअप ऑप्शन! नोट कर ले सभी टीम के उपकप्तान का नाम

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

रोहित शर्मा।

एक (गुजरात टाइंट्स के लिए)।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com