MI vs KKR: टीवी से मोबाइल तक, कहाँ देखें LIVE मैच? फ्री स्ट्रीमिंग डिटेल्स

Published - 28 Mar 2026, 09:26 AM | Updated - 28 Mar 2026, 10:14 AM

MI vs KKR

MI vs KKR: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 28 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों की टक्कर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी. लेकिन इस रोमांचक मैच से पहले फैंस के मन में यह सवाल उठ रहा है कि वह MI vs KKR का लाइव मुकाबला कहां देख सकते हैं. आइए तो आगे जानते हैं कि IPL 2026 के इस हाई-वोल्टेज मैच का आनंद आप कहां ले सकते हैं......

MI vs KKR: क्रिकेट के दिवानों के लिए त्योहार

MI Vs KKR

क्रिकेट के दिवानों के लिए इंडियन प्रीमियर लीग किसी त्योहार से कम नहीं है. करीब दो महीने तक चलने वाली इस लीग का फैंस हर साल बेसब्री से इंतजार करते हैं.

लेकिन अब RCB vs SRH मुकाबले के साथ सीजन की शुरूआत होने जा रही है. इसके बाद दूसरा मुकाबला मुंबई और कोलकाता के बीच है.

लेकिन हर कोई यह जानना चाहता है कि इस बार मैच कहां और कैसे देख सकते हैं. लेकिन खास बात यह है कि हर साल की तरह इस बार मामला थोड़ा अलग है.

कहां देख सकते हैं IPL ?

जियोसिनेमा पर हम सालों से बिना पैसे खर्च किए आईपीएल देखते हुए आ रहे हैं. लेकिन इस बार IPL 2026 देखने की कीमत चुकानी पड़ेगी. दरअसल, आईपीएल की स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार पर होगी. हालांकि, शुरूआती कुछ मिनटों के लिए आप फ्री में आईपीएल का लुफ्त उठा सकते हैं.

लेकिन बाद में आगे का मैच देखने के लिए आप को सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. जियो हॉस्टार की वन डिवाइस की कीमत 79 रूपये महीना है. 149, 3 महीनों के लिए है. जबकि, एक साल के लिए आपको 499 रूपये चुकाने होंगे.

आप आसानी से अपने मोबाइल पर मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) का मुकाबला देख सकते हैं. बिना किसी परेशानी के और घर बैठे आराम से.

IPL में फिर दिखेगा रविचंद्रन अश्विन का जलवा, अचानक से एक दिन पहले इस टीम में हुए शामिल

Star Sports पर भी देखें IPL

मोबाइल के अलावा अगर आप टीवी पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ मैच का आनंद लेना चाहते हैं तो Star Sports नेटवर्क इसके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है. स्टारस्पोर्ट्स पर सभी मैच लाइव देखें जा सकते हैं. खास बात यह है कि आप हिंदी, अंग्रेजी के अलावा आप अपनी भाषा में भी कमेंट्री सुन सकते हैं.

29 मार्च को आप इन तरीकों से आसानी से MI vs KKR का मैच ही नहीं बल्कि IPL 2026 के पूरे सीजन का मजा ले सकते हैं.

'वो नहीं खेलेगा...' हेड कोच ने दी RCB फैंस को बुरी खबर, सबसे बड़ा मैच विनर हुआ बाहर

Tagged:

Mumbai Indians MI vs KKR kolkata night riders IPL 2026
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

5 बार

3 बार
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com