रोहित, रिक्ल्टन, सूर्या, तिलक, हार्दिक...... दिल्ली के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग फाइनल, इसे हराना नामुमकिन!

Published - 03 Apr 2026, 03:25 PM | Updated - 03 Apr 2026, 03:31 PM

MI Vs DC

MI vs DC: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने 14 साल बाद अपने ओपनिंग मैच में जीत के साथ शानदार आगाज़ किया। अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हराया। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने भी लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

अब इन दोनों टीमों (MI vs DC) के बीच 4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आमना-सामना होगा। इस मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस की खतरनाक प्लेइंग इलेवन सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में जगह मिली है?

रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन करेंगे ओपनिंग

Rohit And Hardik

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले (MI vs DC) में मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन पारी की शुरुआत करेंगे। दोनों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं और पिछले मैच में उन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी से टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रयान रिकेल्टन ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में 43 गेंदों पर 81 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं रोहित शर्मा ने 38 गेंदों पर 78 रन बनाकर अपनी क्लास दिखाई थी।

अब उम्मीद की जा रही है कि ये दोनों खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी ऐसा ही प्रदर्शन दोहराएंगे और टीम को एक मजबूत शुरुआत देंगे।

सूर्या, तिलक और हार्दिक संभालेंगे मिडिल ऑर्डर

मुंबई इंडियंस का मिडिल ऑर्डर इस बार काफी मजबूत नजर आ रहा है, जहां सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या अहम भूमिका निभाते दिखेंगे। ये तीनों बल्लेबाज किसी भी परिस्थिति में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं और टीम को मजबूती प्रदान करते हैं।

सूर्यकुमार यादव अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, जबकि तिलक वर्मा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर टीम के भरोसेमंद खिलाड़ी बन चुके हैं। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या फिनिशर की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जो अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाने में माहिर हैं।

दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) के खिलाफ मुकाबले में भी इन तीनों से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी, ताकि टीम मजबूत स्कोर खड़ा कर सके या लक्ष्य का सफल पीछा कर सके।

फिनिशर की भूमिका में दिखेंगे शेन रदरफोर्ड और मिचेल सैंटनर

मुंबई इंडियंस के लिए शेन रदरफोर्ड और मिचेल सैंटनर इस मुकाबले में फिनिशर की भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। दोनों खिलाड़ी निचले क्रम में तेजी से रन बनाने में माहिर हैं और आखिरी ओवरों में टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने की क्षमता रखते हैं।

मिचेल सैंटनर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले ही मुंबई इंडियंस का कैंप जॉइन किया है, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। ऐसे में वह इस मैच में अल्लाह गजनफर की जगह टीम में शामिल हो सकते हैं और बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी योगदान दे सकते हैं।

गेंदबाजी में ये खिलाड़ी संभालेंगे जिम्मा

मुंबई इंडियंस (MI vs DC) की गेंदबाजी की जिम्मेदारी इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मयंक मार्कंडे और ट्रेंट बोल्ट के कंधों पर होगी। यह गेंदबाजी आक्रमण अनुभव और विविधता से भरपूर है, जो किसी भी मजबूत बल्लेबाजी क्रम को चुनौती देने की क्षमता रखता है।

जसप्रीत बुमराह डेथ ओवरों में अपनी सटीक यॉर्कर के लिए जाने जाते हैं, जबकि ट्रेंट बोल्ट नई गेंद से शुरुआती विकेट दिलाने में माहिर हैं। वहीं शार्दुल ठाकुर अपनी ऑलराउंड क्षमता से बीच के ओवरों में उपयोगी साबित हो सकते हैं और मयंक मार्कंडे स्पिन विभाग में अहम भूमिका निभाएंगे।

MI vs DC : दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का प्लेइंग XI इस प्रकार हैं :

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे।

ये भी पढ़े : MI vs DC : मुंबई के खिलाफ DC की मजबूत प्लेइंग इलेवन फाइनल, केएल-निशंका ओपनर, नंबर-3-4-5 पर राणा-रिजवी-अक्षर

Tagged:

Delhi Capitals Mumbai Indians DC VS MI IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

4 अप्रैल & दिल्ली

हार्दिक पंड्या
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com