इंग्लैंड में खेलने के लिए पहुंचे MI-CSK के ये 2 खिलाड़ी, एक ने तो डेब्यू मैच में शतक जड़ गेंदबाजों के उड़ाए होश

Published - 30 Jun 2025, 03:07 PM | Updated - 25 Jul 2025, 12:57 AM

CSK- MI

CSK: भारतीय टीम पांच मैच (England vs India) की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड गई हुई है। 20 जून से शुरू हुए एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में शुभमन गिल (Shubman Gill) की अगुवाई वाली टीम को शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा। लीड्स में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ, जिसमें मेहमान टीम का प्रदर्शन गेंदबाजी और फील्डिंग में निराशाजनक रहा। इन दोनों विभागों में फ्लॉप होने की वजह से भारत को पहले मैच शिकस्त झेलनी पड़ी।

इसके बाद कई खिलाड़ियों पर सवाल भी खड़े किए गए। इसके बाद अब मुंबई इंडियंस (MI) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दो-दो खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए हैं। टीम इंडिया से बाहर होने के बाद इन खिलाड़ियों ने काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन वन के मौजूदा सीजन में खेलने का फैसला किया। इस बीच एक क्रिकेटर ने अपने डेब्यू मैच में तबाही मचा दी। तो आइए जानते हैं कौन है ये 4 खिलाड़ी....

इंग्लैंड में खेलने के लिए पहुंचे MI-CSK के ये 2 बल्लेबाज

खलील अहमद

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रतिनिधित्व करने वाले तेज गेंदबाज खलील अहमद ने हाल ही में काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन वन के लिए एसेक्स क्लब के साथ साइन किया है। बीते शनिवार इस क्लब ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उनके टीम से जुड़ने की जानकारी दी थी। सीएसके (CSK) के इस गेंदबाज की टीम में मौजूदगी को लेकर एसेक्स क्लब ने मीडिया रिलीज में कहा कि,

“एसेक्स क्रिकेट भारतीय पेसर खलील अहमद को सीजन के अंत तक टीम में शामिल करने की घोषणा करते हुए एक्साइटेड है। वह 2025 सीजन के अंत तक क्लब के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्हें काउंटी चैंपियनशिप और वनडे कप दोनों के लिए साइन किया गया है।”

ऋतुराज गायकवाड

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का नेतृत्व करने वाले युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड ने भी डिवीजन वन काउंटी क्रिकेट क्लब 2025 में खेलने का फैसला किया है। इस संस्करण ने उन्होंने यॉर्कशायर काउंटी क्रिकेट के साथ करार किया है। टूर्नामेंट के अंत तक वह टीम के लिए उपलब्ध होंगे। CSK के इस खिलाड़ी ने यॉर्कशायर से जुड़ने के बाद कहा था कि,

“मैं इंग्लैंड के बाकी घरेलू सीजन के लिए यॉर्कशायर के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित हूं. यहां क्रिकेट का अनुभव हासिल करना हमेशा से मेरा लक्ष्य रहा है. इंग्लैंड में यॉर्कशायर से बड़ा कोई क्लब नहीं है. मैं जानता हूं कि सीजन के अहम पड़ाव पर मेरा प्रदर्शन कितना महत्वपूर्ण है. काउंटी चैंपियनशिप में हमारे कुछ अहम मैच हैं।”

ईशान किशन

भारतीय युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) का इंग्लैंड दौरे के लिए चयन नहीं हुआ है। बल्लेबाजी में तकनीकी कमी की वजह से चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर किया है। ऐसे में उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप में खेलने का फैसला लिया। इस टूर्नामेंट में वह नॉटिंघमशायर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

22 जून से यॉर्कशायर के खिलाफ उन्होंने अपना डेब्यू मैच खेला, जिसमें वह अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे। नॉटिंघम के मैदान खेले गए इस मैच में उनके बल्ले से 98 गेंदों में 87 रन निकले। हालांकि, दूसरी पारी में ईशान किशन को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला। बता दें कि 26 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल में सात सालों तक मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आए हैं। हालांकि, पिछले सीजन वह सनाराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे।

तिलक वर्मा

भारतीय चयनकर्ताओं ने स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं दी है। केएल राहुल, शुभमन गिल, करुन नायर, ऋषभ पंत जैसे बल्लेबाजों की मौजूदगी की वजह से उन्हें टीम में मौका नहीं मिला। 22 जून को हैंपशर के लिए डेब्यू करते हुए उन्होंने तूफ़ानी प्रदर्शन किया और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। युवा खिलाड़ी ने एसेक्स के खिलाफ क्रीज पर रहते हुए 241 गेंदों पर 100 रन ठोके। हालांकि, इस मुकाबले का कोई भी नतीजा नहीं निकल सका।

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com