टीम इंडिया में पड़ी भयंकर फूट, एक-दूसरे से बात तक नहीं कर रहे गंभीर और कोहली

Published - 14 Jul 2026, 11:01 AM | Updated - 14 Jul 2026, 12:01 PM

Team India 97

Rift in Team India: इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम को अब तीन मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है। इनके बीच 1 जुलाई से 11 जुलाई तक पांच टी20 मैचों की सीरीज हुई थी, जिसमें इंग्लैंड ने 4-0 से बाजी मारी। वहीं, अब 14 जुलाई से 19 जुलाई तक तीन वनडे होंगे। सीरीज की शुरुआत एजबेस्टन, बर्मिंघम से होगी।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारतीय खिलाड़ी जमकर अभ्यास करने में लगे हुए हैं लेकिन इस बीच टीम इंडिया के खेमे से फूट की खबर आ रही है, जो फैंस को चिंता में डाल सकती है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शायद टीम इंडिया (Team India) के हेड कोच गौतम गंभीर और पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच फिर से टेंशन पैदा हो गई है और ये दोनों एक-दूसरे से बात भी नहीं कर रहे हैं।

Team India के अभ्यास सत्र में मिले फूट के संकेत

एजबेस्टन ने टीम इंडिया (Team India) के पहले अभ्यास सत्र में हेड कोच गौतम गंभीर की निगरानी में सभी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान गंभीर ने कप्तान शुभमन गिल समेत कई अन्य खिलाड़ियों से बात की लेकिन उन्होंने सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली से थोड़ी दूरी सी बना रखी थी। इसी वजह से इनके बीच तकरार की ख़बरें फिर से तेज हो गई हैं।

गंभीर और कोहली के बीच फिर हुआ मनमुटाव?

Team India 98

टाइम्स नाउ ने अपनी रिपोर्ट में भारतीय टीम (Team India) के अभ्यास सत्र को लेकर कुछ बातें साझा की। इस दौरान ये भी बताया कि गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच कोई बातचीत नहीं देखने को मिली। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक भी गंभीर और कोहली से अलग-अलग बात करते नजर आए, जिससे प्रतीत होता है कि शायद गंभीर और कोहली के बीच सबकुछ ठीक नहीं है।

टाइम्स नाउ के रिपोर्टर ने मौके से बताया कि एजबेस्टन में पूरे सेशन के दौरान कोहली और गंभीर के बीच कोई बातचीत नहीं हुई। स्टार बल्लेबाज कोहली का मुख्य ध्यान नेट्स में लंबी बैटिंग प्रैक्टिस पर था, जिसके बाद बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने पहले कोहली से और बाद में गंभीर से अलग-अलग बात की। इन घटनाओं ने सीरीज से पहले दोनों के बीच के रिश्तों को लेकर फिर से ज़ोरदार चर्चा छेड़ दी है।

IPL 2026 के फाइनल से एक्शन में नजर नहीं आए हैं विराट कोहली

विराट कोहली की वापसी का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। कोहली अंतिम बार गुजरात टाइटंस एक खिलाफ 31 मई को अहमदाबाद में खेले गए आईपीएल 2026 के फाइनल में नजर आए थे। इसके बाद, उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लेना था लेकिन चोट के कारण नहीं खेल पाए थे। ऐसे में अब कोहली के बल्ले का जलवा इंग्लैंड के खिलाफ देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ODI सीरीज से ठीक पहले टीम को लगा, तगड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी ने लिया संन्यास का ऐलान

Tagged:

Virat Kohli team india Gautam Gambhir ENG vs IND ODI Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com