ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज से पहले टीम को बड़ा झटका, स्टार परफॉर्मर इंजर्ड, खेलने पर बना सस्पेंस

Published - 22 Aug 2026, 01:08 PM | Updated - 22 Aug 2026, 01:51 PM

Australia

Star player injured ahead of Australia Series: दक्षिण अफ्रीका को अपने इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत नामीबिया दौरे से करनी है, जहां वे पहले टी20 ट्राई सीरीज में हिस्सा लेंगे। इसमें जिम्बाब्वे भी शामिल है। वहीं, इसके बाद, प्रोटियाज टीम नामीबिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। इस दौरे के लिए ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, क्योंकि आगे का शेड्यूल काफी व्यस्त है। घर में दक्षिण अफ्रीका को सितंबर-अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी है।

ऑस्ट्रेलिया (Australia) एक बेहद मजबूत टीम है। इसी वजह से जब भी किसी को उसके खिलाफ खेलना होता है तो टीमें अपने सभी प्रमुख खिलाड़ियों के साथ टीम उतरने का प्रयास करती हैं। हालांकि, कई बार खिलाड़ी चोट का शिकार हो जाते हैं और उन्हें मजबूरन बाहर होना पड़ता है। ऐसा ही कुछ दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा के साथ भी हो सकता है।

Australia सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका को झटका, कगिसो रबाडा हुए चोटिल

दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ सबसे पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इसके बाद, टेस्ट सीरीज के तहत तीन मुकाबले होंगे। इन मुकाबलों में कगिसो रबाडा की बहुत ही अहम भूमिका रहेगी, क्योंकि वे दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजी आक्रमण के लीडर हैं।

हालांकि, अब उनका ऑस्ट्रेलिया (Australia) सीरीज में खेलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि उन्हें चोट लग गई है। रबाडा की चोट की जानकारी खुद क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने दी है। अब देखना होगा कि उनकी चोट कितनी गंभीर है और वे ऑस्ट्रेलिया सीरीज तक फिट हो पाते हैं या नहीं।

कगिसो रबाडा को कैसे लगी चोट?

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को को विंटर ट्रेनिंग के दौरान दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है, जिससे अभ्यास का प्रोग्राम प्रभावित हो गया है। अभी तक उनकी चोट की गंभीरता के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने इंजरी की जांच की बात कही है।

पिछले साल भी कागिसो रबाडा चोट का शिकार हुए थे और उन्हें भारत के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर रहना पड़ा था। हालांकि, उस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को रबाडा की ज्यादा कमी नहीं खली थी, क्योंकि स्पिन गेंदबाजों के दम पर उसने 2-0 से भारत का सूपड़ा साफ़ किया था। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में होने वाले मुकाबलों में रबाडा की उपलब्धता काफी अहम रहेगी।

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का शेड्यूल

मैच तारीख स्थान समय (भारतीय समयानुसार)
पहला वनडे 24 सितंबर 2026 डरबन, किंग्समीड दोपहर 1:30 बजे
दूसरा वनडे 27 सितंबर 2026 जोहान्सबर्ग, वांडरर्स स्टेडियम दोपहर 1:30 बजे
तीसरा वनडे 30 सितंबर 2026 पोटचेफस्ट्रूम, जेबी मार्क्स ओवल शाम 5:00 बजे
पहला टेस्ट 9-13 अक्टूबर 2026 डरबन, किंग्समीड दोपहर 1:00 बजे
दूसरा टेस्ट 18-22 अक्टूबर 2026 गक़ेबरहा, सेंट जॉर्ज पार्क दोपहर 1:30 बजे
तीसरा टेस्ट 27-31 अक्टूबर 2026 केपटाउन, न्यूलैंड्स दोपहर 1:30 बजे

यह भी पढ़ें: शिखर धवन के बाद अब ये भारतीय खिलाड़ी खेलेगा नेपाल प्रीमियर लीग, काठमांडू गोरखास में हुआ शामिल

Tagged:

south africa cricket team australia cricket team KAGISO RABADA
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com