शिखर धवन के बाद अब ये भारतीय खिलाड़ी खेलेगा नेपाल प्रीमियर लीग, काठमांडू गोरखास में हुआ शामिल

Published - 22 Aug 2026, 12:13 PM | Updated - 22 Aug 2026, 01:55 PM

Nepal Premier League

Nepal Premier League 2026: टीम इंडिया के क्रिकेटरों का दुनिया भर में फैंस के बीच क्रेज है। भारत के मैच किसी भी देश में हों, वहां दर्शकों की मौजूदगी काफी ज्यादा रहती है। इसी वजह से हर क्रिकेट बोर्ड भारतीय टीम के साथ खेलना चाहता है। वहीं, उनकी कोशिश अपने देश में होने वाली टी20 लीग में भारतीय क्रिकेटरों को शामिल करने की भी होती है।

हालांकि, BCCI द्वारा भारतीय खिलाड़ियों को विदेशी लीग में संन्यास लिए बगैर खेलने की अनुमति नहीं मिलती है। इसी वजह से जिन खिलाड़ियों को विदेशी लीगों में खेलना होता है, उनका भारतीय क्रिकेट से संन्यास लेना अनिवार्य होता है। इसका ताजा उदाहरण अजिंक्य रहाणे हैं, जिन्होंने रिटायरमेंट के बाद यूरोप में होने वाली टी20 लीग में शामिल होने का फैसला लिया है। वहीं, अब एक पूर्व भारतीय खिलाड़ी नेपाल टी20 प्रीमियर लीग 2026 में नजर आएगा।

Nepal Premier League के तीसरे सीजन में केएस भरत बिखेरेंगे अपना जलवा

Nepal Premier League 1

भारतीय टीम के लिए 7 टेस्ट खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज केएस भरत ने जून में इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ डोमेस्टिक से भी संन्यास का ऐलान किया था। इसके बाद, उन्होंने यूएई का रुख किया और वहां नए अवसरों की तलाश कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने कुछ टूर्नामेंट में हिस्सा लिया लेकिन अब वे अपने पहले मुख्य विदेशी टूर्नामेंट में नजर आएंगे।

32 वर्षीय खिलाड़ी नेपाल प्रीमियर लीग 2026 में खेलता हुआ नजर आएगा। भरत को काठमांडू गोरखास की टीम ने साइन किया है और इसकी घोषणा भी हो चुकी है। इस खिलाड़ी ने अपने टी20 करियर में 91 मैच खेले हैं और 11 अर्धशतक की मदद से 1812 रन बनाए हैं। वे आईपीएल में भी 10 मैच खेल चुके हैं।

शिखर धवन भी Nepal Premier League में ले चुके हैं हिस्सा

केएस भरत पहली बार नेपाल की लीग का में हिस्सा लेंगे। वह शिखर धवन के बाद नेपाल प्रीमियर लीग में खेलने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। धवन ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास के बाद कई लीग में हिस्सा लिया, जिसमें नेपाल में आयोजित होने वाली प्रीमियर लीग भी शामिल है।

बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज ने नेपाल प्रीमियर लीग (Nepal Premier League) के उद्घाटन सीजन में हिस्सा लिया था, जो 2024 में खेला गया था। धवन कर्नाली याक्स का हिस्सा थे। उन्होंने चार मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिनमें उन्होंने 136 रन बनाए थे।

Nepal Premier League 2026 की 26 अक्टूबर से होगी शुरुआत

हाल ही में नेपाल प्रीमियर लीग (Nepal Premier League) 2026 के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान हुआ। इस बार का सीजन 26 अक्टूबर से 21 नवंबर तक चलेगा। सभी मैच त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड, कीर्तिपुर में होंगे। टूर्नामेंट में शामिल होने वाली 8 टीमों के बीच लीग स्टेज में राउंड रॉबिन फॉर्मेट में कुल 28 मैच खेले जाएंगे, जिसमें हर एक टीम को 7 मैच खेलने को मिलेंगे।

इसके बाद, नेट रन रेट के आधार पर टॉप चार टीमें IPL की तरह ही प्लेऑफ में जगह बनाएंगी। पहले दो स्थान वाली टीमों के बीच क्वालीफायर 1 होगा और विजेता को सीधे फाइनल का टिकट मिलेगा। वहीं, तीसरे और चौथे स्थान वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम क्वालीफायर 2 में Q1 हारने वाली टीम का सामना करेगी और विजेता को खिताबी मैच में क्वालीफायर 1 की विनर टीम का सामना करने का मौका मिलेगा। जो भी टीम फाइनल जीतेगी, ट्रॉफी उसी के नाम हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: कोलंबो टेस्ट से पहले बोर्ड का बड़ा ऐलान, पूर्व सेलेक्टर को नियुक्त किया टीम का नया हेड कोच

Tagged:

team india shikhar dhawan KS Bharat Nepal Premier League
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com