मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, KKR के खिलाफ मुकाबले से बाहर हुए 2 स्टार विदेशी खिलाड़ी
Published - 28 Mar 2026, 02:07 PM | Updated - 28 Mar 2026, 02:15 PM
Table of Contents
Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरूआत शनिवार, 28 मार्च से हो रही है. सीजन का पहला मैच आरसीबी और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. वहीं, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अपना पहला मैच 29 मार्च को अपने सफर का आगाज करेगी.
टीम का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट के खिलाफ है. लेकिन इससे पहले MI के लिए बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, टीम के दो अहम विदेशी खिलाड़ी KKR के खिलाफ मैच से बाहर हो गए हैं. जबकि, जसप्रीत बुमराह भी टीम के साथ हाल ही में जुड़े हैं.
Mumbai Indians से जुड़े जसप्रीत बुमराह

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह 27 मार्च को ही मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं. हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा पहले ही Mumbai Indians खेमे में शामिल हो गए थे. बुमराह 8 मार्च, टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के बाद से ही ब्रेक पर थे.
लेकिन प्रैक्टिस मैच के बीच में ही भारतीय तेज गेंदबाज अचानक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंच गए थे. जिस वजह से फैंस की टेंशन बढ़ गई थी कि बुमराह चोटिल तो नहीं है. लेकिन अब बुमराह के कमबैक से यह कंफर्म हो गया है कि वह पहले मैच में प्लेइंग XI का हिस्सा होंगे.
यह दो विदेशी खिलाड़ी हुए बाहर
मिचेल सैंटनर और विल जैक्स ने केकेआर के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की मुसीबतें बढ़ा दी है. माना जा रहा है कि दोनों खिलाड़ी इस अहम मैच से बाहर हो सकते हैं. क्योंकि मिचेल सैंटनर और विल जैक्स अब तक टीम के साथ नहीं जुड़े हैं.
दोनों ही धाकड़ खिलाड़ी 27 मार्च को हुए प्रैक्टिस सेशन में भी नहीं दिखाई दिए. गौरतलब है कि मिचेल सैंटनर और विल जैक्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी टीम का हिस्सा थे.
ऐसे में दोनों खिलाड़ियों को फिलहाल के लिए आराम दिया गया है. जल्द ही दोनों खिलाड़ी Mumbai Indians के साथ दिखाई देंगे.
Also Read: CSK को लगा तगड़ा झटका! MS Dhoni ने छोड़ा IPL 2026, ये है असली कारण
हार्दिक की कप्तानी में MI का प्रदर्शन
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस टॉप-4 में तो पहुंची थी, लेकिन फाइनल से पहले टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. लेकिन इस बार MI नए अंदाज के साथ मैदान में उतरेगी. रोहित शर्मा के बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पिछले दो सालों से टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है.
कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना कि इस बार भी अगर मुंबई IPL 2026 की ट्रॉफी जीतने में नाकामयाब रहती है हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तानी सौंपी जा सकती है.
Also Read : ODI World Cup 2027 नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के ये 5 बड़े स्टार, चयनकर्ताओं ने जगह देने से कर दिया मना
ऑथर के बारे में
Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर