कैसी है रोहित शर्मा की हालत?
पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं. अगर वह IPL 2026 से बाहर होते हैं तो MI के लिए सबसे बड़ा झटका होगा. हिटमैन मुंबई के लिए ओपनिंग करते हैं. अगर वह अगले मैचों से बाहर होते हैं तो टीम का हालत बद से बदत्तर हो सकती है. वहीं, रोहित शर्मा की तबियत पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है. फिलहाल, रोहित की चोट की मेडिकल टीम द्वारा जांच की जा रही है.
कितने मैच मिस करेंगे रोहित शर्मा?
आईपीएल 2026 में हैमस्ट्रिंग (hamstring) की समस्या के कारण रिटायर्ड हर्ट (retired hurt) होने के बाद रोहित शर्मा की फिटनेस पर संदेह बना हुआ है. माना जा रहा है कि अब हिटमैन के कुछ मैच मिस करने की प्रबल संभावना है.
यह उनकी रिकवरी पर निर्भर करता है कि वह IPL 2026 के कितने मैचों से बाहर रहते हैं. वहीं, फ्रेंचाइजी की ओर से भी रोहित शर्मा की फिटनेस पर कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आया है.
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने IPL 2026 में कुल 4 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 165.06 के स्ट्राइक रेट से टोटल 137 रन बनाए. जबकि, केकेआर के खिलाफ हिटमैन ने 78 रनों की तूफानी पारी खेली.
मुंबई इंडियंस का खिलाड़ी PSL खेलने पहुंचा, पीठ पीछे दे डाला नीता अंबानी को धोखा
