LSG Playing XI: अर्जुन तेंदुलकर की एंट्री, अर्शीन कुलकर्णी ड्रॉप! कुछ ऐसी CSK के खिलाफ लखनऊ की प्लेइंग-11
Table of Contents
Arjun Tendulkar: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस में खुद को जीवित रखा है। अब टीम का अगला मुकाबला 10 मई को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा।
इस अहम मैच में LSG अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं टीम की प्लेइंग-11 में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खबरों के मुताबिक अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मौका मिल सकता है, जबकि युवा बल्लेबाज अर्शीन कुलकर्णी को बाहर बैठना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कैसी होगी CSK के खिलाफ लखनऊ की प्लेइंग-11 ?
Arjun Tendulkar की होगी एंट्री
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले जाने वाले अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स अपनी प्लेइंग-11 में बड़ा बदलाव कर सकती है। टीम युवा ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को मौका दे सकती है, जिन्हें IPL 2026 शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस से ट्रेड के जरिए अपने साथ जोड़ा गया था। हालांकि, इस सीजन में अर्जुन को अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है।
LSG का गेंदबाजी विभाग लगातार संघर्ष करता नजर आया है, ऐसे में टीम चेन्नई की धीमी पिच पर अर्जुन तेंदुलकर की स्विंग गेंदबाजी का इस्तेमाल करना चाह सकती है। इसके अलावा वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करके भी टीम को मजबूती दे सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि CSK के खिलाफ मुकाबले में अर्जुन (Arjun Tendulkar) आखिरकार इस सीजन अपना डेब्यू कर सकते हैं।
अर्शीन कुलकर्णी होंगे ड्रॉप
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मुकाबले में युवा बल्लेबाज अर्शीन कुलकर्णी को प्लेइंग-11 से बाहर कर सकती है। अर्शीन को इस सीजन पहली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ मैच में मौका मिला था, लेकिन वह इस अवसर का फायदा नहीं उठा सके। उन्होंने 24 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 17 रन बनाए और बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
टीम मैनेजमेंट अब अहम मुकाबले में ज्यादा अनुभवी और आक्रामक खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकती है। ऐसे में अर्शीन कुलकर्णी को बाहर बैठाया जा सकता है, जबकि उनकी जगह अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) जैसे ऑलराउंडर को मौका मिलने की संभावना काफी ज्यादा नजर आ रही है।
हेड टू हेड आंकड़ों में लखनऊ का पलड़ा भारी
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच अब तक कुल 6 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें लखनऊ का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आया है। LSG ने 3 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि CSK को 2 मुकाबलों में सफलता मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा था।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड को देखें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई के खिलाफ हमेशा कड़ी टक्कर दी है। ऐसे में 10 मई को एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला मुकाबला भी बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। दोनों टीमें प्लेऑफ की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंकती नजर आएंगी।
CSK के खिलाफ लखनऊ का संभावित प्लेइंग XI इस प्रकार हैं :
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, , ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षत रघुवंशी, अर्जुन तेंदुलकर , शाहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
इम्पैक्ट प्लेयर: हिममत सिंह
ये भी पढ़े : MI vs RCB Pitch Report: बल्लेबाजों की होगी धूम या गेंदबाज मचाएंगे हाहाकार, आंकड़ों के जरिए समझिए पिच का हाल