LIVE Telecast डिटेल्स: किस ऐप और चैनल पर आएगा MI vs RCB मैच? अभी जान लें पूरी जानकारी
Published - 11 Apr 2026, 04:05 PM | Updated - 11 Apr 2026, 04:07 PM
Table of Contents
MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 20वें मुकाबले में गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से होगा। यह मुकाबला मुंबई के गढ़ वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पर ब्लू आर्मी को शिकस्त देना मेहमानों के लिए बेहद मुश्किल होने वाला है।
इस मैच में भारतीय क्रिकेट के कई सुपर स्टार्स खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे, जिनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी हैं। ऐसे में प्रशंसक इस मैच (MI vs RCB) को भूलकर भी मिस नहीं करना चाहेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि आप बिना मैदान पर जाए, कहां पर इस ब्लॉकबस्टर मुकाबला का मजा उठा सकते हैं।
MI vs RCB: टीवी पर किस चैनल पर आएगा मैच?

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मैच (MI vs RCB) टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर टेलीकास्ट किया जाएगा। प्रशंसक इस मैच को इंग्लिश और हिंदी के अलावा अन्य क्षेत्रिय भाषाओं में भी देख सकते हैं, जो कि मैच के मजे को दोगुना कर देगा। इस मैच को क्रिकेट प्रेमी अपने पूरे परिवार के साथ बैठकर देख सकते हैं, जो कि मैदान पर जाकर मैच नहीं देख सकते।
मोबाइल-लैपटॉप पर कहां आएगा लाइव?
टीवी के अलावा मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मैच मोबाइल और लैपटॉप पर भी दिखाया जाएगा। मोबाइल पर ये मैच आप जियोहॉट स्टार पर देख सकते हैं तो लैपटॉप पर ये मैच जियो हॉटस्टार की वेबासाइट पर दिखाया जाएगा।
हालांकि, इसके लिए प्रशंसकों को सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, क्योंकि कुछ मिनट फ्री स्ट्रीमिंग के बाद पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता पड़ेगी। वहीं, मोबाइल और लैपटॉप पर एमआई और आरसीबी (MI vs RCB) का मैच देखने वाले प्रशंसकों के पास भी अपनी क्षेत्रिय भाषा में मैच देखने का विकल्प मौजूद होगा।
LSG vs GT, LIVE Telecast: किस चैनल पर आएगा मैच, कैसे देखें ऑनलाइन? जानें स्ट्रीमिंग डिटेल्स
क्या फ्री में भी देख सकते हैं मैच?
आईपीएल 2026 के सभी मैच स्टार नेटवर्क पर प्रसारित किए जा रहे हैं। ऐसे में जो क्रिकेट प्रेमी अपने मोबाइल या लैपटॉप पर इस मैच (MI vs RCB) का लुफ्त उठाना चाहते हैं उनको सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता होगा। सिर्फ 5 मिनट की लाइव स्ट्रीमिंग के बाद पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।
लेकिन आप अपने रिचार्ज के जरिए फ्री में सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। जी हां, आप रिचार्ज करते समय अपना प्लान सेलेक्ट कर सकते हैं, जिसमें जियो हॉट स्टार का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिल रहा है। यानी एक दाम में आप दो काम कर सकते हैं।
फेवरेट बैटिंग पार्टनर पर युवराज का शॉकिंग जवाब, सचिन-कोहली नहीं, इस दिग्गज का लिया झट से नाम
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर