दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा ने बताए वो 5 बल्लेबाज, जिनसे रहता था उन्हें गेंदबाजी करने में खौफ
Published - 30 Jan 2026, 04:45 PM | Updated - 30 Jan 2026, 04:50 PM
Table of Contents
Glenn McGrath: ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाजों में शुमार ग्लेन मैकग्रा ने हाल ही में क्रिकेट जगत में एक नई बहस छेड़ दी है। अपनी सटीक लाइन और लेंथ के लिए प्रसिद्ध मैकग्रा ने उन पांच बल्लेबाजों के नामों का खुलासा किया है, जिन्होंने अपने दौर में उनकी नाक में दम कर दिया था।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 949 विकेट लेने वाले इस दिग्गज ने स्वीकार किया कि इन खिलाड़ियों के सामने गेंदबाजी करना उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक था। आइए जानते हैं किन दिग्गजों ने मैकग्रा को परेशान किया।
Glenn McGrath के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी में से थे सचिन और लारा
ग्लेन मैकग्रा (Glenn McGrath) ने अपनी लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारत के महान बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को रखा है। इसके साथ ही वेस्टइंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा को नंबर एक पर स्थान दिया है। मैकग्रा के अनुसार, सचिन तेंदुलकर एक ऐसे बल्लेबाज थे जिनके पास हर गेंद का जवाब था और उनको भांपना इतना आसान नहीं था। उन दोनों के बीच की जंग क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित कंपटीशन में से एक रही है।
वहीं, लारा के बारे में बात करते हुए मैकग्रा ने कहा कि लारा अपनी आक्रामक शैली से मैच का रुख पलटने में माहिर थे। मैकग्रा ने स्वीकार किया कि अगर लारा अपनी लय में होते थे, तो दुनिया का कोई भी गेंदबाज उन्हें रोक नहीं सकता था। आपको बता दें कि, ब्रायन लारा के नाम एक पारी में 400 रन बनाने का कारनामा दर्ज है। ये रिकॉर्ड लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।
कब कहाँ और कैसे देखें IND vs NZ 5th T20 मैच, जानें किधर आएगी फ्री LIVE स्ट्रीम
मैकग्रा की सुची में तीसरे स्थान पर लक्ष्मण
ग्लेन मैकग्रा की इस लिस्ट में दूसरे भारतीय दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण हैं। टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया को खेल मैदान में अपना सबसे बड़ा विरोधी मानने वाले वीवीएस लक्ष्मण को लेकर मैकग्रा ने बड़ी बात कही है।
उन्होंने बताया कि लक्ष्मण की एकाग्रता और उनके डिफेंस को बीट करना किसी भी तेज गेंदबाज के लिए एक बुरा सपने जैसा था। ग्लेन मैकग्रा (Glenn McGrath) ने कहा कि लक्ष्मण की ऑफ स्टंप के बाहर से मिड-विकेट बाउंड्री तक गेंद को स्विंग कराने की क्षमता किसी भी सीम गेंदबाज के लिए बुरे सपने से कम नहीं थी।
मुख्य रूप से ईडन गार्डन्स में उनकी ऐतिहासिक 281 रनों की पारी के कारण ग्लेन मैकग्रा उनके बड़े प्रशंसक थे। मैकग्रा का मानना है कि यह बल्लेबाज किसी भी खिलाड़ी का दिन खराब कर सकता था। फिलहाल वीवीएस लक्ष्मण भारत के नेशनल क्रिकेट एकेडमी के हेड के तौर पर सीओई यानी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को संभाल रहे हैं।
चौथे और पांचवें स्थान पर डीविलीयर्स और ग्राहम थोप
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्लेन मैकग्रा (Glenn McGrath) ने अपनी लिस्ट को पूरा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डेविलियर्स और इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज ग्राहम थोप का नाम लिया। एबी डेविलियर्स के बारे में बात करते हुए ग्लेन मैकग्रा ने कहा कि ये खिलाड़ी बैटिंग करने के दौरान आउट ऑफ द बोक्स सोचते थे।
इनका 360 डीग्री अंदाज किसी भी गेंदबाज के लिए भांपना मुश्किल था। ग्लेन मैकग्रा (Glenn McGrath) ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी की संघर्षरत मानसिकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि थोप ने कभी भी अपना विकेट आसानी से नहीं गंवाया और गेंदबाजों को हर एक डॉट बॉल के लिए कड़ी मेहनत करने पर मजबूर किया करते थे।
न्यूजीलैंड में 2 तो टीम इंडिया में 3 बदलाव, पांचवे टी20 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आई सामने
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर