कुलदीप यादव vs वरुण चक्रवर्ती: किस स्पिनर के टी20I आंकडें बेहतर? कौन करता फाइनल की प्लेइंग इलेवन में जगह डिजर्व
Published - 07 Mar 2026, 02:17 PM | Updated - 07 Mar 2026, 02:34 PM
टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है, जहां टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इस मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच के सामने सबसे बड़ा सवाल स्पिन विभाग को लेकर है। पूरे टूर्नामेंट में वरुण चक्रवर्ती ने अपनी रहस्यमयी स्पिन से प्रभावित किया है, लेकिन सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनकी जमकर धुलाई हुई। वहीं, बेंच पर बैठे कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की अनुभव और शानदार टी20आई रिकॉर्ड उन्हें फाइनल के लिए एक मजबूत दावेदार बनाते हैं।
Kuldeep Yadav बनाम वरुण चक्रवर्ती टी20I करियर

अगर हम दोनों स्पिनरों के ओवरऑल टी20I करियर पर नजर डालें, तो कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। कुलदीप ने अब तक 54 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 95 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनका औसत 13.74 और इकोनॉमी रेट 6.95 का रहा है। वहीं, वरुण चक्रवर्ती ने 44 मैचों में 72 विकेट लिए हैं, जहां उनका औसत 16.30 और इकोनॉमी 7.45 की रही है।
आंकड़ों के लिहाज से कुलदीप न केवल ज्यादा किफायती हैं, बल्कि विकेट लेने की दर में भी वरुण से आगे हैं। हालांकि इस साल हो रहे टी20 विश्व कप में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को अब तक सिर्फ एक मुकाबले में खेलने को मिला है लेकिन वरुण टूर्नामेंट के शुरूआत से ही प्लेइंग 11 का हिस्सा है।
टी20 विश्व कप 2026 में किसका रहा दबदबा?
मौजूदा विश्व कप में वरुण चक्रवर्ती भारत के मुख्य स्पिनर रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट झटके हैं, लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी दिखी है। टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में उन्होंने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन सुपर-8 और सेमीफाइनल में वे काफी महंगे साबित हुए। खासकर इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उन्होंने 4 ओवर में 64 रन लुटा दिए,
जो किसी भी भारतीय गेंदबाज द्वारा विश्व कप मैच में दिया गया सबसे महंगा स्पेल है। दूसरी ओर, कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इस टूर्नामेंट में अधिकांश समय बेंच पर रहे हैं, लेकिन उनकी पिछली फॉर्म और बड़े मैचों का अनुभव उन्हें फाइनल जैसे दबाव वाले मैच में टीम के लिए एक्स-फैक्टर बनाता है, हालांकि गौतम गंभीर उन्हें मौका देंगे या नहीं ये देखना होगा।
आमिर-कैफ के बीच छिड़ी भयंकर लड़ाई, पाकिस्तानी पेसर बोला 'आप सिर्फ फील्डिंग के दम पर खेले...'
अहमदाबाद की पिच पर Kuldeep Yadav या वरुण?
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिनरों को मदद करती है, लेकिन यहां बाउंड्री बड़ी हैं। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) अपनी फ्लाइट और टर्न का उपयोग कर बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने के लिए मजबूर कर सकते हैं।
वहीं वरुण की ताकत उनकी तेजी और मिस्ट्री है। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड देखें तो वरुण ने 4 मैचों में केवल 4 विकेट लिए हैं, जबकि कुलदीप ने कीवियों के खिलाफ 8 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं। सेमीफाइनल की विफलता के बाद टीम मैनेजमेंट वरुण की जगह कुलदीप को शामिल कर गेंदबाजी में अनुभव जोड़ना चाह सकता है।
अंतिम फैसला पिच की नमी और ड्यू फैक्टर को देखकर लिया जाएगा। यदि टीम इंडिया को विकेट लेने वाले विकल्प की तलाश है, तो कुलदीप यादव सबसे अच्छे विकल्प नजर आते हैं।
हालांकि अहमदाबाद में होने वाली फाइनल मुकाबले में बदलाव की संभावना कम ही दिखती है, लेकिन बदलाव करना जरूरी है जिससे भारतीय टीम डिफेंडींग चैंपियन का टाइटल बरकरार रख सके। पिछले बार 2024 में टीम इंडिया ने रोहित के कप्तानी में जीता था जबकि इस साल भारत सूर्या की कप्तानी में कप उठाने से बस एक कदम दूर है। अगर भारत इस बार टी20 विश्व कप अपने पाले मे करने में सफल होती है तो इतिहास के पन्नों में शामिल हो जाएगा।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर