कुलदीप यादव टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, नहीं खेल पाएंगे मैच, ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

Published - 30 Dec 2025, 11:30 AM | Updated - 30 Dec 2025, 11:32 AM

Kuldeep Yadav

Kuldeep Yadav: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 20 दिसंबर को आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का आधिकारिक ऐलान कर दिया था। बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम में एक से बढ़कर एक धुरंधर खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिसमें कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का नाम भी शामिल है।

लेकिन अब ये खिलाड़ी टी20 विश्व कप से बाहर हो गया है। टूर्नामेंट में ये खिलाड़ी एक भी मैच नहीं खेल पाएगा, जबकि इसके रिप्लेसमेंट की घोषणा भी हो चुकी है। चलिए आपको बताते हैं कौन करेगा कुलदीप यादव को रिप्लेस।

Kuldeep Yadav का विश्व कप खेलना मुश्किल

चयनकर्ताओं ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के लिए चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को स्क्वाड में शामिल किया है। कुलदीप भारत के लिए अभी तक 50 मैचों में 90 विकेट झटक चुके हैं, जबकि उनका इकॉनमी रेट भी 6.82 का है, जो कि इस प्रारूप में काफी शानदार माना जाता है।

लेकिन बावजूद इसके उनका टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलना बेहद मुश्किल माना जा रहा है, क्योंकि कोच गौतम गंभीर उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को मौका दे सकते हैं। यानी वह पूरे विश्व कप के दौरान सिर्फ बेंच गर्म करते ही नजर आएंगे। हालांकि, कुलदीप (Kuldeep Yadav) को विश्व कप 2026 के स्क्वाड से बाहर नहीं किया है, बल्कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका शायद ही मिले।

ये खिलाड़ी कर सकता है रिप्लेस

टी20 विश्व कप 2026 में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) का एक भी मैच खेल पाना बेहद मुश्किल लग रहा है, क्योंकि कोच गौतम गंभीर कुलदीप की बजाय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मौका दे सकते हैं।

वरुण ने भारत के लिए 33 टी20 मैचों की 31 पारियों में 55 विकेट झटके हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 6.96 का। हालांकि, कुलदीप (Kuldeep Yadav) के आंकड़े वरुण से अधिक बेहतर हैं, लेकिन सिर्फ वरुण की मिस्ट्री गेंदबाजी के कारण उन्हें पहले प्राथमिकता दी जा सकती है, ताकि प्लेइंग इलेवन का संतुलन बेहतर बनाया जा सके।

इस कारण वरुण होंगे पहली पसंद

वरुण चक्रवर्ती विश्व कप 2026 की प्लेइंग इलेवन में कोच गंभीर और कप्तान सूर्या की पहली पसंद हो सकते हैं, क्योंकि वरुण कप्तान को पावर प्ले से लेकर डेथ में गेंदबाजी के ऑप्शन प्रदान करते हैं, जबकि कुलदीप केवल मिडिल ऑर्डर में गेंदबाजी करते हैं।

साथ ही प्लेइंग इलेवन में उप कप्तान अक्षर पटेल के तौर पर पहले से एक लेफ्ट आर्म स्पिनर शामिल है तो ऐसे में वह कुलदीप यादव को शामिल करके दूसरे लेफ्ट आर्म स्पिनर को खिलाने से बचना चाहेंगे। जबकि तीसरे स्पिनर की भूमिका में वाशिंगटन सुंदर दिखाई दे सकते हैं।

अगर भारत विश्व कप 2026 में इस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरता है तो उनके पास सुंदर के रूप में ऑफ स्पिन, अक्षर बतौर लेफ्ट आर्म स्पिनर और वरुण मिस्ट्री स्पिनर के तौर पर नजर आ सकते हैं।

हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, नहीं खेल पाएंगे मैच, ये खिलाड़ी करेगा रिप्लेस

Tagged:

kuldeep yadav varun chakravarthy T20 World Cup 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

90 विकेट

55 विकेट
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com