रणजी ट्रॉफी फाइनल में फ्लॉप हुए केएल राहुल, मात्र इतने रन का स्कोर बनाकर चलते बने पवेलियन

Published - 26 Feb 2026, 03:03 PM | Updated - 27 Feb 2026, 01:01 PM

KL Rahul

KL Rahul: रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताबी मुकाबला इस समय जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। इस मैच में जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 584 स्कोर बोर्ड लगाए थे, जिसके जवाब में कर्नाटक की पहली पारी मुश्किलों में लग रही है।

कर्नाटक ने अपने शीर्ष चार बल्लेबाजों के विकेट केवल 57 रन के अंदर गंवा दिए हैं, जिसमें केएल राहुल (KL Rahul) का बड़ा विकेट भी शामिल था। जिस वक्त केएल की उनकी टीम को सबसे अधिक जरूरत थी, उस वक्त वह मामूल स्कोर बनाकर आउट हो गए। वहीं, इस दिग्गज का विकेट गिरने के बाद कर्नाटक मुश्किलों में लग रही है।

KL Rahul ने उम्मीदें की चकनाचूर

जम्मू-कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 584 रन बनाए थे। इसके जवाब में कर्नाटक की ओर से पारी की शुरुआत करने आए केएल राहुल ने 39 गेंदों पर केवल 13 रन ही बना सके। उनकी इस पारी में दो चौके शामिल थे। लेकिन, 12वें ओवर में आकिब नबी की शानदार बैक ऑफ द लेंथ गेंद केएल (KL Rahul) के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के दस्तानों में समा गई।

लेकिन अंपायर ने केएल को नोट आउट करार दिया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर के कप्तान पारस डोगरा ने DRS की मांग की और अल्ट्राएज में साफ स्पाइक नजर आया, जिसके बाद अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और केएल राहुल (KL Rahul) को ड्रेसिंग रूम की ओर चल पड़े। हालांकि, दूसरी पारी में इस अनुभवी बल्लेबाज से उम्दा पारी की उम्मीद होगी।

57 पर गंवा दिए थे चार विकेट

जम्मू-कश्मीर के 584 रनों के जवाब में कर्नाटक ने अपने चार विकेट केवल 57 के स्कोर पर गंवा दिए थे। सबसे पहले केएल राहुल (KL Rahul) 13 के निजी स्कोर पर चलते बने तो कप्तान देवदत्त पडिक्कल भी सिर्फ 11 रन ही बना सके।

इसके बाद करुण नायर और स्मरण रविचंद्रन अपना खाता तक नहीं खोल सके। कर्नाटक का पूरा बल्लेबाजी क्रम आकिब नबी ने ध्वस्त कर दिया और जम्मू-कश्मीर को खिताबी जीत के बेहद करीब पहुंचा दिया है। हालांकि, अनुभवी बल्लेबाज और कर्नाटक के पूर्व कप्तान मयंक यादव (66) अभी भी क्रीज (खबर लिखे जाने तक) पर खूंटा गाड़कर खड़े हैं।

न्यूजीलैंड की जीत के बावजूद सेमीफाइनल में पहुंचेगा पाकिस्तान, इस समीकरण से कर रहा क्वालीफाई

जम्मू-कश्मीर बनाया बड़ा स्कोर

इससे पहले जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जो कि सटीक रहा। जेएंडके की ओर से शुभम पुंडीर ने 121 रन की शानदार शतकीय पारी खेली तो यावर हसन ने 88 रन बनाए। वहीं, डोगरा ने 70 और अब्दुल समद ने 61 रन बल्ले से ठोके। इनके अलावा कनहैया वधावन और साहिल लोटरा ने 72 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

बता दें कि, इस मैच में जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों ने तीन शतकीय और दो अर्धशतकीय साझेदारी की, जो कि मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। वहीं, गेंदबाजी में आकिब शानदार लय में चल रहे हैं। वह इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। जबकि केएल राहुल (KL Rahul) उनका इस सीजन 56वां शिकार बने हैं।

न्यूजीलैंड की जीत से टुटा पाकिस्तान का सपना, अब श्रीलंका को हराकर भी इस समीकरण से हो जायेगा बाहर

Tagged:

kl rahul Jammu and Kashmir Auqib Nabi Ranji Trophy 2025-26 Final
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

दो चौके।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com