KKR vs PBKS: बारिश में धुला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स मैच, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

Published - 06 Apr 2026, 11:17 PM | Updated - 06 Apr 2026, 11:18 PM

KKR vs PBKS

KKR vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच हुआ, जो कि बारिश की भेंट चढ़ गया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, लेकिन 3.4 ओवर के बाद ही मुसला धार बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद सभी को डग आउट में वापस लौटना पड़ा।

हालांकि, बारिश रुकने के बाद अंपायरों ने मैच करवाने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंत में मैदान का निरक्षण करने के बाद दोनों कप्तानों की सहमति से मैच (KKR vs PBKS) को आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया गया। इसके बाद दोनों टीमों में एक-एक अंक बांट दिए गए हैं।

KKR vs PBKS: ऐसे रहे 3.4 ओवर

इस मुकाबले में केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था, जो कि काफी चौंकाने वाला निर्णय था। रहाणे ने कहा था कि पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी है, लेकिन जब केकेआर बैटिंग (KKR vs PBKS) के लिए उतरी तो दो ओवर में फिन एलन और कैमरून ग्रीन के दो विकेट गंवा दिए थे।

यहां से केकेआर काफी मुश्किलों में लग रही थी, लेकिन 3.4 ओवर होने के बाद मैदान पर बारिश ने दस्तक दे दी और अंत में मैच रद्द करना पड़ा। बारिश शुरू होने से पहले केकेआर (KKR vs PBKS) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 6 गेंदों पर नाबाद 8 रन बनाए तो अंगकृष रघुवंशी के बल्ले से नाबाद 7 रन निकले। वहीं, पंजाब किंग्स की ओर से जेवियर बार्टलेट ने 1.4 ओवर में 9 रन देकर दो विकेट झटके।

दोनों टीमों में बंटे बराबर अंक

मुकाबला रद्द होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) को 1-1 अंक बांट दिए गए हैं। इसके साथ ही केकेआर ने आईपीएल 2026 में अपने अंकों का खाता खोल लिया है, जो कि लगातार दो बार के बाद आया है।

इससे पहले केकेआर को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और यहां भी अगर मुकाबला शुरू होता तो उनकी तीसरी हार तय मानी जा रही थी।

वहीं, पंजाब किंग्स ने अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज की है। जबकि ये मैच भी उनकी गिरफ्त में नजर आ रहा था, लेकिन बारिश के कारण उनको सिर्फ एक अंक पर संतोष करना पड़ा।

अगले मैच में इसने भिडेंगी KKR-PBKS

बता दें कि, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच यह कोई पहला मुकाबला नहीं है, जो कि बारिश के कारण रद्द करना पड़ा है। बल्कि पिछले साल भी इसी मैदान पर इन दोनों टीमों का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।

हालांकि, उस वक्त पहली पारी होने के बाद बारिश आई थी। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स का अगला मैच 9 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा, जिसको वह यकीनन जीतना चाहेगी। वहीं, पंजाब किंग्स की अगली भिड़ंत 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। बता दें कि, यह मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है।

KKR vs PBKS: केकेआर के लिए फिर फ्लॉप हुए कैमरून ग्रीन, पंजाब किंग्स के खिलाफ बनाए सिर्फ 4 रन, 25.20 करोड़ रुपये स्वाहा

Tagged:

Kolkata Knight Riders PUNJAB KINGS KKR vs PBKS IPL 2026
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com