कीरोन पोलार्ड ने हार्दिक पांड्या पर कसा तंज, बोले 'उसे उसकी महंगी घड़ी की वजह से नहीं....'
Published - 15 Feb 2026, 07:22 PM | Updated - 15 Feb 2026, 07:27 PM
वेस्टइंडीज के दिग्गज और मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने हाल ही में भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। पोलार्ड और हार्दिक के बीच की दोस्ती जगजाहिर है, लेकिन पोलार्ड का यह ताजा बयान चर्चा का विषय बन गया है।
उन्होंने पांड्या की जीवनशैली और उनके खेल के बीच के संतुलन पर अपनी राय रखी है। पोलार्ड की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब हार्दिक अपनी फिटनेस और मैदान के बाहर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
Kieron Pollard ने क्या कहा ?

मुंबई इंडियंस के साथ लंबे समय तक साथ खेलने वाले कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने हार्दिक पांड्या की क्रिकेटिंग लेगेसी को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। टाइम्स ऑफ इंडिया के साहिल मल्होत्रा की रिपोर्ट के अनुसार पोलार्ड ने कहा कि वह बस यही उम्मीद और प्रार्थना करते हैं कि एक दिन दुनिया हार्दिक को उनके क्रिकेट मैदान पर किए गए कारनामों के लिए याद रखे न कि उनकी महंगी घड़ियों और कारों के कलेक्शन के लिए।
पोलार्ड का मानना है कि हार्दिक के भीतर वह टेलैंट है जो उन्हें क्रिकेट इतिहास के महान ऑलराउंडरों की केटेगरी में रख सकती है, लेकिन अक्सर उनका ग्लैमरस जीवन उनके खेल पर भारी पड़ता दिखाई देता है।
पोलार्ड ने इशारा कि एक एथलीट की पहचान आखिरकार उसके आंकड़ों और मैच जिताने वाली पारियों से होती है। कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने हार्दिक के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि वह एक ऐसा खिलाड़ी है जिसने शून्य से शुरुआत की थी लेकिन अब जब उनके पास शोहरत और दौलत है, तो खेल के प्रति वही समर्पण बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है।
क्या Kieron Pollard की नजरों में बदल गई पांड्या की प्राथमिकता?
हार्दिक पांड्या का नाम आज की तारीख में भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रभावशाली नामों में से एक है। खासकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) जो खुद मुंबई इंडियंस के थिंक-टैंक का हिस्सा रहे हैं, जानते हैं कि हार्दिक टीम के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं।
पोलार्ड का कहना है कि जब कोई खिलाड़ी अपनी लाईफस्टाईल को अपने प्रदर्शन से ऊपर रखने लगता है तो खेल की साख गिरने लगती है। पोलार्ड ने जोर देकर कहा कि हार्दिक पांड्या को अपनी फिटनेस और गेम अवेयरनेस पर वापस ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है।
अक्सर सोशल मीडिया पर हार्दिक अपनी करोड़ों की घड़ियों और लग्जरी गाड़ियों की तस्वीरें साझा करते हैं, जो युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र तो हो सकती हैं, लेकिन पोलार्ड के अनुसार, एक क्रिकेटर के लिए असली गहना उसकी मैच विनिंग एबिलिटी होती है।
क्या पुराने हार्दिक पांड्या फिर से आएंगे नजर
हार्दिक पांड्या के लिए आने वाला समय बेहद चुनौतीपूर्ण है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 और आगामी बड़ी सीरीज में उनकी भूमिका निर्णायक होगी। कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने अपने बयान के जरिए एक तरह से हार्दिक को आईना दिखाने का काम किया है।
पोलार्ड चाहते हैं कि जब हार्दिक संन्यास लें, तो लोग यह न कहें कि उनके पास कितनी घड़ियाँ थीं, बल्कि यह कहें कि उन्होंने भारत को कितने मैच जिताए। यह एक कड़वा सच है कि वर्तमान दौर में क्रिकेट और ग्लैमर एक-दूसरे से जुड़ गए हैं, लेकिन पोलार्ड का मानना है कि प्रायोरीटी हमेशा खेल ही होनी चाहिए, क्योंकि खेल ने ही आपको सब कुछ दिया है। आपको बता दें पोलार्ड अब मुंबई मैनेजमैंट के हिस्सा हैं, पहले बतौर खिलाड़ी इस फ्रेंचाईजी के लिए खेलते थे।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर