SRH के इन 4 खिलाड़ियों की पत्नी के आगे काव्या मारन भी भरती पानी, खूबसूरती में करीना-कैटरीना को भी देती मात
Published - 19 Mar 2026, 01:18 PM | Updated - 19 Mar 2026, 01:29 PM
आईपीएल की सबसे चर्चित टीमों में से एक सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) अपने शानदार प्रदर्शन के साथ ही अपनी मिस्ट्री गर्ल और मालकिन काव्या मारन की वजह से भी हमेशा चर्चाओं में रहती है। हालांकि, इस टीम के खिलाड़ियों की निजी जिंदगी भी कम दिलचस्प नहीं है।
मैदान पर चौके-छक्के लगाने वाले हैदराबाद के धुरंधरों की पत्नियां खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को मात देती हैं। आज हम आपको SRH के उन 4 खिलाड़ियों की पत्नियों के बारे में बताएंगे जिनकी चमक के आगे सब फीके नजर आते हैं।
SRH कप्तान पैट कमिंस और बेकी बोस्टन

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान और विश्व विजेता गेंदबाज पैट कमिंस की पत्नी बेकी बोस्टन अपनी सादगी और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। बेकी पेशे से एक इंटीरियर डिजाइनर हैं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।
कमिंस और बेकी ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की थी। बेकी अक्सर स्टेडियम में हैदराबाद की टीम को चीयर करती नजर आती हैं। उनकी लुक्स और स्टाइल किसी टॉप मॉडल से कम नहीं है, जो फैंस का दिल जीत लेती है।
आपको बता दें पैट कमिंस चौटील होनोे के कारण आईपीएल 2026 के शुरूआती मैचों से बाहर रहेंगे इस स्थिति में कप्तानी ईशान किशन संभालेंगे।
नीतीश कुमार रेड्डी और कनाका
हैदराबाद के उभरते हुए स्टार और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। नीतीश की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी पार्टनर कनाका अपनी सादगी और एलिगेंट लुक के लिए जानी जाती हैं।
नीतीश ने कम समय में ही सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए शानदार प्रदर्शन कर अपनी जगह पक्की की है। मैदान पर नीतीश का साथ देने वाली कनाका की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं।
नीतीश कुमार रेड्डी ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था जिसेक बाद भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे थे। पिछले साल टेस्ट टीम में बतौर ऑलराउंडर उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से अहम योगदान दिया था।
अब वे भारतीय सक्वाड के मुख्य हिस्सा बन गए हैं क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में बतौर ऑलराउंडर तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी की बागडोर इनके कंधो पर है।
टी20 वर्ल्ड कप में खराब फॉर्म के चलते संन्यास ले रहे जोस बटलर? बड़ी अपडेट आई सामने
हेनरिक क्लासेन और सोनेट मार्टिंस
दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज और SRH के मुख्य खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन की पत्नी सोनेट मार्टिंस बेहद खूबसूरत हैं। सोनेट पेशे से एक हेल्थकेयर प्रोफेशनल हैं और अपने परिवार को काफी समय देती हैं।
क्लासेन और सोनेट की जोड़ी को क्रिकेट जगत की सबसे क्यूट जोड़ियों में से एक माना जाता है। सोनेट की फिटनेस और उनका फैशन सेंस बॉलीवुड की दिग्गजों को कड़ी टक्कर देता है। जब भी क्लासेन मैदान पर रनों की बरसात करते हैं, सोनेट का उत्साह देखने लायक होता है।
NZ-W vs SA-W 3rd T20I Match Prediction- कौन करेगा सीरीज पर कब्जा? जानें पिच रिपोर्ट, और टॉप पिक्स
ट्रैविस हेड और जेसिका डेविस
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के आक्रामक बल्लेबाज ट्रैविस हेड की पत्नी जेसिका डेविस अपनी बोल्डनेस और ब्यूटी के लिए चर्चा में रहती हैं। जेसिका एक सफल मॉडल और बिजनेसवुमेन हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं।
जेसिका की पर्सनालिटी इतनी प्रभावशाली है कि फैंस उन्हें ब्यूटी विद ब्रेन्स कहते हैं। हैदराबाद के फैंस के बीच जेसिका की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे स्टेडियम में आकर्षण का केंद्र बनी रहती हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम में जहां एक तरफ काव्या मारन का ग्लैमर हमेशा छाया रहता है, वहीं इन खिलाड़ियों की पत्नियों ने अपनी खूबसूरती और स्टाइल से एक अलग ही पहचान बनाई है। यह कहना गलत नहीं होगा कि क्रिकेट के मैदान के बाहर भी हैदराबाद की यह ब्रिगेड पूरी तरह से हिट है।
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर