जोश हेजलवुड vs जसप्रीत बुमराह: कौन वर्तमान समय में IPL का बेस्ट पेसर? जानें दोनों में से किसके आंकड़े बेहतर

Published - 17 Mar 2026, 04:44 PM | Updated - 17 Mar 2026, 04:45 PM

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट का पहला मैच गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। इस मैच के लिए दोनों ही टीमें अपनी कमर कस चुकी हैं। जबकि इनके अलावा अन्य 8 टीमें भी इस बार खिताब जीतने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और अपनी तैयारियों को दोगुना कर दिया है।

जबकि आईपीएल 2026 में विश्व के दो सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और जोश हेजलवुड के बीच भी कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी, क्योंकि ये दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के लिए तुरुप का इक्का है। लेकिन दोनों में आईपीएल का बेस्ट बॉलर कौन है, चलिए दोनों के आंकड़ों से समझते हैं।

जोश हेजलवुड के आईपीएल आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2020 से खेल रहे हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स से की थी। दो साल तक चेन्नई में रहने के बाद 2022 और 2023 के लिए हेजलवुड ने आरसीबी का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन व्यक्तिगत कारणों के चलते उन्होंने आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं लिया था तो साल 2025 में उन्होंने एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स के ड्रेसिंग रूम में वापसी की।

इस स्टार तेज गेंदबाज ने आईपीएल में अभी तक सिर्फ 39 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 20.98 की शानदार औसत के साथ 57 विकेट लिए हैं। हालांकि, इस दौरान हेजलवुड थोड़े महंगे भी साबित हुए हैं। उन्होंने आईपीएल इतिहास में 8.27 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं।

आईपीएल में Jasprit Bumrah के आंकड़े

मुंबई इंडियंस के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ब्लू आर्मी के लिए साल 2013 से खेल रहे हैं। विराट कोहली के बाद बुमराह केवल दूसरे खिलाड़ी हैं, जो एक दशक से भी अधिक समय तक केवल एक फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े हुए हैं।

इस दौरान बुमराह (Jasprit Bumrah) ने आईपीएल में 145 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 22.02 की औसत के साथ 183 विकेट लिए हैं। बुमराह आईपीएल में सिर्फ 7.24 की इकॉनमी से रन खर्च करते हैं, जो कि टी20 के लिहाज से काफी शानदार इकॉनमी रेट माना जाता है। इस लीग में यॉर्कर किंग बुमराह (Jasprit Bumrah) दो बार फाइव विकेट हॉल ले चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के इन 2 खिलाड़ियों ने IPL 2026 खेलने से किया मना, अब नहीं आएंगे भारत

वर्तमान प्रदर्शन में कौन आगे?

जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड के आईपीएल 2025 के आंकड़ों में नजर डाले तो ये बिल्कुल समान नजर आ रहे हैं। जोश हेजलवुड ने पिछले साल आरसीबी के लिए कुल 12 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 17.54 की औसत से 22 विकेट लिए थे। लेकिन इस दौरान हेजलवुड का इकॉनमी रेट 8.77 का था।

वहीं, बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 में 12 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 17.55 की औसत के साथ 18 बल्लेबाजों का शिकार किया था। इस दौरान बुमराह ने सिर्फ 6.67 की इकॉनमी रेट से रन खर्च किए थे। यानी बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपनी शानदार गेंदबाजी से बल्लेबाजों के रनों पर ब्रेक लगा दिया था।

इस प्रदर्शन के आधार पर देखा जाए तो भले ही जोश हेजलवुड ने बुमराह से चार विकेट अधिक ली थी, लेकिन रनों पर ब्रेक लगाने में बुमराह का पलड़ा भारी है। साथ ही बुमराह (Jasprit Bumrah) ने साल 2016 के बाद से आईपीएल में 8 से अधिक की इकॉनमी से रन नहीं दिए हैं। ऐसे में क्रिकेट प्रशंसक खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि वर्तमान आईपीएल में दोनों में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कौन है।

IPL में विदाई की तैयारी! धोनी समेत इन 5 दिग्गजों का हो सकता अंतिम सीजन, इसके बाद शायद कभी ना खेले

Tagged:

jasprit bumrah Mumbai Indians Josh Hazlewood Royal Challengers Bengaluru
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

2013 में।
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com