GT का स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, कई महीनों के लिए क्रिकेट के मैदान से हुआ बाहर
Table of Contents
आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) से सभी परिचित हैं। इस खिलाड़ी ने भारत की इस टी20 लीग में अपनी खास पहचान बनाई है। मुंबई इंडियंस के लिए बटलर को ज्यादा सफलता नहीं मिली लेकिन राजस्थान रॉयल्स और फिर गुजरात की टीम के लिए उन्होंने काफी अच्छा किया।
जोस बटलर (Jos Buttler) के IPL 2027 में भी जलवा बिखेरने की उम्मीद है। हालांकि, अभी उसमें काफी समय है, लेकिन उससे पहले इस खिलाड़ी को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है, जो उनके फैंस का दिल तोड़ सकती है। अब ये दिग्गज खिलाड़ी अगले कुछ महीनों तक मैदान से बाहर रहेगा।
Jos Buttler की हुई सफल सर्जरी, इंस्टाग्राम पर फैंस को दी जानकारी
इंग्लैंड के कप्तान रह चुके जोस बटलर (Jos Buttler) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास स्टोरी शेयर की, जिसमें वे बाईं हैमस्ट्रिंग की सर्जरी के बाद हॉस्पिटल बेड पर नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर मुस्कान है और वे दोनों हाथों से थम्स-अप कर रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि सफलतापूर्वक सर्जरी हो गई और अब रिकवरी की राह पर हूं। पहले से ज्यादा मोटिवेटेड महसूस कर रहा हूं।
जोस बटलर (Jos Buttler) की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट :

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान हुए थे चोटिल
जोस बटलर को हैमस्ट्रिंग इंजरी 24 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ लीड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में बल्लेबाजी के दौरान हुई थी। इस मैच में इंग्लैंड 322 रनों के लक्ष्य की ओर आसानी से बढ़ रहा था। तभी बटलर दो रन लेने के प्रयास में इंजर्ड हो गए। वे अपने बाएं पैर के पिछले हिस्से को पकड़े हुए नजर आए और रिटायर्ड हर्ट भी हुए।
बाद में जोस बटलर बल्लेबाजी के लिए जरूर आए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। उन्होंने 49 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली लेकिन इंग्लैंड की टीम 305 रन ही बना पाई और 16 रन से मैच हार गई।
बटलर की वापसी को लेकर अभी टाइमलाइन निर्धारित नहीं
अपनी इस इंजरी के कारण जोस बटलर पाकिस्तान में होने वाली त्रिकोणीय सीरीज से पहले ही बाहर हो गए हैं। नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के वहित बॉल दौरे पर भी उनका खेलना मुश्किल ही है। उनकी वापसी कब होगी, इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। बटलर को 17 जनवरी से शुरू होने वाले SA20 में डरबन सुपर जायंट्स के लिए खेलना है। इसमें भी उनका खेलना तय नहीं है। ऐसे में देखना होगा कि वे कितने महीनों तक बाहर रहते हैं।
यह भी पढ़ें: साई सुदर्शन को फिर लगी चोट? LIVE मैच में लंगड़ाते दिखे भारतीय बल्लेबाज, टीम इंडिया की बढ़ी चिंता