जसप्रीत बुमराह या शाहीन शाह अफरीदी: जानिए कौन है टी20 का बादशाह? इन आंकड़ों से हुआ सब साफ
Published - 21 Jan 2026, 06:14 PM | Updated - 21 Jan 2026, 06:15 PM
Table of Contents
Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह और शाहीन शाह अफरीदी को अपनी-अपनी टीम के अहम तेज गेंदबाज माने जाते हैं। हालांकि, समय-समय पर बुमराह और अफरीदी के बीच तुलना भी होती रहती है कि आखिर टी20 प्रारूप का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कौन हैं।
जबकि ये बहस क्रिकेट प्रशंसकों से लेकर क्रिकेट दिग्गजों के बीच होती रहती है। लेकिन आज चलिए आंकड़ों से समझते हैं कि इस प्रारूप का बादशाह कौन हैं। क्या वह जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) हैं, जिसने वर्तमान विश्व क्रिकेट के महान बल्लेबाज भी खौफ खाते हैं या फिर पाकिस्तान के उभरते हुए सितारे शाहीन शाह अफरीदी।
कब हुआ था दोनों का डेब्यू?
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने साल 26 जनवरी 2016 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। अपने डेब्यू मैच में बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 3.3 ओवर की गेंदबाजी की थी, जिसमें 23 रन देकर उन्होंने तीन बल्लेबाजों का शिकार किया था और भारत को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।
वहीं, शाहीन शाह अफरीदी ने 3 अप्रैल 2018 को वेस्टइंडीज के खिलाफ कराची में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। इस मैच में शाहीन ने 4 ओवर डाले थे, जिसमें उन्होंने सिर्फ 27 रन खर्च किए थे, लेकिन उन्हें इस मैच में एक भी विकेट नहीं मिला था। हालांकि, शाहीन की किफायती गेंदबाजी के कारण वेस्टइंडीज 20 ओवर में सिर्फ 153 रन बनाने में कामयाब रही और पाकिस्तान ने ये मैच 8 विकेट से जीत लिया।
Jasprit Bumrah या शाहीन शाह अफरीदी कौन बेहतर?
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने भारत के लिए अब तक कुल 83 टी20आई मैच खेले हैं, जिसकी 80 पारियों में उन्होंने 103 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 18.17 का है जबकि इकॉनमी केवल 6.39 का। बुमराह ने इस प्रारूप में 17 के स्ट्राइक रेट से विकेट चटकाए हैं। दूसरी ओर शाहीन पाकिस्तान के लिए 96 मैचों में 126 विकेट झटक चुके हैं।
जबकि उनका औसत 21.26 और इकॉनमी 7.71 का है। जबकि उनका स्ट्राइक रेट 16.5 का है। इन आंकड़ों के अनुसार दोनों ही खिलाड़ियों का आंकड़ा बराबरी पर रहा है, लेकिन टी20 प्रारूप में सबसे अहम इकॉनमी होता है, जहां पर बुमराह शाहीन से आगे हैं। वहीं, औसत के मामले में भी बुमराह का पलड़ा काफी भारी है। हालांकि, स्ट्राइक रेट के मामले में दोनों बराबरी पर रहे हैं।
अगले 6 महीनों के लिए टीम इंडिया के शेड्यूल का हुआ खुलासा, इन टीमों से होगा सामना
विदेशों में किसका बोलबाला?
जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और शाहीन शाह अफरीदी के घर के बाहर आंकड़ों पर नजर डाले तो यहां पर बुमराह का पलड़ा ज्यादा भारी है। बुमराह ने भारत के बाहर कुल 30 टी20आई मैच खेले हैं, जिसकी 28 पारियों में उन्होंने 35 विकेट चटकाए हैं। जबकि इस दौरान उनका इकॉनमी रेट केवल 6.55 का रहा है तो औसत सिर्फ 20.14 की रही है।
वहीं, शाहीन शाह अफरीदी ने पाकिस्तान के बाहर खेले 41 टी20 मैचों में 47 विकेट झटके हैं, जबकि उनका इकॉनमी रेट 26.59 का है तो इकॉनमी रेट 8.58 का। आंकड़ों से साफ है कि घर के बाहर बुमराह का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिलता है। जबकि नेट्रल मैदानों पर खेले गए मैचों में भी बुमराह के आंकड़े शाहीन शाह अफरीदी से काफी बेहतर हैं।
2 साल बाद मैदान पर उतरते ही ईशान किशन रच सकते हैं इतिहास, कीर्तिमान बनने से सिर्फ 16 रन दूर
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर