माही भाई की वजह से ही....' कोच गंभीर को भूल शिवम दुबे ने धोनी को दे डाला अपनी शानदार बल्लेबाजी का श्रेय
Published - 19 Feb 2026, 04:08 PM | Updated - 19 Feb 2026, 04:16 PM
Table of Contents
भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे शिवम दुबे (Shivam Dube) ने हाल ही में अपनी शानदार फॉर्म का श्रेय पूर्व कप्तान एमएस धोनी को दिया है। विस्फोटक मध्यक्रम बल्लेबाज नीदरलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप मुकाबले में 66 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद, दुबे ने खुलासा किया कि कैसे माही भाई के मार्गदर्शन ने उन्हें उनकी सबसे बड़ी कमजोरी, यानी शॉर्ट पिच गेंदों से निपटने में मदद की।
आपको बता दें मौजूदा कोच गंभीर के मार्गदर्शन के बावजूद शिवम दूबे (Shivam Dube) का धोनी को श्रेय देना गंभीर के मन में सवाल पैदा कर सकता है।
नीदरलैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच बने Shivam Dube

टी20 विश्व कप 2026 के लीग स्टेज के आखीरी मुकाबले में जब भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ 74 रन बनाकर तीन विकेट के नुकसान पर संघर्ष कर रही थी, तब शिवम दुबे (Shivam Dube) ने मोर्चा संभाला। इस मैच में उन्होंने 6 लंबे छक्के भी लगाए।
इस मैच में भारतीय टीम को एक अच्छा टार्गेट देने में मदद किया। शिवम इस मैच में मात्र 31 गेंदों में 66 रनों की तूफानी पारी खेलकर भारत को 193/6 के विशाल स्कोर तक पहुँचाया।
हार्दिक पांड्या का 30 रन के साथ उनकी 119 रनों की साझेदारी ने मैच का रूख पलट दिया। अपनी इस पारी के दौरान दुबे ने उन शॉर्ट गेंदों पर भी कड़े प्रहार किए, जो कभी उनकी कमजोरी हुआ करती थीं। उनकी इस समझदारी भरी पारी को देखकर क्रिकेट के दिग्गजों ने उन्हें भविष्य का बड़ा खिलाड़ी करार दिया।
मैच खत्म, बहस जारी! मोहसिन नकवी ने खुद बताया IND vs PAK का कौन था रियल हीरो
धोनी ने Shivam Dube से क्या कहा था ?
मैच के बाद शिवम दूबे (Shivam Dube) ने सवाल का जबाव देते हुए कहा कि आईपीएल के शुरुआती दिनों में वे शॉर्ट गेंदों के खिलाफ काफी संघर्ष कर रहे थे। विपक्षी टीमें उनकी इस कमजोरी को जान चुकी थीं और लगातार बाउंसर से उन्हें निशाना बना रही थीं। आगे उन्होंने कहा कि एक समय था जब मैं शॉर्ट बॉल को सही से हिट नहीं कर पा रहा था। तब माही भाई ने मुझसे कहा था कि जरूरी नहीं कि हर गेंद पर छक्का ही मारा जाए।
आप उस पर चौका लगा सकते हैं या स्ट्राइक रोटेट करने के लिए एक रन भी ले सकते हैं। धोनी की इस सलाह ने दुबे (Shivam Dube) के खेल के प्रति नजरिए को पूरी तरह बदल दिया और उन्होंने ऑफ-सीजन में अपनी तकनीक पर काफी मेहनत किया।
धोनी हमेशा से अपने साथी खिलाड़ी को छोटे-छोटे तकनीकों पर काम करने की सलाह देते रहते है जिससे कई खिलाड़ीयों का भविष्य बना है। सीएसके में खेलते हुए कई ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने अपनी सफलता का श्रेय एमएस धोनी को दिया। शिवम दूबे के सीएसके से जूड़ने के बाद उनके खेल में काफी सुधार हुआ है और उन्हें भारतीय टीम में स्थायी खिलाड़ी के रूप में जगह भी मिला है।
भारत ने नीदरलैंड को 17 रनों से हराया
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी सूर्यकुमार यादव की टीम छह विकेट के नुकसान पर 193 रन का स्कोर हासिल कर पाई। इसके जवाब में नीदरलैंड्स टीम ने 176 रन बनाए। परिणामस्वरूप, टीम इंडिया ने 17 रनों से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की।
जवाबी पारी में बल्लेबाजी करने के लिए आई नीदरलैंड्स टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। हालांकि, खिलाड़ियों छोटी और जुझारू पारियां खेल टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों की सामने उनकी मेहनत भी फीकी रही। सलामी बल्लेबाज मिचेल लेविट और मैक्स ओ’डाउड ने क्रमशः 24 रन और 20 रनों का योगदान दिया। वहीं, बास डे लीड ने सर्वाधिक 33 रन बनाए।
कॉलिन एर्कमैन 23 रन, जैक लायन 26 रन, नोआ क्रोज़ 25 रन और कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स 15 रन जड़ सके। इस बीच आर्यन दत्त बिना खाता खोले पवेलीयन लौट गए। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन सफलताएं हासिल की। हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह के हाथ एक-एक विकेट लगी। शिवम दुबे ने दो विकेट ली।
हालांकि भारतीय टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर अपनी आक्रामक रणनीति के लिए जाने जाते हैं लेकिन शिवम दुबे (Shivam Dube) के इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है। दुबे ने खुले तौर पर कहा कि धोनी की सिखाई गई बातें आज भी उनके दिमाग में रहती हैं। इस बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में बिताया गया समय दुबे के लिए कितना महत्तवपूर्ण रहा है।
सुपर-8 के लिए कोच गंभीर ने खोज ली भारत की परफेक्ट प्लेइंग इलेवन, अब फाइनल तक खेलेंगे यही 11 खिलाड़ी
ऑथर के बारे में
सौरभ भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से रेडियो एंड टेलीविजन पत्रकारिता में उच्च शिक्षा प्राप्... रीड मोर