ईशान या वैभव? जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में कौन करेगा अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग, जानिए किसका पलड़ा भारी
Table of Contents
Abhishek Sharma's opening Partner Ishan Kishan or Vaibhav Sooryavanshi: भारत का इंग्लैंड दौरा समाप्त हो चुका है और यह बेहद निराशाजनक रहा। इस दौरे से पहले आयरलैंड में सीरीज हारकर उलटफेर का शिकार होने वाली टीम इंडिया दोनों ही व्हाइट बॉल फॉर्मेट में ट्रॉफी के मामले में खाली हाथ लौटी। न तो भारत ने टी20 सीरीज जीतने में सफलता पाई और न ही वनडे सीरीज।इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज को 4-0 से जीतने के बाद, तीन मैचों की वनडे सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लिया।
अब भारत की अगली चुनौती जिम्बाब्वे दौरा है। वैसे तो जिम्बाब्वे की टीम कमजोर है लेकिन उसने बांग्लादेश के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया और टी20 में तो कोई भी टीम उलटफेर कर सकती है। इसी वजह से टीम इंडिया को भी सावधान रहना होगा। हालांकि, इस दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के ओपनिंग पार्टनर को लेकर जरूर माथापच्ची हो सकती है।
Abhishek Sharma के साथ जिम्बाब्वे में कौन करेगा ओपन?
बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे पर 23 जुलाई से खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए स्क्वाड में संजू सैमसन को जगह नहीं दी है। ऐसे में भारत के पास ओपनिंग में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के पार्टनर को चुनने के तीन विकल्प हैं।
ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी के साथ-साथ अनकैप्ड प्रभसिमरन सिंह का भी विकल्प है। हालांकि, प्रभसिमरन को शुरुआत में मौका मिलने की उम्मीद न के बराबर है। इसी वजह से ईशान या वैबह्व में से किसी एक को अभिषेक के साथ बतौर ओपनर चुना जा सकता है।
पहले टी20 में अभिषेक के साथ ओपनिंग के लिए ईशान और वैभव में से किसका पलड़ा भारी

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के साथ ईशान किशन या वैभव सूर्यवंशी में किसे मौका मिलना चाहिए, यह सवाल जरूर चर्चा का विषय है। दोनों में से किसका पलड़ा भारी है, इसके बारे में हम आपको बताते हैं। ईशान काफी समय से टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी काफी अच्छा किया था। ईशान 52 मैचों में 145.57 की स्ट्राइक रेट से 1463 रन बना चुके हैं।
दूसरी तरफ, वैभव सूर्यवंशी ने तो अभी अपना इंटरनेशनल बस शुरू ही किया है। इंग्लैंड दौरे पर दूसरे टी20 में उन्हें डेब्यू का मौका मिला था। अभी तक इस खिलाड़ी ने सिर्फ तीन ही टी20 मैच खेले हैं, जिनमें 168 की स्ट्राइक रेट से 42 रन बनाए हैं।
अभिषेक के साथ वैभव को पहले टी20 में पारी की शुरुआत का मौका मिलने की संभावना
ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी के आंकड़ों की तुलना में काफी अंतर है। ओवरऑल ईशान का पलड़ा भारी लगता है लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी को पारी की शुरुआत का मौका मिलने की संभावना है, क्योंकि ईशान को नंबर-3 पर रखा जा सकता है। जब संजू को अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के साथ ओपनिंग का मौका मिलता था तो ईशान वन डाउन ही खेलते थे। ऐसा ही वैभव के अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत करने पर हो सकता है।
यह भी पढ़ें: लॉर्ड्स में इन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, 2-1 से गंवानी पड़ी वनडे सीरीज