दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में छाया ईशान किशन के बल्ले का जादू, गेंदबाजों की बखिया उधेड़ जड़ा दोहरा शतक, वापसी का ठोका दावा
Table of Contents
Ishan Kishan Double Century: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में ईस्ट जोन का सामना साउथ जोन से हो रहा है। इस मुकाबले में ईशान किशन का धमाकेदार प्रदर्शन देखने को मिला।
ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में कुछ खास नहीं किया था, लेकिन फाइनल में उन्होंने अपने बल्ले से रनों की बरसात करते हुए दोहरा शतक जड़ दिया।
दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईशान ने ठोका दोहरा शतक

साउथ जोन के खिलाफ ईस्ट जोन के लिए दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आसान नहीं माना जा रहा था, लेकिन अभी तक कहानी कुछ और ही रही है। ईस्ट जोन ने पहले दिन अपना दबदबा दिखाया और दूसरे दिन भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। टॉप-3 बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत मिली और फिर बाकी का काम कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) ने किया।
ईशान ने पहले दिन अपना अर्धशतक और शतक पूरा किया। फिर दूसरे दिन अपनी शतकीय पारी को 150 और फिर 200 तक पहुंचा दिया। इसके बाद उन्होंने 250 रन का आंकड़ा भी प्राप्त कर लिया।
250 रन बनाकर Ishan Kishan हुए रिटायर्ड हर्ट
ईशान किशन (Ishan Kishan) की शानदार बल्लेबाजी के आगे साउथ जोन का मोहम्मद सिराज की अगुआई वाला गेंदबाजी आक्रमण बेअसर नजर आया और उन्हें आउट नहीं कर पाया। हालांकि, ईशान पर थकान का असर देखने को मिला। लंबे समय तक बल्लेबाजी करने के कारण वह परेशानी में दिखे और 250 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए।
उन्होंने अपनी पारी के दौरान शतक पूरा करने के लिए 122 गेंदों का सामना किया और डबल सेंचुरी 270 गेंदों में पूरी की। वहीं, 301 गेंदों का सामना करने के बाद वह रिटायर्ड हर्ट हुए। उन्होंने 27 चौके और 7 छक्के लगाए।
न्यूजीलैंड दौरे से पहले चयनकर्ताओं को भेजा संदेश
ईशान किशन ने टी20आई टीम में वापसी के बाद वनडे में भी अपनी जगह बना ली लेकिन अभी तक टेस्ट में वापसी का मौका नहीं मिला है। उन्होंने 2023 में अपना आखिरी टेस्ट खेला था। ऐसे में 19 नवंबर से न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ईशान ने मैराथन पारी खेलकर चयनकर्ताओं को संदेश भेजने का काम किया है।
अभी तक ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल दोनों की जगह पर चर्चा हो रही है। पंत ने कुछ समय में बड़ी पारियां नहीं खेली हैं। इसी वजह से वे निशाने पर हैं और उनका शॉट सिलेक्शन भी सवालों के घेरे में है। दूसरी तरफ, जुरेल का परफॉरमेंस भी निरंतर नहीं रहा है। वे स्पेशलिस्ट बल्लेबाज की भूमिका के साथ न्याय करने में उम्मीद के मुताबिक सफल नहीं हुए हैं। इसी वजह से ईशान किशन के लिए वापसी का मौका बन सकता है।
यह भी पढ़ें: नाइजीरिया ने रचा इतिहास, जिम्बाब्वे को 4 रन से पछाड़कर वर्ल्ड कप 2027 का टिकट किया पक्का